नीम एक ऐसा पेड़ है जिसकी पत्तियाँ, बीज, छाल सभी स्वस्थ के लिए लाभायक होती हैं। यदि आप नीम की पत्तियां रोज कहते हैं तो ये आपके स्वस्थ शरीर के लिए बहुत लाभदायक होगा। नीम में कई सरे औषधीय गुण होते हैं। जिसकी वजह से इसका प्रयोग सदियों से किया जाता आ रहा है। कुछ लोग नीम के कड़वेपन की वजह से इसको खाना पसंद नहीं करते हैं।लेकिन नीम जितना कड़वा होता है। इतना ही ये हमारे लिए लाभदायक होता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी सेप्टिक, और एंटी वायरल गुण होते हैं। आप नीम की पत्तों का जूस बनाकर पी सकते हैं। आज हम आपको नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान बताएँगे। इस लेख को पूरा धयान से पढ़ें।
कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान
नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान
नीम का जूस पीने के फायदे
- फाइबर की प्रचुरता – नीम में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप नीम के जूस का सेवन रोज करते हैं। तो इससे आपको पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा। फाइबर की अधिकता के कारण नीम का जूस पीने के बाद जल्दी से भूख नही लगरी है और शरीर में जमा वसा कम होबे लगती है। जिससे वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं होता।
- शरीर की सफाई करता है– नीम का जूस पीने से हमारे शरीर के अंदर पाए जाने वाले टॉक्सिन्स और केमिकल्स बहार निकल आ जाते हैं। नीम खून को भी साफ़ रखने में सहायक होता है। नीम के जूस के सेवन से आंतरिक भागों में होने वाली सूजन भी नहीं होती।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में सहायक– नीम का जूस पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नीम एक अच्छी औषधि है। इसके सेवन से शरीर को अनेकों बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट नीम जूस का सेवन कर सकते हैं।
- स्किन के लिए लाभदायक– जिन लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे या कील मुहासे होते हैं। उनकी इस समस्या के लिए नीम रामबाण साबित हो सकता है। यदि आप नीम का जूस पीना शुरू करते हैं तो यह शरीर में पाई जाने वाली गंदगी, विषैले पदार्थों को शरीर से बहार निकालने में सहायक होता है। इसके प्रयोग का नतीजा आपको कुछ ही दिनों में देखने को प्राप्त हो जायेगा।
- मसूड़ों के लिए लाभदायक- नीम का जूस आपके मसूड़ों और दांतों के लिए बहुत ही लाभकारी है। यदि आप नीम जूस का प्रयोग रोज कुल्ला करने में करते हैं। मसूड़ों में होने वाली सूजन भी नीम के जूस से खत्म हो सकती है। तो इससे आपके दाँतों पर जमी परत (प्लाक) साफ़ हो जाती है।
सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
नीम के पत्तों के जूस का नुकसान
- ब्लड शुगर का लेवल कम हो सकता है- हाई ब्लड शुगर को कर सकता है, ज्यादा कम अगर आपको लो ब्लड शुगर की समस्या है। तो आपको नीम का जूस यदि आप पीते हैं, तो बहुत कम मात्रा में पीना चाहिए अन्यथा नहीं पीना चाहिए।
- इनफर्टिलिटी का खतरा और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है- गर्भवती औरतों को नीम के जूस से समस्या हो सकती है। इसलिए उनको नीम का जूस नहीं पीना चाहिए। नीम जूस के सेवन से इनफर्टिलिटी (Infertility) का खतरा रहता है, जिस से गर्भपात होने का खतरा होता है। यदि आप अपने शिशु को स्तनपान करवाती हैं तो भी आपको इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान
नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान
नीम का जूस शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी होता है, इसे पीने से ब्लड में शुगर लेवल कण्ट्रोल रहता है। यह एक एंटीवाइरल जूस है जो हमें सभी तरह के वाइरल से बचता है तथा यह मलेरिया, पीलिया, डेंगू आदि में भी बहुत सहायक है।
यदि आप सुबह खाली पेट नीम का जूस लेते हैं तो इस से आपकी इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक छमता) बढ़ेगी। आप जल्दी से बीमार होने से बचोगे। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण सभी बिमारियों को दूर भागने में सक्षम है।
नीम का जूस फायदे के साथ यह नुकसान भी करता है, पर यह सभी के लिए नहीं जिन्हें भी ब्लड शूगर लेवल की समस्या है उन्हें इसे नहीं लेना चाहिए, महिलाओं में इस से इनफर्टिलिटी का खतरा भी रहता है इसलिए उन्हें भी इसका सेवन बहुत ही काम मात्रा में करना चाहिए।
नीम की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे अधिकतर गर्मियों में जूस के रूप में पिया जाता है।