वर्तमान समय में देश में उच्च-शिक्षा संस्थानों की बात की जाए तो निसंदेह ही आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) इस लिस्ट में सबसे शीर्ष पर मौजूद है। देश में प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन के क्षेत्र में आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) संस्थानों ने उच्च-स्तर के शोधकार्य एवं अनुसंधान को जन्म दिया है।
यही कारण है की देश की आर्थिक समृद्धि एवं वैज्ञानिक प्रगति में इन संस्थानों का योगदान महत्वपूर्ण है। हर वर्ष लाखों छात्र देश के आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) संस्थानों में दाखिले के लिए प्रयास करते है एवं अथक मेहनत के पश्चात ही इन संस्थानों में दाखिला लेने में समर्थ हो पाते है।
वैश्विक स्तर पर जारी की जाने वाली दुनिया के शीर्ष अनुसंधान संस्थानों की लिस्ट में देश के आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) कॉलेज शामिल होते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत में कितने आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) कॉलेज है ? (IIT & IIM in india) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इन संस्थानों के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
देश में उच्च-शिक्षा संस्थानों का इतिहास
वर्ष 1947 में आजादी के बाद भारत के सामने विभिन चुनौतियाँ मुँह बाए खड़ी थी। 200 वर्षो की औपनिवेशिक गुलामी के पश्चात देश आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जर्जर हो चुका था।
देश में आर्थिक विकास हेतु प्रौद्योगिकी एवं तकनीक की अत्यंत आवश्यकता थी जिससे की देश में शोध एवं अनुसंधान के माध्यम से नवीन अन्वेषण किए जा सके एवं देश की आर्थिक तरक्की को नयी दिशा दी जा सके।
देश में उच्च-शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा देश में तकनीकी शिक्षा एवं प्रबंधन में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) संस्थानों की स्थापना की गयी।
विगत वर्षो में इन संस्थानों ने अपने कार्य को बखूबी निभाया है एवं देश की तकनीकी एवं प्रबंधन क्षेत्र में विकास को नए आयाम प्रदान किए है।
देश की आर्थिक एवं वैज्ञानिक प्रगति में आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत में तकनीक एवं प्रबंधन में उच्च-शिक्षण संस्थानों में आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) का स्थान सबसे शीर्ष पर है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
वर्तमान समय में देश में कुल 23 आईआईटी (IIT) एवं 20 आईआईएम (IIM) कॉलेज स्थित है।
देश के आईआईटी (IIT) संस्थान
देश में तकनीक एवं प्रौद्योगिकी में उच्च शिक्षण संस्थानों की बात की जाए तो आईआईटी (IIT) का नाम इस सूची में सबसे शीर्ष स्थान पर आता है। आईआईटी (IIT) के नाम से मशहूर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institutes of Technology) देश में तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षण एवं शोध के शीर्ष संस्थान है।
जहाँ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान किए जाते है। देश में तकनीक के क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है। देश के प्रथम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institutes of Technology) की स्थापना वर्ष 1951 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के काल में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में की गयी थी। वर्तमान में देश में आईआईटी (IIT) की कुल संख्या 23 है।
भारत में कुल आईआईटी (IIT) कॉलेज
वर्ष 1951 में खड़गपुर में प्रथम आईआईटी (IIT) की स्थापना के पश्चात वर्तमान में देश में 23 आईआईटी (IIT) कॉलेज मौजूद है। यहाँ आपको देश में मौजूद सभी 23 आईआईटी (IIT) कॉलेजों की सूची प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का नाम | स्थापना वर्ष | राज्य |
1. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर | 1951 | पश्चिम बंगाल |
2. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई | 1958 | महाराष्ट्र |
3. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास | 1959 | चेन्नई |
4. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर | 1959 | उत्तर-प्रदेश |
5. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली | 1961 | नयी-दिल्ली |
6. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी | 1994 (IIT का दर्जा वर्ष 1995 में) | असम |
7. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की | 1847 (IIT का दर्जा वर्ष 2001 में) | उत्तराखंड |
8. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर | 2008 | ओडिशा |
9. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ | 2008 | पंजाब |
10. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद | 2008 | तेलंगाना |
11. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर | 2008 | गुजरात |
12. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना | 2008 | बिहार |
13. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर | 2008 | राजस्थान |
14. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी | 2009 | हिमाचल प्रदेश |
15. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर | 2009 | मध्यप्रदेश |
16. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय), वाराणसी | 1919 (IIT का दर्जा वर्ष 2012 में) | उत्तर-प्रदेश |
17. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति | 2015 | आंध्रप्रदेश |
18. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पलक्कड़ | 2015 | केरल |
19. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(भारतीय खान विद्यापीठ,) धनबाद | 1926 (IIT का दर्जा वर्ष 2016 में) | झारखंड |
20. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ | 2016 | कर्नाटक |
21. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू | 2016 | जम्मू-कश्मीर |
22. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवा | 2016 | गोवा |
23. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई | 2016 | भिलाई |
नोट:- ऊपर दी गयी आईआईटी (IIT) संस्थानो की लिस्ट में जिन संस्थानों का स्थापना वर्ष एवं IIT संस्थान का दर्जा मिलने का वर्ष अलग-अलग (भिन्न) है उन्हें आपको कोष्ठक में दर्शाया गया है। अन्य सभी संस्थानों का स्थापना वर्ष एवं IIT संस्थान का दर्जा मिलने का वर्ष समान ही है।
देश के आईआईएम (IIM) संस्थान
स्वतंत्रता के पश्चात भारत सरकार द्वारा देश के तीव्र औद्योगिक विकास हेतु कुशल प्रबंधको की आवश्यकता थी। सरकार द्वारा देश में प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च-शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए आईआईएम (IIM) संस्थानों की स्थापना की गयी।
भारतीय प्रबन्धन संस्थान (“Indian Institute of Management”) या संक्षिप्त में आईआईएम (IIM) संस्थान देश में प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च-शिक्षा के लिए सबसे बेहतरीन एवं उच्च शोध के संस्थान है जो की प्रति वर्ष पेशेवर प्रबंधको को प्रशिक्षण देते है।
देश का प्रथम आईआईएम संस्थान 13 नवंबर 1961 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थापित किया गया था। वर्तमान समय में देश में सभी भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आई. आई. एम) की कुल संख्या 20 है।
भारत में कुल आईआईएम (IIM) कॉलेज
वर्तमान समय में देश में कुल 20 भारतीय प्रबन्धन संस्थान स्थापित है। यहाँ आपको देश के सभी 20 भारतीय प्रबंधन संस्थानो (IIM) की सूची प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | भारतीय प्रबन्धन संस्थान का नाम | स्थापना वर्ष | राज्य |
1. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद | 1961 | गुजरात |
2. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), कलकत्ता | 1961 | पश्चिम बंगाल |
3. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बंगलौर | 1973 | कर्नाटक |
4. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), लखनऊ | 1984 | उत्तर-प्रदेश |
5. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), कोझीकोड | 1996 | केरल |
6. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), इंदौर | 1996 | मध्यप्रदेश |
7. | राजीव गांधी भारतीय प्रबंधन संस्थान (आरजीआईआईएम), शिलांग | 2007 | मेघालय |
8. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची | 2010 | झारखण्ड |
9. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर | 2010 | छत्तीसगढ़ |
10. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रोहतक | 2010 | हरियाणा |
11. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), काशीपुर | 2011 | उत्तराखंड |
12. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), तिरूचिरापल्ली् | 2011 | तमिलनाडु |
13. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), उदयपुर | 2011 | राजस्थान |
14. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बोध गया | 2015 | बिहार |
15. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), सिरमौर | 2015 | हिमाचल प्रदेश |
16. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), नागपुर | 2015 | महाराष्ट्र |
17. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर | 2015 | ओडिशा |
18. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अमृतसर | 2015 | पंजाब |
19. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), विशाखापत्तनम | 2015 | आँध्रप्रदेश |
20. | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), जम्मू | 2016 | जम्मू-कश्मीर |
भारत से सम्बंधित अन्य जानकारी भी देखें :-
- भारत के प्रमुख बायोस्फीयर रिजर्व | List Of Biosphere Reserves In India In Hindi
- (Ports India) भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची List of Major Ports of India
- भारत के प्रमुख बांध की सूची | 45+ List | famous dams in india in Hindi
- भारत और विश्व के भौगौलिक उपनाम | Geographical Surnames GK
- भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा? आइए हिंदुस्तान के 7 नामों इतिहास को जानते हैं
- पंचवर्षीय योजना क्या है, भारत की 13वीं पंचवर्षीय योजना की पूरी जानकारी हिंदी में
आईआईटी (IIT) व आईआईएम (IIM) सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
आईआईटी (IIT) का फुल-फॉर्म Indian Institutes of Technology (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) होता है जिसे की हिंदी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भी कहा जाता है।
आईआईएम (IIM) का फुल-फॉर्म “Indian Institute of Management” (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट) होता है जिसे की हिंदी में भारतीय प्रबंधन संस्थान भी कहा जाता है।
आईआईटी (IIT) संस्थान देश में तकनीक एवं प्रौद्योगिकी में शोध एवं शिक्षण के उच्च संस्थान है।
आईआईएम (IIM) संस्थान देश में प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाले उच्च शोध एवं शिक्षण संस्थान है।
देश में वर्तमान में कुल 23 आईआईटी (IIT) एवं 20 आईआईएम (IIM) है। ऊपर दिए गए आर्टिकल में आप सम्बंधित लिस्ट चेक कर सकते है।