कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papaya Benefits And Side Effects

पपीता कच्चा हो या फिर पका हुआ हो। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन कच्चे पपीते के सेवन से हमको कुछ समस्याएँ भी हो सकते हैं। कच्चे पपीते में विटामिन A, विटामिनB, विटामिनC, विटामिनE, फाइबर, मैग्नीशियम पौटैशियम, कैरोटीनॉयड जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो की हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन कच्चे पपीते का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से हमको परेशानियाँ भी झेलनी पड़ सकती हैं, इसलियुए आप हमेशा नियमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। किसी भी चीज़ का सेवन आवश्यकता से अधिक करने पर उससे नुकसान हो सकते हैं। जिन लोगों को कच्चा पपीता खाना पसंद है, उनके लिए ये जानकारी महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है। कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान के बारे में हम आज इस लेख में जानेगे।

सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान

कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papaya Benefits And Side Effects
कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papaya Benefits And Side Effects

कच्चा पपीता खाने के फायदे | benefits of eating raw papaya

  • पेट के लिए लाभदायक – कच्चे पपीते के सेवन से हमारा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करता है। कच्चा पपीता हमारे शरीर में पाए जाने वाले कोलेन को बहार निकालने में सहायता करता है। इसमें फाइबर की प्रचुरता पाई जाती है जो कि आपको कब्ज, बवासीर, गैस, डायरिया आदि जैसी पेट की समस्याओं से दूर रखने का काम करता है।
  • वजन घटाने में लाभकारी – मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम सभी कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं। मोटापे की समस्या को कम करने के लिए आप कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं। फाइबर की अधिकता केकारण ये हमारा वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है।
  • इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – किसी भी रोग के प्रभाव से बचने के लिए आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता अधिक होनी चाहिए। कच्चे पपीते में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो की हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।
  • यकृत के लिए लाभदायक – कच्चे पपीते के सेवन से हमारा लिवर स्वस्थ रहता है। कच्चे पपीते के सेवन से लिवर को लाभ मिलने के साथ ही पीलिया का खतरा कम होता है। आप इस समस्याओं से दूर रहने के लिए कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं।
  • मूत्र संक्रमण में सहायक – कच्चे पपीते के सेवन से आपकी यूरिन इंफेक्शन की समस्या खत्म हो सकती है। कच्चा पपीता संक्रमण वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। जिससे की इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

कच्चा पपीता खाने से होने वाले नुकसान –

  • पाचन संबंधी समस्याएँ – कच्चे पपीते के सेवन से हमारे पाचन तंत्र को कई लाभ तो मिलते हैं। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं। पपीते में पपैन नामक तत्व पाया जाता है। जो की ज्यादा मात्रा में पपीते के सेवन से हमको पेट की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
  • अस्थमा की समस्या का कारण – जो लोग अस्थमा के रोगी हैं। उनको कच्चे पपीते का सेवन नियमित मात्रा में करना चाहिए। कच्चा पपीता ज्यादा खाने से दमा के रोगियों को गले में खरखराहट और साँस लेने में समस्या हो सकती है। अतः दमा के रोगियों को कच्चे पपीते है सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। या फिर करना ही नहीं चाहिए।
  • गर्भावस्था में हानिकारक – कच्चे पपीते के सेवन से गर्भवती महिलाओं को समस्या हो क्योंकि पपीते में पेपैन नामक पदार्थ होता है। जो की गर्भपात का कारण भी बन सकता है। अक्सर आप किसी डॉक्टर को भी सलाह देते देखते होंगे की प्रेगनेंसी में कच्चे पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान

Papaya Benefits And Side Effects FAQ’s

कच्चा पपीता खाने का सही समय क्या है ?

पपीता एक ऐसा फल है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। वैसे तो पपीते है सेवन दिन के किसी भी समय करना सही रहता है पर यदि आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो यह बेहद लाभकारी होगा।

कच्चा पपीता खाने से क्या फायदा होता है ?

कच्चा पपीता खाने से शरीर को होने वाले फायदे :- इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक, मूत्र संक्रमण में सहायक, पेट के लिए लाभदायक, यकृत के लिए लाभदायक, वजन घटाने में लाभकारी आदि।

किस बीमारी में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए ?

यदि आप पीलिया या अस्थमा के मरीज हैं तो आपको पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। पपीते में पाए जाने वाले दो बीटा कैरोटीन और पपाइन इन बीमारियों के लिए हानिकारक होता है।

पापीते की तासीर किसी होती है ?

पापीते की तासीर गर्म होती है और यह शरीर में पाए जाने वाले तत्व वात और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Leave a Comment