विश्व के सबसे अमीर व्यक्तिओं की लिस्ट | उनके बारे में जानिये की उनके पास कितना पैसा है | फ़ोर्ब्स के मुताबिक़ कौन है विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति।
जैसा की आप सभी के मन में कभी न कभी एक प्रश्न आता ही होगा की इस दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा किसके पास है ? तो इस लेख द्वारा हम आपको ये बताने जा रहे है की इस दुनिया में कौन है सबसे अमीर व्यक्तिओं में से सबसे पहले स्थान पर आता है। और आप सभी ने फोर्ब्स के बारे में तो सुना ही होगा जो की एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। हाल ही में फोर्ब्स ने अपनी 35वी वार्षिक विश्व के सबसे अमीर व्यक्तिओं की सूचि जारी की है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम है जो आपको चौंका देंगे क्योंकि वैश्विक महामारी [ कोरोना ] ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है और इसके बावजूद विश्व अमीर व्यक्तिओं की सूची के पोर्टफोलियो और निवल संपत्ति में वृद्धि आश्चर्यजनक है। साथ ही ,कुल मिलाकर पहले से कही अधिक अरबपति है। और उनकी संयुक्त संपत्ति पिछले वर्ष की तुलना में $5 ट्रिलियन से भी अधिक है।
फ़ोर्ब्स के मुताबिक़ अभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तिओं की सूची में एलोन रीव मस्क ,जेफ्फ बेज़ोस ,बर्नार्ड अर्नाल्ड ,बिल गेट्स ,मुकेश अम्बानी जैसे कई नाम शामिल है इसी के बारे हम आपको इस लेख द्वारा यह बताएंगे की कौन है सबसे पहले नम्बर पे और नेट वर्थ के मुताबिक कौन आता है किस स्थान पर
विश्व के सबसे अमीर व्यक्तिओं की सूची
फोर्बस बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक़ इस सूची में सबसे पहला नाम एलोन रीव मस्क (Elon Musk -world richest man) का आता है जो की टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी कंपनी के सीईओ है, और ऐसे कई नाम शामिल है। इस सूची में हम आपको विश्व के सबसे व्यक्तिओं नाम, नेट वर्थ, कंपनी का नाम, कौन से देश में रहते है, के बारे में जानकारी देंगे और उनको उनकी नेट वर्थ द्वारा रैंक भी प्रदान करेंगे
List of 20 Richest People in the World
1. Elon Musk
एलोन रीव मस्क एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी बिजनेसमैन है यह टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी नामी कंपनी के संस्थापक ,CEO और मुख्य डिज़ाइनर भी है। इनकी नेट वर्थ 267.1 बिलियन डॉलर है। एलोन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को हुआ था।
2 .Jeff Bezos
जेफ्फ बेज़ोस एक अमेरिकी बिज़नेसमैन है। यह अमेज़न (Amazon) कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी है। यह भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है। इनकी नेट वर्थ 169.4 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 12 जनवरी 1964 को हुआ था।
3 . Bernard Arnault and Family
बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फॅमिली एक फ्रांस के बिजनेसमैंन है। यह LVMH -Louis Vuitton समेत 70 लक्ज़री ब्रांड के CEO है। यह भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है। इनकी नेट वर्थ 161.1 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 5 मार्च 1949 को हुआ था।
4.Bill Gates
बिल गेट्स एक अमेरिकी बिजनेसमैन है। यह माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर, इन्वेस्टर, ऑथर है। यह भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी रह चुके है। इनकी नेट वर्थ 129.3 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था।
5. Gautam Adani
गौतम अडानी एक भारतीय बिजनेसमैन है। यह अडानी समूह के चेयरमैन है। यह दुनिया के पांचवे अमीर व्यक्ति में गिने जाते है। इनकी कंपनी का नेट वर्थ 122.2 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 24 जून 1962 को हुआ था। इनके बहोत से बिज़नेस है जैसे की कोयला व्यापार ,कोयला खनन ,तेल एवं गैस खोज ,बंदरगाहों ,मल्टी मॉडल लोजिस्टिक्स ,बिजली उत्पादन एवं पारेषण और गैस वितरण आदि
6. Warren Buffet
वारेन बफेट के पास बर्कशायर हाथवे कंपनी अधिक हिस्सेदारी है। बर्कशायर कम्पनी की आय के प्रमुख स्तोत्रों में अन्य कंपनियों के शेयर शामिल है। इनके पास 119.5 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति मौजूद है। इनका जन्म 30 अगस्त 1930 को हुआ था।
