वर्तमान समय में बाँध विद्युत उत्पादन के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में शुमार है। बाँध के माध्यम से उत्पादित विद्युत ऊर्जा स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त होती है साथ ही यह ऊर्जा का नवीनीकरण स्रोत भी है। ऐसे में देश में विद्युत उत्पादन के लिए डैमस की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। भारत में ऊर्जा की जरूरतों को पूर्ण करने के अतिरिक्त डैमस सिंचाई तथा बाढ़ अवरोधक के रूप में भी प्रमुख भूमिका निभाते है। भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा भी भारत की बाँध परियोजनाओं को आधुनिक भारत के मंदिर की संज्ञा दी गयी थी। विद्युत उत्पादन हेतु देश में विभिन नदियों पर सैकड़ो बाँध का निर्माण किया गया है जो की देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के प्रमुख बांध की सूची (famous dams in india in Hindi) प्रदान करने वाले है।
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के प्रमुख 45+ बांध की सूची (List) प्रदान की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भारत की प्रमुख बाँध परियोजनाओ से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में यह आर्टिकल परीक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
बाँध (dams) क्या होता है ?
बाँध वह कृत्रिम अवरोधक (Barrier) होता है जिसका उपयोग नदी के जल को रोकने के लिए किया जाता है। बाँध निर्माण का मुख्य उद्देश्य विद्युत उत्पादन होता है जो की देश की विद्युत ऊर्जा जरूरतों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक है। साथ ही देश में सिंचाई एवं पेयजल हेतु जल की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए भी बाँध निर्मित किए जाते है।
बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में बाँध बाढ़ अवरोधक का कार्य भी करते है। बाँध द्वारा विभिन उद्देश्यों की पूर्ति की जाती है इसलिए बाँध को प्रायः बहुउद्देश्यीय परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।
भारत के प्रमुख बांध की सूची
यहाँ आपको भारत के प्रमुख 45+ बांध की सूची (45+ famous dams in india in Hindi list) प्रदान की गयी है। साथ ही बाँध से सम्बंधित राज्य एवं नदी सम्बंधित जानकारी भी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रकट की गयी है :-
क्र.सं | बाँध (Dam) | निर्मित (नदी पर) | राज्य (State) |
1. | टिहरी बांध | भागीरथी नदी | उत्तराखंड |
2. | हीराकुंड बांध | महानदी | उड़ीसा |
3. | सरदार सरोवर बांध | नर्मदा नदी | गुजरात |
4. | फरक्का बांध परियोजना | हुगली नदी | पश्चिम बंगाल |
5. | उरी बांध | झेलम नदी | जम्मू कश्मीर |
6. | इंदिरा सागर बांध | नर्मदा नदी | मध्य प्रदेश |
7. | कल्लनाई बांध | कावेरी नदी | तमिलनाडु |
8. | दुलहस्ते बांध | चिनाब नदी | जम्मू कश्मीर |
9. | सलाल बांध परियोजना | चिनाब नदी | जम्मू कश्मीर |
10. | मेट्टूर बांध | कावेरी नदी | तमिलनाडु |
11. | बगलिहार बांध | चिनाब नदी | जम्मू कश्मीर |
12. | श्रीशैलम बांध | कृष्णा नदी | आंध्रप्रदेश |
13. | रणजीत सागर बांध (थीन बांध) | रावी नदी | जम्मू-कश्मीर और पंजाब |
14. | इडुक्की बांध | पेरियार नदी | केरल |
15. | भाखड़ा नांगल बांध | सतलज नदी | हिमाचल प्रदेश और पंजाब |
