ओएनजीसी में नौकरी का सपना देखने वाले कैंडिडेट के लिए खुशखबरी है। हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) द्वारा अपरेंटिस (Apprentice) के 3614 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (ONGC Recruitment 2022) जारी किया गया है। इसके माध्यम से ओएनजीसी में कुल 3614 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गए है। कैंडिडेट ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मई रखी गयी है ऐसे में कैंडिडेट को लास्ट-ऑवर से रश से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से इच्छुक उमीदवार भर्ती सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Article Contents
3614 पदों पर की जाएगी भर्ती
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) द्वारा जारी किये गये भर्ती सम्बंधित नोटिफिकेशन के माध्यम से विभाग में ऍप्प्रेन्टिस के विभिन पदों पर कुल 3614 पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन क्षेत्रों के लिए जारी की गयी रिक्तियों का विवरण इस प्रकार से है :-
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
- उत्तरी सेक्टर (Northern-sector)- 209 पद
- दक्षिणी सेक्टर (Southern-sector)- 694 पद
- पश्चिमी सेक्टर (Western-sector)- 1434 पद
- मुंबई सेक्टर (Mumbai-sector)- 305 पद
- पूर्वी सेक्टर (eastern-sector)- 744 पद
- सेंट्रल सेक्टर (Central-sector)- 228 पद
- कुल पद (Total-vacancies)- 3614
इन पदों के लिए कैंडिडेट को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू ही चुकी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मई 2022 रखी गयी है।
ये है आयु सीमा, सैलरी रेंज
ONGC Recruitment 2022 के अंतर्गत विभिन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष रखी गयी है वही अधिकतम 24 वर्ष के कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उमीदवारो को उम्र सीमा में नियामानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वही इन पदों के लिए सैलरी की बात करे तो कैंडिडेट को मिलने वाली सैलरी का विवरण इस प्रकार है :-
- ग्रेजुएट अपरेंटिस-9000 रुपए
- ट्रेड अपरेंटिस- 7700-8050 रुपए
- डिप्लोमा अपरेंटिस – 8000 रुपए
ये है चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए कैंडिडेट का चयन क्वालीफाइंग परीक्षा में आयोजित किये गये मार्क्स के आधार पर किया जायेगा। जो भी कैंडिडेट मेरिट लिस्ट में आएंगे उन्हें डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियुक्ति दे दी जाएगी। चयनित कैंडिडेट की अंतिम सूची और परीक्षा परिणाम 23 मई 2022 को जारी कर दिया जायेगा। कैंडिडेट रिजल्ट सम्बंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहे।
ONGC Recruitment 2022, ऐसे करे आवेदन
ONGC Recruitment 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की आधिकारिक वेबसाइट ongcaprentices.ongc.co.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको ONGC Recruitment 2022 सम्बंधित लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी सभी डिटेल्स फिल कर दे।
- साथ ही अपने सभी एकेडेमिक्स डिटेल्स फिल करके सम्बंधित डाक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दे।
- इसके बाद अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप इसे सबमिट कर सकते है।
- लास्ट में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले।