वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार हेतु बंदरगाहों की प्रमुख भूमिका है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में आयात एवं निर्यात मुख्यत समुद्री मार्ग से ही किया जाता है ऐसे में बंदरगाह किसी भी देश की अमूल्य सम्पदा होती है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले बंदरगाह देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख वाहक होते है एवं देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वर्तमान में भारत का 95 फीसदी व्यापार समुद्री मार्ग से ही संचालित किया जाता है। भारत हिन्द महासागर में स्थित अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है ऐसे में भारत बंदरगाहों की दृष्टि से समृद्ध देश है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची (List of Major Ports of India) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के प्रमुख बंदरगाहों से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
Article Contents
- 1 बंदरगाह (Port) क्या होता है?
- 2 List of Major Ports of India – भारत के प्रमुख बंदरगाह
- 2.1 मुंबई बंदरगाह (Mumbai Port)
- 2.2 जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (Jawaharlal Nehru Port)
- 2.3 कांडला बंदरगाह (Kandla Port)
- 2.4 पारादीप बंदरगाह (Paradip Port)
- 2.5 कोचीन बंदरगाह (Kochi Port)
- 2.6 चेन्नई बंदरगाह (Chennai Port)
- 2.7 एन्नौर बंदरगाह (Ennore Port)
- 2.8 तूतीकोरिन बंदरगाह (Tuticorin Port)
- 2.9 विशाखापट्टनम बंदरगाह (Visakhapatnam Port)
- 2.10 हल्दिया बंदरगाह (Haldia Port)
- 2.11 न्यू मंगलोर बंदरगाह (Mangalore Port)
- 2.12 मर्मागाओ/मुर्मुगाव बंदरगाह (Mormugao Port)
- 2.13 पोर्टब्लेयर बंदरगाह (Port Blair Port)
- 3 भारत के प्रमुख बंदरगाह से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)
बंदरगाह (Port) क्या होता है?
बंदरगाह जल एवं स्थल की सीमा पर स्थित वह स्थल होता है जहाँ समुद्री व्यापार में समुद्री जहाज, यात्री शिप, कार्गो की लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए डॉक करने हेतु सभी व्यवस्थाएँ उपलब्ध होती है। सरल शब्दो में कहा जाए तो समुद्री व्यापार एवं यात्रियों के आवागमन हेतु समुद्री जहाजों के रुकने के लिए बनाये गए स्थलों को बंदरगाह (Port) कहा जाता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
प्राचीन काल से ही अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए बंदरगाहों (Port) का उपयोग किया जाता रहा है। निर्माण के आधार पर बंदरगाह 2 प्रकार के होते है :- प्राकृतिक एवं कृत्रिम। प्राकृतिक बंदरगाह प्राकृतिक रूप से निर्मित होते है जबकि कृत्रिम बंदरगाहों को मानव द्वारा निर्मित किया जाता है। वर्तमान में भारत में कुल 13 बड़े बंदरगाह एवं 200 छोटे एवं मध्यम आकार के बंदरगाह है।
भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची
वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से भारत में 13 बड़े बंदरगाह है। यहाँ आपको भारत के सभी 13 प्रमुख बंदरगाहों की सूची प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | बंदरगाह का नाम | स्थिति (समुद्र तट या खाड़ी) | राज्य/केंद्र.शा.प्र. |
1. | मुंबई | अरब सागर | महाराष्ट्र |
2. | पारादीप | बंगाल की खाड़ी | ओड़िशा |
3. | कोचीन | अरब सागर | केरल |
4. | चेन्नई | बंगाल की खाड़ी | तमिलनाडु |
5. | न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू) | अरब सागर | महाराष्ट्र |
6. | विशाखापट्टनम | बंगाल की खाड़ी | आंध्रप्रदेश |
7. | तूतीकोरिन | बंगाल की खाड़ी | तमिलनाडु |
8. | कांडला | कच्छ की खाड़ी | गुजरात |
9. | हल्दिया | कोलकाता-हुगली नदी | पश्चिम बंगाल |
10. | मर्मागाओ/मुर्मुगाव | अरब सागर | गोवा |
11. | पोर्टब्लेयर | बंगाल की खाड़ी | अंडमान निकोबार द्वीप समूह |
12. | न्यू मंगलोर | अरब सागर | कर्नाटक |
13. | एन्नौर | बंगाल की खाड़ी | तमिलनाडु |
List of Major Ports of India – भारत के प्रमुख बंदरगाह
यहाँ आपको भारत के प्रमुख बंदरगाहों से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है :-
मुंबई बंदरगाह (Mumbai Port)
मुंबई बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है जो की महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से यह भारत से सबसे व्यस्त बंदरगाहों में प्रथम स्थान पर है। मुंबई बंदरगाह औपनिवेशिक काल से भारत का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह बना हुआ है।
जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (Jawaharlal Nehru Port)
मुंबई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को निर्मित किया गया है जिसे की न्हावाशेवा बंदरगाह (Nhava Sheva) बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है जो की भारत के सबसे बड़े कृत्रिम बंदरगाह के रूप में भी प्रसिद्ध है।
कांडला बंदरगाह (Kandla Port)
गुजरात राज्य में स्थित कांडला बंदरगाह आजादी के बाद भारत का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में उभरकर सामने आया है। ज्वारीय बंदरगाह (Tidal Port) के रूप में प्रसिद्ध कांडला बंदरगाह कार्गो हैंडलिंग के मामले में भारत में प्रथम स्थान पर है। भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रमुख बंदरगाह के रूप में कांडला पोर्ट से सर्वाधिक आयात-निर्यात एवं आवागमन होता है जिससे की यह देश में सर्वाधिक व्यस्तम एवं अमीर बंदरगाह बना हुआ है। वर्तमान में इसे दीनदयाल बंदरगाह के नाम से जाना जाता है।
पारादीप बंदरगाह (Paradip Port)
ओडिशा राज्य में स्थित पारादीप बंदरगाह प्राकृतिक बंदरगाह है जो की देश में लौह-अयस्क एवं एल्युमीनियम के निर्यात का प्रमुख बंदरगाह है। यह महानदी के प्रवाह क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
कोचीन बंदरगाह (Kochi Port)
केरल में स्थित कोचीन बंदरगाह वेलिंगटन और वल्लार्पदम द्वीपों के मध्य वेमबनाद झील में स्थित है जो की राज्य का प्रमुख बंदरगाह है। अरब एवं हिन्द महासागर के मार्ग में स्थित कोचीन बंदरगाह का उपयोग मुख्यत मसालों के निर्यात हेतु किया जाता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी यह पोर्ट प्रमुख भूमिका निभाता है।
चेन्नई बंदरगाह (Chennai Port)
दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में चेन्नई बंदरगाह भारत के सबसे पुराने पोर्ट में शामिल है जो की कृत्रिम बंदरगाह है। यह भारत का सबसे पुराने कृत्रिम बंदरगाहों में शुमार है जो की भारत में सबसे व्यस्तम पोर्ट में मुंबई के बाद द्वितीय स्थान पर है। उर्वरको, लौह अयस्क और पेट्रोलियम, सामान्य कार्गो एवं अन्य इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट की वस्तुओ के व्यापार के कारण यह बंदरगाह भारत के प्रमुख बंदरगाहों में शुमार है।
एन्नौर बंदरगाह (Ennore Port)
बंगाल की खाड़ी में स्थित एन्नौर बंदरगाह को मुख्यत चेन्नई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए निर्मित किया गया है। यह भारत का प्रथम कॉर्पोरेट पोर्ट होने के अतिरिक्त देश का प्रथम कंप्यूटराइज्ड बंदरगाह भी है।
तूतीकोरिन बंदरगाह (Tuticorin Port)
चिदंबरम पोर्ट के नाम से मशहूर तूतीकोरिन बंदरगाह चेन्नई राज्य के प्रमुख बंदरगाहों में शुमार है जो की उर्वरकों एवं पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विशाखापट्टनम बंदरगाह (Visakhapatnam Port)
बंगाल की खाड़ी में स्थित विशाखापट्टनम बंदरगाह आंधप्रदेश राज्य में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह है जो की डॉलफिन नोज नाम की पहाड़ी के पीछे स्थित है। विशाखापट्टनम बंदरगाह भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है जो की जापान को निर्यात किए जाने वाले लौह अयस्क के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।
हल्दिया बंदरगाह (Haldia Port)
डायमंड हार्बर एवं कोलकाता पोर्ट के नाम से मशहूर हल्दिया बंदरगाह भारत का एकमात्र नदीय बंदरगाह है जो कोलकाता शहर के समीप स्थित है। ‘पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार’ के नाम से मशहूर हल्दिया बंदरगाह को वर्तमान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट के नाम से भी जाना जाता है।
न्यू मंगलोर बंदरगाह (Mangalore Port)
कर्नाटक राज्य में स्थित न्यू मंगलोर बंदरगाह मुख्यतः लौह-अयस्क निर्यात के लिए उपयोग किया जाता है। कर्नाटक राज्य में स्थित न्यू मंगलोर बंदरगाह कोंकण तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाह है।
मर्मागाओ/मुर्मुगाव बंदरगाह (Mormugao Port)
गोवा राज्य में स्थित मर्मागाओ/मुर्मुगाव बंदरगाह अरब सागर में स्थित बंदरगाह है जो की गोवा में बहने वाली जुआरी नदी के नदमुख पर स्थित है।
पोर्टब्लेयर बंदरगाह (Port Blair Port)
अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ने वाला पोर्ट पोर्टब्लेयर बंदरगाह देश के केंद्रशासित प्रदेशो में स्थित एकमात्र बंदरगाह है। यह भारत का सबसे नवीन बंदरगाह है जो की वर्ष 2010 में भारत के 13 वें मुख्य बंदरगाह के रूप में स्थापित किया गया है। सामरिक दृष्टि से भी यह बंदरगाह देश के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत के प्रमुख बंदरगाह से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)
अंतर्राष्ट्रीय एवं सामुद्रिक व्यापार हेतु उपयोग किए जाने वाले स्थल एवं जल सीमा पर स्थित भाग को बंदरगाह कहते है जहाँ समुद्री जहाज एवं कार्गो के ठहरने हेतु सभी व्यवस्थाएँ होती है।
भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई बंदरगाह है।
List of Major Ports of India की जानकारी के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। यहाँ आपको भारत के प्रमुख बंदरगाहो की सूची प्रदान की गयी है।
भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह मुंबई बंदरगाह है जो की देश का सबसे व्यस्तम बंदरगाह भी है।
भारत का सबसे गहरा बंदरगाह विशाखापट्टनम बंदरगाह (Visakhapatnam Port) है जो की डॉलफिन नोज नामक पहाड़ी के पीछे स्थित है।