तो दोस्तों आप सभी ने ताज महल का नाम तो सुना ही होगा। Taj Mahal केवल भारत में ही नहीं बल्कि महल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। इसको देखने के लिए लोग देश विदेश से भारत आते हैं। ताज महल भारत के उत्तर प्रदेश के एक जिलें आगरा में स्थित हैं। यह काफी खूबसूरत ईमारत अपनी सुंदरता से लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। केवल यह ही नहीं बल्कि ताज महल की गिनती पूरे विश्व के 7 अजूबों में से एक में भी होती हैं। इसे प्रेम की निशानी भी कहा जाता हैं। तो दोस्तों क्या आप जानते हो की ताज महल किसने बनवाया था? अगर नहीं तो आप बिलकुल निश्चिंत हो जाइये क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Taj Mahal के बारे में कुछ जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
भारतीय इतिहास की प्रमुख घटनाएँ | Top Important events in Indian history
जैसे की Taj Mahal किसने बनवाया था और कब बनवाया था आदि तो अगर आप भी यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो उसके लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
इसपर भी गौर करें :- ताज महल के 10 हैरान कर देने वाले रहस्य
ताज महल किसने बनवाया था ?
Taj Mahal शाहजहाँ ने बनवाया था जो की मुग़लों का पांचवा बादशाह था। शाहजहां ने Taj Mahal का निर्माण अपनी बेगम के लिए करवाया था जिनका नाम मुमताज था। Taj Mahal का निर्माण कार्य सन 1632 में शुरू किया गया था और फिर इसका निर्माण 1653 में खत्म हुआ था यानि के ताज महल को बनने में 21 साल का समय लगा था। ताज महल सफ़ेद पत्थर यानि संगेमरमर का बना हुआ हैं। शाहजहां अपनी बेगम मुमताज से बहुत प्रेम करता था।
मुमताज की कब्र कहीं और थी तब तक ताज महल के निर्माण का कार्य चल रहा था और जब ताज महल बनकर तैयार हो गया तब मुमताज की कब्र को स्थानांतरित कर Taj Mahal में लाया गया। जब शाहजहाँ की मौत हुई तब शाहजहाँ की कब्र को भी मुमताज की कब्र के बगल में दफना दिया गया था।
भारत में श्वेत क्रांति का इतिहास क्या है | White Revolution in India history
Taj Mahal की ईमारत करीब 73 मीटर लम्बी हैं और Taj Mahal भारत में उत्तरप्रदेश के आगरा जिलें में स्थित हैं। ताजमहल यमुना नदी के किनारे पर बना हुआ हैं। बताया यह भी जाता हैं की जिन्होंने इस महल को बनाया था शाहजहां ने उन सभी के हाथ कटवा दिए थे ताकि वह सभी दुबारा इतनी खूबसूरत ईमारत न बना सकें। Taj Mahal को बनाने करीब 20000 मजदूर लगे थे और 1000 हाथी भी लगे थे और उनमे केवल भारत इ ही नहीं बल्कि तुर्की और फारस के भी थे। ताज महल बड़े ही खूबूसरत तरीके से बनाया गया हैं और इसकी खूबसूरती आज भी वैसी की वैसी ही हैं।
माना यह भी जाता है की वैसे तो Taj Mahal सफ़ेद रंग का है परन्तु यह दिन में कई बार अपना रंग बदलता हैं सुबह को यह गुलाबी रंग का दिखाई देता हैं और दोपहर को अपने असली रंग सफ़ेद दिखाई पड़ता हैं और रात के समय में यह सुनहरे रंग का दीखता हैं। इसको बनाने में करीब 3.2 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।
भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा? आइए हिंदुस्तान के 7 नामों इतिहास को जानते हैं
ताज महल से सम्बंधित प्रश्न
Taj Mahal उत्तरप्रदेश के आगरा जिलें में स्थित हैं।
Taj Mahal को बनने में 21 वर्ष का समय लगा था।
Taj Mahal को शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था
Taj Mahal को बनने में 3.2 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।
शाहजहाँ मुग़लों का पांचवा बादशाह था।
ताज महल को बनाने के लिए 22000 मजदूर लगे थे।