16. | सोमासिला बांध | पेन्नार नदी | आंध्रप्रदेश |
17. | पोंग बांध | व्यास नदी | हिमाचल प्रदेश |
18. | पोचमपाद बांध (श्रीराम सागर प्रोजेक्ट) | गोदावरी नदी | तेलंगाना |
19. | नाथपा झाकड़ी बांध | सतलज नदी | हिमाचल प्रदेश |
20. | नागार्जुन सागर बांध | कृष्णा नदी | तेलंगाना |
21. | धौलीगंगा बांध | धौली गंगा नदी | उत्तराखंड |
22. | रिहंद बांध | रिहंद नदी | उत्तर प्रदेश |
23. | तुंगभद्रा बांध | तुंगभद्रा नदी | कर्नाटक |
24. | रानी लक्ष्मीबाई (राजघाट बांध) | बेतवा नदी | उत्तर प्रदेश |
25. | अलमाटी बांध | कृष्णा नदी | कर्नाटक |
26. | माताटीला बांध | बेतवा नदी | उत्तर प्रदेश |
27. | कृष्णा राजा सागर बांध | कावेरी नदी | कर्नाटक |
28. | मैथन बांध | बराकर नदी | झारखंड |
29. | शिवसमुद्रम बांध परियोजना | कावेरी नदी | कर्नाटक |
30. | तिलैया बांध | बराकर नदी | झारखंड |
31. | जायकवाडी बांध | गोदावरी नदी | महाराष्ट्र |
32. | पंचेत बांध | दामोदर नदी | झारखंड |
33. | उजनी बांध | भीमा नदी | महाराष्ट्र |
34. | मयूराक्षी बांध परियोजना | मयूराक्षी नदी | पश्चिम बंगाल |
35. | कोयना बांध | कोएना नदी | महाराष्ट्र |
36. | बीसलपुर बांध | बनास नदी | राजस्थान |
37. | बनसुरा सागर बांध | काबिनी नदी | केरल |
38. | माही बजाज सागर | माही नदी | राजस्थान |
39. | काकरापार बांध | तापी नदी | गुजरात |
40. | राणा प्रताप सागर बांध | चंबल नदी | राजस्थान |
41. | मुल्लापेरियार बांध | पेरियार नदी | केरल |
42. | जवाहर सागर बांध | चंबल नदी | राजस्थान |
43. | ओंकारेश्वर बांध परियोजना | नर्मदा नदी | मध्य प्रदेश |
44. | गांधी सागर बांध | चंबल नदी | मध्य प्रदेश |
45. | उकाई बांध | तापी नदी | तापी नदी |
बाँध से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत का सबसे ऊँचा बाँध टिहरी बाँध है जो की उत्तराखंड राज्य के टिहरी जिले में स्थित है। यह बाँध भागीरथी एवं भिलंगना नदियों के संगम पर स्थित है। टिहरी बांध 260.5 मीटर ऊँचाई के साथ भारत का प्रथम एवं एशिया का दूसरा सबसे ऊँचा बाँध है।
- भारत का दूसरा सबसे बड़ा डैम सरदार सरोवर डैम है जो की गुजरात राज्य के नर्मदा जिले में केवडिया नामक स्थान पर निर्मित है। सरदार सरोवर डैम नर्मदा नदी पर बना है।
- भारत का सबसे लम्बा बाँध हीराकुंड बाँध है जो की ओडिशा राज्य में महानदी पर स्थित है। इस बाँध की कुल लम्बाई 25.79 किलोमीटर है।
- देश में मिट्टी से निर्मित सबसे बड़ा बाँध नागार्जुन सागर बांध है जो की तेलंगाना राज्य में कृष्णा नदी पर निर्मित किया गया है।
भारत के प्रमुख बांध सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)
बाँध (dams) वह कृत्रिम अवरोधक है जिसके उपयोग विद्युत, सिंचाई, पेयजल एवं बाढ़ अवरोधक के रूप में जल रोकने हेतु किया जाता है।
बाँध (dams) को मुख्यत विद्युत उत्पादन हेतु निर्मित किया जाता है।
famous dams in india in Hindi list के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको भारत के 45+ डैम की सूची दी गयी है।
भारत का सबसे ऊँचा बाँध टिहरी बाँध है जो की उत्तराखंड में भागीरथी एवं भिलंगना नदी के संगम पर बना है। इस बाँध की कुल ऊंचाई 260.5 मीटर है।
बाँध बनाने से निम्न हानियाँ है :-
नदियों का प्राकृतिक जल मार्ग अवरुद्ध होना
पर्यावरणीय समस्याये
मानवो का विस्थापन
जलीय जीवों पर संकट