एशिया महाद्वीप में स्थित भारत पूरी दुनिया में अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। हालांकि किसी भी देश की प्रगति में उसके पड़ोसी देश महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ऐसे में हमे अपने देश के पड़ोसी देशो के बारे में जानना आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सभी प्रमुख पड़ोसी देशो के बारे में जानकारी देने वाले है। इससे आप भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी, जिसकी सीमाएँ भारत से मिलती है (List Of India’s Neighbours countries) सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे ना सिर्फ आप अपने ज्ञान में अपने पड़ोसी देशो के बारे में अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे अपितु प्रतियोगी परीक्षाओ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओ में भी यह लेख महत्वपूर्ण साबित होगा।
भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की सूची
भारत के सभी पड़ोसी देश
भारत दुनिया का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ सबसे बड़ा देश है ऐसे में एशिया महाद्वीप में अधिकतर देशो की सीमायें भारत से मिलती है। भारत चारो ओर से अपने पडोसी देशो से घिरा हुआ है। यह पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उतर में चीन, उतर पूर्व में नेपाल, और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार से घिरा हुआ है। भारत के पडोसी देशो में सिर्फ 7 ही देश ऐसे है जिनके साथ भारत अपनी स्थलीय सीमा साझा करता है। इसके अतिरिक्त 2 देशो श्रीलंका और मालदीव के साथ भारत सिर्फ जलीय सीमा साझा करता है। हमारे देश सदैव से ही अपने पड़ोसी मुल्को के साथ प्रगतिशील सम्बन्धो का हिमायती रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा हमेशा आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर कोऑपरेशन के लिए पहल की जाती रही है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी
यहाँ दी गयी सूची के माध्यम से आपको भारत के सभी पड़ोसी देशो और उनकी राजधानी की सूची दी गयी है। साथ ही इन देशो के साथ भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई की जानकारी भी प्रदान की गयी है।
देश | राजधानी | सीमा की लम्बाई (Km में ) |
पाकिस्तान | इस्लामाबाद | 3323 Km |
बांग्लादेश | ढाका | 4096.7 Km |
अफगानिस्तान | काबुल | 106 Km |
नेपाल | काठमांडू | 1751 Km |
भूटान | थिम्पू | 699 Km |
चीन | बीजिंग | 3488 Km |
म्यांमार | नैप्यीदा | 1643 Km |
भारत के पड़ोसी देश, एक नजर में
यहाँ आपको भारत के सभी पडोसी देशो सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी संक्षेप में प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से आप इन देशो के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- पाकिस्तान (Pakistan):- देश के विभाजन के पश्चात पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 की अस्तित्व में आया था। भारत के कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्य पाकिस्तान के साथ एक बहुत बड़ी सीमा साझा करते है। भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा रखा का निर्धारण रेडक्लिफ लाइन द्वारा किया गया है जिसे नियंत्रण रेखा (LOC) भी कहा जाता है।
- अफगानिस्तान (Afghanistan):- कभी भारत के पडोसी रहे अफगानिस्तान की पाक-अधिकृत जम्मू और कश्मीर राज्य में भारत के साथ 106 Km लम्बी सीमा है। आपको बता दे की देश के विभाजन से पूर्व भारत और अफगानिस्तान के माध्यम डुरंड लाइन के द्वारा सीमा निर्धारण किया जाता था जो की वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मध्य सीमा रेखा है।
- चीन (China):-भारत के सबसे बड़े पड़ोसी चीन देश के उतर और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ एक लम्बी सीमा साझा करता है। भारत और चीन के बीच सीमा रेखा का निर्धारण मैकमोहन रेखा के द्वारा किया गया है। हालांकि चीन द्वारा मैकमोहन लाइन के अस्तित्व को नकारकर समय-समय पर देश के साथ सीमा-विवाद को उठाया जाता रहा है।
- बांग्लादेश (Bangladesh):– 4096.7 किलोमीटर लम्बी सीमा साझा करने वाला बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लम्बी बॉर्डर शेयर करने वाला देश है। यह देश के उतर-पूर्वी राज्यों और बंगाल के साथ बहुत बड़ी सीमा साझा करता है। साथ ही हमारे देश के साथ बांग्लादेश के आर्थिक सम्बन्ध भी मजबूत है।
- नेपाल (Nepal):- भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित नेपाल भारत के उत्तरी राज्यों के साथ एक लम्बी सीमा रेखा साझा करता है। भारत और नेपाल के मध्य मुक्त सीमा होने के कारण नागरिको को आवागमन में सुविधा होती है।
- भूटान (Bhutan):- भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित भूटान हमेशा से ही भारत का सहयोगी मुल्क रहा है। यह देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है और देश के सामरिक महत्व के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- म्यांमार (Myanmar):- मुख्यत भारत के नार्थ-ईस्ट राज्यों के साथ सीमा साझा करने वाले म्यांमार पूर्वी दिशा में भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है। यह हमारे देश के साथ 1643 किलोमीटर की लम्बी बॉर्डर शेयर करता है।
भारत के पड़ोसी देशो सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भारत कुल 7 देशो के साथ अपनी स्थलीय सीमा साझा करता है।
भारत के पड़ोसी देश निम्न प्रकार है :- पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं मालदीव
भारत के जलीय सीमा साझा करने वाले पड़ोसी देश श्रीलंका एवं मालदीव है।
भारत के साथ सबसे लम्बी बॉर्डर शेयर करने वाले पड़ोसी देश बांग्लादेश है जो की भारत के साथ 4096.7 किलोमीटर सीमा साझा करता है।
अफगानिस्तान के साथ भारत की सबसे कम सीमा रेखा (106 किलोमीटर) लगती है।