सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान | Sattu Khane Ke Fayde Aur Nuksan

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग गर्मी और लू से बचने के लिए कई सारी ठंडक देने वाली चीजों का सेवन करने लगते हैं। ऐसा ही सत्तू भी है जो कि बहुत ठंडा होता है। ये हमारे शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। सत्तू में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। जो की हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ ही बीमारियों से भी हमारे शरीर को बचाते हैं। सत्तू में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, मिनिरल्स, जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। लेकिन कुछ व्यक्तियों को या कुछ समस्या होने पर सत्तू खाने से हमारे शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आज हम सत्तू खाने का तरीका फायदे और नुकसान के बारे में जानेगे कि किन लोगों के लिए सत्तू का सेवन हानिकारक हो सकता है।

गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान

सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान | Sattu Khane Ke Fayde Aur Nuksan
सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान | Sattu Khane Ke Fayde Aur Nuksan

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

सत्तू खाने का तरीका

  • सत्तू को खा और पी भी सकते हैं।
  • आप सत्तू के लड्डू भी बना कर भी खा सकते हैं।
  • सत्तू को आप पानी में मिलाकर इसमें नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर घोल कर पी सकते हैं।
  • सत्तू में चीनी और नींबू का रस मिलाकर आप इसका शर्बत बना सकते हैं।

पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान

सत्तू खाने के फायदे | benefits of eating sattu

  • लू से बचाव करे –सत्तू बहुत ही ठंडी तासीर वाला होता है। जो की गर्मियों में लू से बचने में सहायक होता है। गर्मियों में आप सत्तू का घोल बनाकर पी सकते हैं। गर्मियों में लू और गर्मी के कारण आप बीमार भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप सत्तू का सेवन कर सकते हैं।
  • पेट के लिए लाभकारी – सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमारे पेट को साफ़ करता है। सत्तू खाने से पेट की गैस और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
  • एनर्जी का स्रोत – सत्तू में कई सारे पोषक तत्व पाये जाते हैं। सत्तू में प्रोटीन और कई सारे विटामिन्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो की ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है। एनर्जी प्राप्त करने के लिए आप खाली पेट सत्तू के घोल का सेवन कर सकते हैं।
  • ब्लड प्रेशर में सहायक – सत्तू खाने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सत्तू का सेवन कर सकते हैं।
  • शुगर कंट्रोल करने में सहायक – शुगर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन लाभकारी होता है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो कि शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
  • भूख बढ़ाने में मददगार अगर आपको भूख कम लगती है। तो आपके लिए सत्तू का सेवन लाभदायक हो। सत्तू में मैग्नीशियम, पोटैशियम, जैसे तत्व होते हैं जो कि भूख बढ़ाने में सहायक होते हैं।

कफ और खांसी का घरेलू इलाज

सत्तू खाने के नुकसान | disadvantages of eating sattu

  • अगर किसी को किडनी की पथरी है तो उन लोगों को सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में सत्तू का सेवन करने से आपको पेट की समस्या हो सकती है।
  • अगर आपको ठंडी चीजों से समस्या होती है। तो आपको सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वात दोष होने पर सत्तू का सेवन करने से आपको समस्या हो सकती है। अगर आपको वात दोष की समस्या है। तो सत्तू का सेवन ना करें।

Benefits and disadvantages of eating sattu FAQ’s

सत्तू खाने क्या फायदे होते हैं ?

सत्तू एक ऐसा पोषक तत्व है तो जिसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसे खाने से शरीर को बहुत से लाभ होते हैं जैसे:- भूख बढ़ाने में मददगार, एनर्जी का स्रोत, पेट के लिए लाभकारी, ब्लड प्रेशर में सहायक आदि बहुत से फायदे हैं जिसकी पूर्ण जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी है।

सत्तू में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं ?

सत्तू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे: मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, मिनिरल्स आदि जो शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी हैं। सभी को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

सत्तू किन चीज़ों का बना होता है ?

सत्तू अनाज का बनता है जैसे:- जौ, ज्वार, चन्ना आदि। यह हमें कई बिमारियों से बचाता है।

सत्तू में कितना प्रोटीन पाया जाता है ?

100 ग्राम चने के सत्तू में 20 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती। है

Leave a Comment

Join Telegram