Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकार छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें कई छात्रवृत्त्यों से लाभान्वित करते हैं। जिससे कि देश के छात्रों पढ़ने के प्रति प्रेरित हो। और छात्रवृत्ति प्राप्त कर अपने आगे की पढाई पूरी कर पाएं। ऐसे ही एक छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत बिहार की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। इसका शुभारम्भ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य की 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार रूपये प्रदान करेगी। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के विषय में जानकारी देंगे। यदि आप इस योजना के विषय में या इससे जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Article Contents
क्या है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा राज्य की अविवाहित छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रदेश की उन छात्राओं को लाभान्वित जो कि सरकार के मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और अविवाहित होंगी। इस योजना में सरकार राज्य की प्रत्येक पात्र छात्रा को 25 हजार रूपये की धनराशि प्रदान करेंगे। जिसके अंतर्गत सरकार ने 631 करोड़ रूपये की धनराशि का आवंटन किया है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश की छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए आर्थिक लाभ प्रदान करना है। और साथ ही साथ प्रदेश की बालिकाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना है। जिससे कि प्रदेश की सभी छात्राएं शिक्षा ग्रहण सके।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
खाते में क्रेडिट होंगे 25 हजार रूपये
दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि बिहार सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी पात्र छात्राओं को 25 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। वर्ष 2021-22 में 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ लगभग 4 लाख 12 हजार से भी अधिक बालिकाओं को प्राप्त होगा। साथ ही आपको बता दें कि यह राशि सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी।
अपना बैंक अकाउंट चेक करते रहें
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए घोषणा फरवरी 2021 में की गयी थी। लेकिन कोरोना के चलते इस योजना में मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं हो पाया। पर जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिहार सरकार जल्द ही प्रदेश की बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करेगी। इसीलिए सभी पात्र छात्राओं को अपना बैंक खाता चेक करते रहना चाहिए। इसके साथ साथ उसे चालू रखने के लिए बैंक खाते से लेन देन करती रहनी चाहिए।
किसे मिलेगा लाभ
आईये आपको इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता की जानकारी देते हैं।
- यह लाभ केवल बिहार की बालिकाओं को ही दिया जायेगा।
- बालिका का अविवाहित होना आवश्यक है।
- बालिका ने सत्र 2021-22 में सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- छात्रा का परिवार गरीब वर्ग या उससे नीचे के वर्ग में आता हो।
- छात्रा परिवार से कोई भी सरकारी कर्मचारी न हो।
- छात्रा ने 12वीं 17 से 18 वर्ष की आयु में किया हो।