विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां:- नदियाँ किसी भी देश की जीवनरेखा मानी जाती है। वास्तव में इतिहास को खंगालने पर ज्ञात होता है की मानव ने सर्वप्रथम नदियों के किनारे ही निवास करना प्रारम्भ किया था ऐसे में विश्व की सभी महान सभ्यताएँ नदियों के किनारे ही प्रारम्भ हुई है। भारत में सिंधु नदी के किनारे बसी हड़प्पा सभ्यता की बात की जाए या नील नदी के किनारे मिश्र की सभ्यता की, चीन की सभ्यता के उद्गम ह्वांगहो नदी से लेकर मेसापोटामिया की सभ्यता सभी नदियों के किनारे ही विकसित हुए है। मानव विकास में नदियों की सदैव से ही प्रमुख भूमिका रही है। विश्व के विभिन भागों में स्थित विभिन नदियों ने सम्बंधित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में हमे विश्व की इन सभी महान जीवनदायिनी नदियों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World in Hindi) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त आप इन नदियों के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां
विश्व के विभिन भागों में अनेक नदियाँ प्रवाहित होती है। हालांकि इनमे में कुछ नदियों का क्षेत्रफल कई हजार वर्ग किमी तक है ऐसे में ये नदियाँ विश्व की सबसे लम्बी नदियों में शुमार है। अगर दुनिया की सबसे लम्बी नदी की बात की जाए तो निःसन्देह ही अफ्रीका महाद्वीप की जीवनरेखा कही जाने वाली नील नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई 6,695 किलोमीटर (करीब 4,160 मील) है। यहाँ आपको दुनिया की शीर्ष 20 लंबी नदियों की सूची प्रदान की गयी है :-
क्र.सं. | नदियों के नाम (River name) | नदी की लम्बाई (length) (कि.मी. में) | देश (Country)/प्रवाह क्षेत्र |
1. | नील नदी (Nile River) | 6650 km | मिस्र (अफ्रीका) |
2. | अमेजन नदी | 6,492 km | ब्राजील,कोलंबिया ,इक्वाडोर,पेरू |
3. | यांग्तझी नदी | 6380 km | चीन |
4. | मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी | 6300 km | संयुक्त राज्य अमेरिका |
5. | येनिसी नदी | 5540 km | मंगोलिया |
6. | पीली नदी (Yellow river) | 5,464 km | चीन |
7. | ओब नदी | 4,964 km | रूस |
8. | पराना नदी | 4,880 km | अमेरिका |
9. | कांगो नदी | 4,700 km | अफ्रीका |
10. | अमूर नदी | 4,480 km | रूस और चीन |
11. | लेना नदी | 4,294 km | रूस |
12. | मैकेंजी नदी | 4,241 km | उत्तरी अमेरिका |
13. | नाइजर नदी | 4,180 km | अफ्रीका |
14. | मेकांग नदी | 4,023 km | चीन |
15. | मिसिसिप्पी नदी | 3,779 km | उत्तरी अमेरिका |
16. | मिसोरी नदी | 3,726 km | संयुक्त राज्य अमेरिका |
17. | वोल्गा नदी | 3,687 km | यूरोपीय रूस |
18. | मादेइरा नदी | 3,238 km | दक्षिण अमेरिका |
19. | पूरस नदी | 3,207 km | पेरू, ब्राज़ील |
20. | साओ फ्रांसिस्को नदी | 3,198 km | ब्राजील |
Top 20 longest River in The World
यहाँ आपको दुनिया की 20 सबसे लम्बी नदियों सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है:-
1. नील नदी (Nile River)
- नदी का नाम (River name)- नील नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 6650 km
- सम्बंधित देश (Country)- इथोपिया (अफ्रीका)
- उद्गम स्रोत (Origin)- विक्टोरिया झील
- वर्णन (Description)- दुनिया की सबसे लम्बी नदी, मिस्र (Egpyt) की जीवनरेखा, कुल 10 अफ्रीकी देशो से प्रवाहित, मिस्र को “नील नदी का वरदान” कहा जाता है।
2. अमेज़न नदी (Amazon River)
- नदी का नाम (River name)- अमेज़न नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 6,492 km
- सम्बंधित देश (Country)- ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू
- उद्गम स्रोत (Origin)- पेरू की एंडीज पर्वतमाला
- वर्णन (Description)- ब्राज़ील की जीवनरेखा, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी (नदी बेसिन के आधार पर सर्वाधिक बड़ी), अमेज़न के वर्षावनों की सबसे महत्वपूर्ण नदी
3. यांग्तज़े नदी (yangtze river)
- नदी का नाम (River name)- यांग्तज़े नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 6380 km