7. Larry Ellison
लैरी एलीसन का पूरा नाम लॉरेंस जोसफ एलिसन है। यह एक अमेरिकी व्यापारी है। यह ओरेकल निगम के सह-संस्थापक कार्यकारी और चीफ टेक्नोलॉजी अफसर है। इनकी नेट वर्थ 106.5 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 17 अगस्त 1944 को हुआ था।
8. Larry Page
लैरी पेज का पूरा नाम लॉरेंस एडवर्ड पेज है। यह एक अमेरिकन कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट एंटरप्रेन्योर भी है। यह गूगल के को-फाउंडर है। इनकी नेट वर्थ 103.8 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 26 मार्च 1973 को हुआ था।
9. Mukesh Ambani
मुकेश अम्बानी इनका पूरा नाम मुकेश धीरू भाई अम्बानी है। यह एक भारतीय बिजनेसमैन है। यह रिलायंस जैसी जानी मानी कंपनी के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, और रिलायंस कंपनी के सबसे अधिक हिस्सेदार है। इनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। इनकी नेट वर्थ 101.8 बिलियन डॉलर है।
10. Sergey Brin
सर्गी ब्रिन इनका पूरा नाम सर्गी मिखाइलोविच ब्रिन है। यह एक अमेरिकी बिजनेसमैन है। यह कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट एंटरप्रेन्योर भी है। इनकी नेट वर्थ 99.8 बिलियन डॉलर हैं। इनका जन्म 21 अगस्त 1973 को हुआ था।
11. Steve Ballmer
स्टीव बॉल्मर का पूरा नाम स्टीवन एंथनी बॉल्मर है। यह एक अमेरिकी बिजनेसमैन है। ये पहले माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव और इन्वेस्टर रह चुके है। इनकी नेट वर्थ 90 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 24 मार्च 1956 को था।
12. Carlos Slim Helu and Family
कार्लोस स्लिम हेलु एक मेक्सिकन बिजनेसमैन है। यह टेलीकॉम कंपनी से सम्बंधित बिजनेसमैन है। इनकी नेट वर्थ 87.8 बिलियन डॉलर है। यह भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है। इनका जन्म 28 जनवरी 1940 को हुआ था।
13.Michael Bloomberg
माइकल ब्लूमबर्ग का जन्म 14 फरवरी 1942 को हुआ था। यह एक अमेरिकी बिजनेसमैन है। और यह एक पॉलिटिशियन और लोकोपकारक भी है। इनकी नेट वर्थ 82 बिलियन डॉलर्स है।
14.Francoise Bettencourt Meyers and family
फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स एक फ्रेंच बिज़नेस वुमन है यह बिज़नेस वुमन के साथ साथ राइटर ,पियानिस्ट भी है। यह दुनिया की सबसे अमीर वुमन है। इनकी नेट वर्थ 73.9 बिलियन डॉलर है।
15. Jim Walton
जिम वाल्टन एक अमेरिकी बिजनेसमैन है यह दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर है। और यह अरवेस्ट बैंक के चेयरमैन भी है। इनका जन्म 7 जून 1948 को हुआ था। इनकी नेट वर्थ 70.9 बिलियन डॉलर है। यह फार्च्यून वालमार्ट के हिस्सेदार भी है।
16. Alice Walton
इनका पूरा नाम ऐलिस लोइसे वाल्टन है। यह एक अमेरिकी बिजनेसवुमन है यह फार्च्यून वालमार्ट की हिस्सेदार है। यह जिम वाल्टन और रॉब वाल्टन की बहन है। इनका जन्म 7 अक्टूबर 1949 को हुआ था। इनकी नेट वर्थ 69.9 बिलियन डॉलर है।
17. Rob Walton
इनका पूरा नाम samuel रोब्सन वाल्टन है यह एक अमेरिकी बिजनेसमैन है। यह भी फार्च्यून वालमार्ट के हिस्सेदार है। यह जिम वाल्टन के भाई है। इनकी नेट वर्थ 69.6 बिलियन डॉलर है।
18. Zhong Shanshan
यह एक ऐसे बिज़नेमैन है जो चीन के रहने वाले है। यह नोंग्फू स्प्रिंग कंपनी के फाउंडर है। इनकी पेय पदार्थ की कंपनी है। इनकी नेट वर्थ 67.1 बिलियन डॉलर है। यह एक फार्मास्यूटिकल कंपनी चलाते है।
19. Mark Zuckerberg
मार्क ज़ुकरबर्ग का नाम तो हम सभी ने सुना है। क्योकि इन्होने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले एप्लीकेशन का आविष्कार किया है जिसका नाम फेसबुक (Facebook) है। यह अमेरिका के रहने वाले व्यक्ति है। इनका जन्म 14 मई 1984 को हुआ था। इनकी नेट वर्थ 65.7 बिलियन डॉलर है।
20. Changpeng Zhao
चांगपैंग झाओ को CZ के नाम से भी जाना जाता है। यह चीन के रहने वाले व्यक्ति है। इन्होने अपना घर बेचकर क्रिप्टोकरेंसी में लगाया था और अब ये एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। इनकी नेट वर्थ 65 बिलियन डॉलर है।