पेट एग्जाम क्या है :- UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा यूपी राज्य के ग्रुप बी और ग्रुप सी की परीक्षाओं को आयोजित कराया जाता है। आपको जैसे की पता ही होगा की UPSSSC द्वारा पिछले ही साल पेट परीक्षा को ग्रुप C (ग्रेड पे 1900 से 4600 ग्रेड पे) तक के सभी पदों की भर्तियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। पेट परीक्षा का आयोजन 18 सितम्बर 2022 को ऑफलाइन किया जायेगा। आपको UPSSSC की वेबसाइट पर जाना होगा और अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको अपने पेट परीक्षा को पास करने पर ही मुख्य परीक्षा में बैठने दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें :- यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें
यहाँ आज हम आपको पेट एग्जाम क्या है? PET परीक्षा की तैयारी कैसे करें? और पेट परीक्षा कब आयोजित होगी इन सबकी जानकारी आपको दी जाएगी।
Article Contents
पेट एग्जाम क्या है ?
सरकारी पद/नौकरी को 4 श्रेणियों में बांटा जाता है। जिसके लिए ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C, ग्रुप D की नौकरियां होती हैं। UPSSSC द्वारा समूह ‘ग’ की भर्तियां कराई जाती हैं आपको पता ही होगा ग्रुप C में पिछले साल से द्वि-स्तरीय प्रणाली को लागू कर दिया गया है वर्ष 2020 में UPSSSC के एग्जाम के लिए PET Exam को शुरू करने की घोषणा की गयी थी। पेट का गठन समूह ग (Group-C) के पदों को भरने के लिए किया गया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा preliminary Eligibility test (PET) आयोजित की जाती है। आपको बता दें कि समूह बी समूह सी (Group B & C) पदों के लिए पेट को जरूरी कर दिया गया है।
UPSSSC PET Exam 2022 Overview /Details
आर्टिकल | विवरण |
---|---|
आर्टिकल का नाम | पेट एग्जाम क्या है |
एग्जाम का नाम | PET |
PET का पूरा नाम | preliminary Eligibility test |
UPSSSC का पूरा नाम | Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission |
UPSSSC का गठन | 1988 |
वर्ष | 2022 |
PET के लिए क्वालिफिकेशन | 10 th पास या इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट |
UPSSSC PET परीक्षा तिथि | 18 सितम्बर 2022 |
UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन मोड़ | ऑफलाइन |
पेट की परीक्षा में कुल अंक | 100 |
पेट परीक्षा पैटर्न | बहुविकल्पीय प्रश्न गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जायेंगे। |
UPSSSC PET का पूरा नाम क्या है ?
UPSSSC PET का पूरा नाम Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission preliminary Eligibility test है। जिसे हिंदी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कहा जाता है।
UPSSSC preliminary Eligibility test के लिए योग्यता
- PET के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना चाहिए।
- आयु -18 से 40 के बीच होनी चाहिए। (SC /ST /OBC को आयु में छूट दी गयी है)
- पेट का स्कोर कार्ड एक साल तक मान्य होता है।
UPSSSC PET Syllabus 2022
SUBJECT (विषय) | कुल नंबर |
---|---|
भारतीय इतिहासभारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement | 10 |
भूगोल (Geography) भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल | 05 |
भारतीय अर्थव्य्वस्था (Indian Economy) | 05 |
भारतीय संविधान एवं लोक प्रसासन (Indian Constitution & Public Administration) पॉलिटी | 05 |
सामान्य विज्ञान (General Science) | 05 |
प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic) | 05 |
सामान्य हिन्दी (General Hindi) | 05 |
सामान्य अंग्रेजी (General English) | 05 |
तर्क एवं तर्कशक्ति (Logic &Reasoning) | 05 |
सामयिकी (Current Affairs) भारतीय एवं वैश्विक | 05 ,10 |
सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 10 |
अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण | 10 |
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण | 10 |
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण | 10 |
कुल विषय =15 | कुल नंबर =100 |
पेट एग्जाम की तैयारी कैसे करे ?
- PET परीक्षा की तैयारी के लिए अभी कम समय बचा है।
- आपको अपने सभी विषयों को अच्छे से अपना समय देना होगा।
- अपने सामान्य जागरूकता को अधिक समय दीजिये।
- अपने नोट्स को तैयार कर लें।
- पुरानी परीक्षाओं के मोडल पेपर से आप सहायता ले सकते हैं। ऐसे प्रश्न जो कई बार आ चुके हैं उन्हें देख ले।
- आप ऑनलाइन कोर्सेज से भी अपनी तैयारी कर सकते हैं।
- सभी विषयों का रिवीजन समय समय पर करते रहें।
UPSSSC PET Exam से सम्बन्धित अकसर पूछे जाने वाले सवाल /जबाब –
जी हाँ ! पेट परीक्षा ग्रुप c के एग्जाम के लिए जरुरी है।
PET Exam ग्रैड पे 1900 से 4600 ग्रैड पे तक की सभी पदों के लिए पेट परीक्षा जरुरी है।
पेट का स्कोर कार्ड एक साल तक मान्य रहता है। इसके बाद आपको फिर से PET परीक्षा देनी होती है।
PET एग्जाम के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास मांगी गयी है साथ ही सामान्य जाति के छतों की आयु इस परीक्षा को देने के लिए 18 से 40 वर्ष राखी गयी है। अन्य जाति वर्ग के छात्रों को आयु सीमा में छूट दी गयी है।
UPSSSC preliminary Eligibility test में आपको कुल 100 प्रश्न दिए जाते हैं। अलग अलग विषयों में यह नंबर बंटा हुआ होता है।
पेट परीक्षा के कई फायदे हैं इसको देने के बाद परीक्षार्थी एक साल तक राज्य के ग्रॉब बी और ग्रुप सी पद के एग्जाम के लिए डाइरेक्ट अप्लाई कर सकेंगे। यदि आपका PET Exam Score अच्छा रहता है तो आपको आसानी से सरकारी नौकरी मिल सकती है।
जी हाँ पेट एग्जाम में माइनस मार्किंग होती है।
UPSSSC PET परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है यानी आपको इसके लिए 2 घंटे दिए जाते हैं।
PET EXAM DATE 18 सितम्बर 2022 है।
पेट की परीक्षा में 1 /4 यानि आपके एक सवाल में गलत जबाब होने पर 0.25 नंबर काटे जायेंगे।