- सम्बंधित देश (Country)- चीन
- उद्गम स्रोत (Origin)- शिकांग प्रांत के जरी पर्वत से
- वर्णन (Description)- चीन एवं एशिया की सर्वाधिक लम्बी नदी, चीन की जीवनरेखा
4. मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी (Mississippi-Missouri river)
- नदी का नाम (River name)- मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 6300 km
- सम्बंधित देश (Country)- संयुक्त राज्य अमेरिका
- उद्गम स्रोत (Origin)- मिनेसोटा राज्य स्थित इटास्का झील
- वर्णन (Description)- मिसि-ज़िइबी के नाम अर्थात “महान नदी” के नाम से मशहूर, अमेरिका एवं मेक्सिको में प्रवाहित
5. येनिसेय नदी (Yenisei)
- नदी का नाम (River name)- येनिसेय नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 5540 km
- सम्बंधित देश (Country)- मंगोलिया
- उद्गम स्रोत (Origin)- मंगोलिया स्थित सायन पर्वत
- वर्णन (Description)- साइबेरिया क्षेत्र में बहने वाली सबसे लम्बी नदी, मंगोलिया में प्रवाह क्षेत्र प्रमुख है।
6. पीली नदी (Yellow River)
- नदी का नाम (River name)- पीली नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 5,464 km
- सम्बंधित देश (Country)- चीन
- उद्गम स्रोत (Origin)- क़्वीनघाई प्रांत में स्थित बयान हर पर्वत
- वर्णन (Description)- चीनी सभ्यता का पालना, पीली मिट्टी के कारण पीतवर्ण वाली नदी, ह्वांग हो (Hwang Ho) नदी के नाम से भी मशहूर है। चीन में अत्यधिक विनाशकारी बाढ़ के कारण Sorrow Of China नाम मिला है।
7. ओब नदी (OB River)
- नदी का नाम (River name)- ओब नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,964 km
- सम्बंधित देश (Country)- रूस
- उद्गम स्रोत (Origin)- रूस स्थित बियस्क शहर
- वर्णन (Description)- पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र में बहने वाली प्रमुख नदी
8. पराना नदी (Parana River)
- नदी का नाम (River name)- पराना नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,880 km
- सम्बंधित देश (Country)- दक्षिण मध्य अमेरिका
- उद्गम स्रोत (Origin)- पूर्वी ब्राजील से
- वर्णन (Description)- ‘समुद्र जैसी विशाल’ नदी के नाम से भी जानी जाती है। विभिन स्पीशीज के कारण जैव-विविधता में धनी नदी बेसिन
9. कांगो नदी (Congo River)
- नदी का नाम (River name)- कांगो नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,700 km
- सम्बंधित देश (Country)- कांगो (अफ्रीका)
- उद्गम स्रोत (Origin)- कांगो देश से
- वर्णन (Description)- पूर्व में जायरे नदी के नाम से प्रसिद्ध, भूमध्य रेखा की 2 बार पार करने वाली विश्व की एकमात्र नदी
10. अमूर नदी (Amoor River)
- नदी का नाम (River name)- अमूर नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,480 km
- सम्बंधित देश (Country)- रूस एवं चीन
- उद्गम स्रोत (Origin)- सिलिका एवं अर्गून नदी के संगम से
- वर्णन (Description)- रूस में उद्गम स्थल, रूस एवं चीन से होकर बहती है।
11. लेना नदी (Lena River)
- नदी का नाम (River name)- लेना नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,294 km
- सम्बंधित देश (Country)- रूस
- उद्गम स्रोत (Origin)- गोरी बाजकाल्स्की, बैकाल झील क्षेत्र में
- वर्णन (Description)- पूर्वी रूस क्षेत्र में बहने वाली प्रमुख नदी, विभिन साइबेरियन स्पीशीज के लिए जीवनरेखा
12. मैकेंजी नदी (Mackenzie River)
- नदी का नाम (River name)- मैकेंजी नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,241 km
- सम्बंधित देश (Country)- उत्तरी अमेरिका
- वर्णन (Description)- कनाडा की बहने वाली सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी, आर्कटिक महासागर में समा जाती है।
13. नाइजर नदी (Niger River)
- नदी का नाम (River name)- नाइजर नदी
- कुल लम्बाई किमी में (Total length)- 4,180 km
- सम्बंधित देश (Country)- अफ्रीका
- वर्णन (Description)- अफ्रीका में बहने वाली सबसे लम्बी नदियों में तीसरे स्थान पर, सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी भाग में प्रवाहित
