पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ?

भारत के नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार ने बाहरी सीमा पर आर्मी के जवानो को रखा है और भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को रखा है। पुलिस विभाग भारत की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसका संचालन राज्य सरकार के द्वारा होता है। पुलिस विभाग के द्वारा हमे अच्छी सुरक्षा प्रदान कराई जाती है। जिस प्रकार भारत में सभी सरकारी पदों के लिए सम्बंधित परीक्षाएं कराई जाती है, उसी प्रकार पुलिस पदों के लिए भी परीक्षा कराई जाती है। भारत के कई युवा पुलिस बनने का सपना देखते हैं, और इसके लिए बहुत लगन से मेहनत भी करते हैं। अगर आप भी पुलिस विभाग से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें। इस लेख में हम आपको पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनें और पुलिस इंस्पेक्टर के लिए होने वाली परीक्षाओं और पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए जरुरी योग्यताओं के बारे में जानकारी प्रदान कराएँगे।

पुलिस रैंक लिस्ट 2023- पुलिस की वर्दी और रैंक कैसे पहचानें

पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ?
पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ?

Article Contents

पुलिस इंस्पेक्टर क्या होता है?

पुलिस विभाग भारत की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अंतर्गत कई छोटे बड़े पदों को सम्मिलित किया गया है। पुलिस विभाग का एक बहुत महत्वपूर्ण पद पुलिस इंस्पेक्टर है। कई राज्यों में पुलिस इंस्पेक्टर की भर्तियां सीधे नहीं कराई जाती है बल्कि इसके लिए आपको पहले पुलिस सब इंस्पेक्टर बनना होता है। और उसके बाद जब आपका प्रमोशन होगा तब आप पुलिस इंस्पेक्टर बन पाओगे। पुलिस इंस्पेक्टर राज्य में हो रहे अपराधों को कण्ट्रोल करता है। राज्य की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस इंस्पेक्टर की होती है। पुलिस इंस्पेक्टर अपराधियों को पकड़कर कोर्ट में पेश करता है। और जब उसका गुनाह साबित हो जाता है तो न्यायधीश, अपराधी को उसके गुनाह के अनुसार सजा देते हैं। यदि आप भी पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, या बनने की तैयारी में लगे हुए हैं। तो इस आर्टिकल को पढ़ें, और पुलिस इंस्पेक्टर के विषय में सारी जानकारी को ग्रहण करें।

पुलिस का पूरा नाम क्या है और फुल फॉर्म क्या है ?

Highlight Of Police Inspector

पद पुलिस इंस्पेक्टर
विभाग पुलिस विभाग
संचालन राज्य सरकार द्वारा
कार्य राज्य में होने वाले अपराधों को नियंत्रित करना
योग्य महिला एवं पुरुष दोनों
योग्यता शैक्षिक तथा शारीरिक दोनों योग्यता
उम्र 21-30

कैसे बनें पुलिस इंस्पेक्टर

कई राज्यों में पुलिस इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती नहीं होती है। यहाँ पहले आपको सब इंस्पेक्टर बनना होगा। तब आपका प्रमोशन हो कर आप पुलिस इंस्पेक्टर बन सकते हो। पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में जानना जरुरी है। आईये आपको पुलिस इंस्पेक्टर बनने के विषय में जानकारी देते हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको पुलिस की विज्ञप्तियों की जानकारी रखनी होगी ,इसके लिए आप रोज़ समाचार पत्र भी पढ़ सकते हो। विज्ञप्ति आने के बाद आवेदन कर देना है। आवेदन के कुछ महीनो के बाद राज्य सरकार आपकी परीक्षाओं का आयोजना कराती है। इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है।

लिखित परीक्षा

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा इंस्पेक्टर बनने का सबसे पहला चरण है। आपकी इस परीक्षा में आपको सौ प्रश्न दिए जाते हैं, जिनमे प्रत्येक के चार वैकल्पिक उत्तर रहते हैं। आपको चार विकल्पों में से किसी एक सही विकल्प का चयन करना होता है। अर्थात आपकी यह परीक्षा वैकल्पिक प्रश्न-उत्तर वाली होती है। इस परीक्षा में आपको सामान्यतः पाँच विषयों में प्रश्न पूछे जाते हैं, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग। इस परीक्षा के लिए आपको 90 मिनट का समय दिया जाता है। यदि आपने एक प्रश्न का उत्तर सही किया है तो आपको 0.60 अंक मिल जाते हैं, किन्तु ध्यान रहे की यदि आपका एक उत्तर गलत हुआ तो आपके 0.15 अंक काटे जाते हैं। तो सोच समझ कर ही अपनी परीक्षा दें।