14. मेकांग नदी (Mekong River)
- नदी का नाम (River name)- मेकांग नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 4,023 km
- सम्बंधित देश (Country)- चीन
- उद्गम स्रोत (Origin)- लसागोंगमा झरने से
- वर्णन (Description)- तिब्बत से उद्गमित, दक्षिण पूर्वी एशियाई देशो चीन, वियतनाम, थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यांमार एवं लाओस की जीवनरेखा
15. मिसिसिप्पी नदी (Mississippi River)
- नदी का नाम (River name)- मिसिसिप्पी नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 3,779 km
- सम्बंधित देश (Country)- उत्तरी अमेरिका
- उद्गम स्रोत (Origin)- इटास्का झील से
- वर्णन (Description)- मिनेसोटा झील में उद्गम, अमेरिका की पश्चिमी सीमा पर बहने वाली महत्वपूर्ण नदी
16. मिसोरी नदी (Missouri River)
- नदी का नाम (River name)- मिसोरी नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 3,726 km
- सम्बंधित देश (Country)- संयुक्त राज्य अमेरिका
- उद्गम स्रोत (Origin)- ब्रोवेर झरने से
- वर्णन (Description)- उत्तरी-अमेरिका की सबसे लम्बी नदी, मिसिसिप्पी नदी (Mississippi River) नदी की सहायक नदियों में प्रमुख
17. वोल्गा नदी (Volga River)
- नदी का नाम (River name)- वोल्गा नदी
- कुल लम्बाई किमी में (Total length)- 3,687 kmवर्णन (Description)- यूरोप की सबसे लम्बी नदी, पश्चिमी रूस में सबसे अधिक पथ-प्रवाह वाली नदीकुल लम्बाई किमी में (Total length)- 3,687 km
- सम्बंधित देश (Country)- यूरोपीय रूस
- उद्गम स्रोत (Origin)- वलदाई पहाड़ियों से
- वर्णन (Description)- यूरोप की सबसे लम्बी नदी, पश्चिमी रूस में सबसे अधिक पथ-प्रवाह वाली नदी
18. मादेइरा नदी (Madeira River)
- नदी का नाम (River name)- मादेइरा नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 3,238 km
- सम्बंधित देश (Country)- दक्षिण अमेरिका
- उद्गम स्रोत (Origin)- विला बल्ला (मेमोरे एवं बेना नदी संगम से)
- वर्णन (Description)- ब्राजील एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित, दक्षिणी अमेरिका की सबसे प्रमुख नदियों में शुमार
19. पूरस नदी (Purus River)
- नदी का नाम (River name)- पूरस नदी
- कुल लम्बाई किमी में (Total length)- 3,207 km
- सम्बंधित देश (Country)- पेरू, ब्राज़ील
- उद्गम स्रोत (Origin)- युक्ययलि डिपार्टमेंट नामक स्थान से
- वर्णन (Description)- दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदियों में शुमार, अमेज़न नदी की प्रमुख सहायक नदी
20. साओ फ्रांसिस्को नदी (São Francisco River)
- नदी का नाम (River name)- साओ फ्रांसिस्को नदी
- कुल लम्बाई किमी में(Total length)- 3,198 km
- सम्बंधित देश (Country)- ब्राजील
- उद्गम स्रोत (Origin)- कान्सस्ट्रा पहाड़ियों से
- वर्णन (Description)- दक्षिण अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी नदी, ब्राज़ील के वर्षावनों में बहने वाली प्रमुख नदी
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां एवं इससे सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।
विश्व की सबसे लंबी नदियां सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)
विश्व की सबसे लंबी नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली नील नदी है जिसकी कुल लम्बाई 6,650 किमी (4,130 मील) है।
विश्व की द्वितीय सबसे लंबी नदी दक्षिण अमेरिका में बहने वाली अमेज़न नदी है जिसकी कुल लम्बाई 6,492 किमी है। नदी बेसिन के आधार पर अमेज़न दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियों सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको दुनिया की 20 सबसे लम्बी नदियों की पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।
भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा नदी है जिसकी कुल लम्बाई 2525 किलोमीटर है।
एशिया की सबसे लम्बी नदी यांग्तज़े नदी है जिसकी कुल लम्बाई 6380 किमी है।