शारीरिक परीक्षा

यदि आप किसी भी सुरक्षा बल में जाना चाहते हैं तो आपकी शारीरिक परीक्षा का लिया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपकी शारीरिक परीक्षा ली जाती है। यदि आपने अपनी लिखित परीक्षा को पास कर लिया है तो अब आपको अपनी शारीरिक परीक्षा में भी पास होना होगा। इसके अंतर्गत आपके दौड़ने की तेज़ी, आपकी हाइट तथा आपकी छाती की की चौड़ाई मापी जाती है। आपको इन सभी चरणों को पास करना होता है। इसके बाद आपकी एक और परीक्षा ली जाती है।

इंटरव्यू

लिखित और शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद आपको साक्षात्कार यानि की इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। वहां बैठे कुछ ऑफिसर आपसे सवाल पूछेंगे जिनका आपको जवाब देना है। पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको यह अंतिम चरण पास करना जरुरी है।

यदि आप इन तीनों चरणों में सफल हो जाते हो तो अब आपको अपने दस्तावेजों का सत्यापन करना होता है। इसके बाद आपको पुलिस इंस्पेक्टर का पद प्राप्त होता है।

एसएचओ (SHO) फुल फॉर्म क्या है

पुलिस इंस्पेक्टर परीक्षा में आवेदन के लिए पात्रता

यदि आप पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहते है, और आप इसके लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास निम्न पात्रताओं का होना अनिवार्य है।

  • आवेदक के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
  • अपने राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता : पुलिस इंस्पेक्टर परीक्षा में आवेदन करने के लिए आपको ग्रेजुएट होने जरुरी है। आपके पास किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। तभी आप इसमें आवेदन कर सकते हैं।बस एक बात का जरूर ध्यान रखें की जिस भी यूनिवर्सिटी से आपने बैचलर की डिग्री प्राप्त की है, उस यूनिवर्सिटी को UGC के द्वारा स्वीकृति मिली हो। अन्यथा यह मान्य नहीं होगी।

शारीरिक योग्यता : अब चूंकि यह विभाग सुरक्षा से सम्बंधित है तो इसमें शारीरिक योग्यता का होना बहुत आवश्यक है। इसमें पुरुष तथा महिलाओं के लिए अलग अलग योग्यतायें होती है। जो की हम आपको इस सारणी के माध्यम से बताएँगे।

शारीरिक योग्यता महिलाओं के लिए पुरुषों के लिए
हाइट  160 cm
Sc/St के लिए157cm
172cm
Sc/St के लिए- 169 cm
छाती बिना फुलाये 83cm फुला के 87 cm
Sc/St के लिए- फुलाकर 85
उम्र 21-30 21-30
दौड़ 2.5 Km की दौड़ 155 Km की दौड़ 25 मिनट

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनें से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

पुलिस इंस्पेक्टर क्या होता है?

पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस विभाग का एक महत्वपूर्ण पद है। जो की राज्य में हो रहे अपराध को कण्ट्रोल करता है। और अपराधियों को पकड़कर कोर्ट के द्वारा उन्हें सजा दिलवाता है।

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए कितनी परीक्षाएं पास करनी होती है?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए मुख्यतः तीन परीक्षाएं पास करनी होती है। यह तीन परीक्षाएं निम्न लिखित हैं। 1. लिखित परीक्षा, 2. शारीरिक परीक्षा, 3. इंटरव्यू अर्थात साक्षात्कार।

क्या महिलाएं भी पुलिस इंस्पेक्टर बन सकती हैं ?

हाँ महिलायें भी पुलिस इंस्पेक्टर बन सकती है। इसके लिए उन्हें भी सभी परीक्षाओं को पास करना होगा। पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा में महिलाओं के लिए शारीरिक परीक्षा पुरुषों से थोड़ा भिन्न होती है।

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या क्या योग्यता होनी चाहिए ?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको ग्रेजुएट होना चाहिए। और इसमें आपको शारीरिक परीक्षा देनी होती है तो आपकी शारीरिक योग्यता भी होनी चाहिए।

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए परीक्षा का माध्यम क्या होता है ?

पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन ही होता है। इसमें आपको सौ प्रश्नों को 90 मिनट में करना होता है। यदि आपके एक प्रश्न का उत्तर सही है तो आपको 0.60 अंक मिलते हैं और अगर आपके एक प्रश्न का उत्तर गलत है तो आपके 0.15 अंक काटे जाते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram