भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की सूची – क्षेत्रफल की दृष्टि से लार्जेस्ट स्टेट्स ऑफ़ इंडिया PDF में डाउनलोड करें!

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश होने के साथ- साथ एक आज़ाद देश भी है जहा हिन्दू धर्म के लगभग 79.8 % लोग निवास करते है। भारत दुनिया का दूसरा देश है जहा अनेक धर्म के लोग रहते है इसके साथ-साथ यह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश माना जाता, जिसमे सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य राजस्थान है एवं जनसंख्या में उत्तरप्रदेश पहले स्थान पर है। यहाँ हम आपको भारत के 10 सबसे बड़े राज्य के बारे में बताएँगे जो की क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे अधिक है।

भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की सूची –
भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की सूची – क्षेत्रफल की दृष्टि से लार्जेस्ट स्टेट्स ऑफ़ इंडिया PDF में डाउनलोड करें!

यह भी जानिए

States Of India – भारत के राज्य और राजधानी की सूची

भारत में कितने जिले हैं 2023 में | How many districts in India?

भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की सूची

राज्य क्षेत्रफल
राजस्थान3,42,240 किमी²
मध्य प्रदेश 3,08,252 किमी²
महाराष्ट्र 307713 किमी2
उत्तरप्रदेश2,43,286 किमी²
गुजरात1,96,024 किमी²
कर्नाटक1,91,791 किमी²
आंध्र प्रदेश160,205 किमी²
ओडिशा155,707 किमी²
छत्तीसगढ़135,192 किमी²
तमिलनाडु130,058 किमी²

राजस्थान – राजस्थान को ‘राजाओ की भूमि’ कहा जाता है क्युकी यहाँ राजाओ अर्थात राजपूतो का राज था। राजस्थान की राजधानी जयपुर है जो की एक पर्यटक स्थल भी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 में हुई, यहाँ की संस्कृति , व्यंजन , मंदिर स्थल एवं महल लोगो के आकर्षण का कारण है , यहाँ कई ऐसे प्रसिद्द इमारते है जिनको देखने दुनिया के कोने -कोने से लोग आते है। यहाँ के निवासी राजस्थानी भाषा का प्रयोग मुख्य तौर पर करते है। राजस्थान में 33 जिले और 7 विभाजन क्षेत्र है।

राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है , जिसमे जिला जैसलमेर (38,401 वर्ग किलोमीटर) का क्षेत्रफल सबसे अधिक है और दूसरे स्थान में बीकानेर (30,247 वर्ग किलोमीटर) जिला अधिक क्षेत्रफल में आता है ,सबसे न्यूनतम क्षेत्रफल ढोलपुर (3,084 वर्ग किलोमीटर ) जिले का है।

मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। यह राज्य भारत के मध्य स्थित है। यह भारत का दूसरा अधिकतम क्षेत्रफल वाला राज्य है। इसकी स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। मध्यप्रदेश में 52 जिले एवं 10 विभाजन क्षेत्र है। यहाँ की जनसंख्या 7.33 करोड़ के लगभग है। मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह राज्य भारत के मध्य स्थित है। यह भारत का दूसरा अधिकतम क्षेत्रफल वाला राज्य है। मध्यप्रदेश में 52 राज्य एवं 10 विभाजन क्षेत्र है। यहाँ की जनसंख्या 7.33 करोड़ के लगभग है। मध्यप्रदेश का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला छिंदवारा (11,815 वर्ग किलोमीटर) है एवं सबसे बड़ा शहर इंदौर है जो की एक प्रसिद्ध शहर है।

मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ लोग हिंदी भाषा का उपयोग ज्यादा करते है। मध्यप्रदेश का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला छिंदवारा (11,815 वर्ग किलोमीटर) है एवं सबसे बड़ा शहर इंदौर है जो की एक प्रसिद्ध शहर है। मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है।

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र में 36 जिले एवं 6 विभाजन क्षेत्र है ,जिसमे मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है एवं उपराजधानी नागपुर है। मुंबई राजधानी होने के साथ साथ एक प्रसिद्द शहर है ,यह कई बड़े फ़िल्मी सितारों का निवास स्थल है, समुन्द्र होने के कारन इस शहर की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है।

1 मई 1960 में महाराष्ट्र की स्थापना हुई थी। यह राज्य भारत के पश्चिमी दिशा में स्थित है। महाराष्ट्र की मातृभाषा मराठी है। यहा के बहुसंख्यक मूल निवासी मराठी भाषा बोलते है। यहाँ का लोकप्रिय नृत्य एवं संगीत लावणी है, यही नहीं यह भारत के सबसे प्रसिद्द लोकप्रिय नृत्यों में से एक भी है। महाराष्ट्र का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल अहमदनगर(17413 वर्ग किलोमीटर) जिले का है। महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 307,713 वर्गकिलोमीटर है।

उत्तरप्रदेश -उत्तरप्रदेश भारत का चौथा अधिक क्षेत्रफल (2,40,928 वर्ग किमी) वाला राज्य है। उत्तरप्रदेश जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। उत्तरप्रदेश में कुल 75 जिले एवं 18 विभाजन क्षेत्र है। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ है, लखनऊ ‘नवाबो के शहर’ के नाम से भी चर्चित है,इतिहास से पता चलता है की यहा नवाबो का राज था जो की ऊँचे दर्जे के नवाब थे।

उत्तरप्रदेश में ताजमहल जो की आगरा में स्थित है ,यह दुनियाभर में प्रसिद्द है। उत्तरप्रदेश में कई तीर्थ स्थल है जैसे की अयोध्या, वाराणसी, वृन्दावन आदि जो भक्तालुओ को आकर्षित करते है, यहाँ भक्त लाखो की तादात में पहुंचते है।

लखीमपुर खेरी (7680 वर्ग किलोमीटर) राज्य उत्तरप्रदेश का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है एवं न्यूनतम क्षेत्रफल बढ़ोही राज्य का है। उत्तरप्रदेश का क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है।

गुजरात – गुजरात भारत का पांचवा सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश है। गुजरात भारत का पश्चिमी राज्य है। यहाँ गुजराती भाषा बोली जाती है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है।

गुजरात में 33 जिले है जिनमे से गांधीनगर गुजरात की राजधानी है। यहाँ की नदियों की बात की जाए तो साबरमती नदी यहाँ की सबसे बड़ी नदी है। महिलाओ में गुजरती वेशभूषा जो की चनिया चोली है।

जो की गुजरात म ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में प्रसिद्द है। गुजरात की स्थापना 1 मई 1960 में की गयी। यह भारत का एकलौता राज्य है जहा सबसे कम तादाद में अपराधों की पुष्टि की गयी है जिसके कारण यह राज्य एक सुरक्षित राज्य माना गया है। गुजरात का सबसे अधिकतम क्षेत्रफल वाला जिला कच्छ (45,674 वर्ग किलोमीटर) है एवं न्यूनतम क्षेत्रफल दांग जिले का है।

कर्णाटक – कर्नाटक भारत का छठा अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य है। यह भारत का दक्षिण में स्थित राज्य है। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु है। यहा के बहुंसख्यक लोगो की मातृभाषा कन्नड़ है।

यक्षगान यहाँ की एक प्रमुख नृत्य शैली है, यह एक परंपरा है जो 800 साल पुरानी मानी गयी है। पारम्परिक वेशभूषा के तौर पर यहाँ की वेशभूषा पुरुषों के लिए लुंगी और शर्ट है, एवं महिलाओ के लिए रेशम की सड़ी है। कर्णाटक का क्षेत्रफल 191,791 वर्ग किलोमीटर है। कर्णाटक का सबसे अधिकतम क्षेत्रफल वाला जिला बेलगावी (13,415 वर्ग किलोमीटर) है एवं न्यूनतम क्षेत्रफल बंगलुरु अर्बन का है। कर्नाटक में 27 जिले एवं 4 विभाजित क्षेत्र है।

आंध्र प्रदेश – आँध्रप्रदेश भारत का सातवा बड़ा क्षेत्रफल (162,975 किमी2) वाला राज्य है। यहाँ की सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा तेलगु है जो कई लोगो की मातृभाषा भी है। यहाँ पुरुषो की वेशभूषा ललुंगी व धोती होती है एवं महिलाये साड़ी या लंगा वोनी नाम के वस्त्र पहनती है। आँध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती है। आँध्र प्रदेश में 26 जिले है। आँध्रप्रदेश में सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला प्रकाशम् (14,322 वर्ग किलोमीटर) है एवं न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला विशाखापट्नम (1048 वर्ग किलोमीटर) है। आँध्रप्रदेश का क्षेत्रफल 162,968 वर्ग किलोमीटर है।

ओडिसा – ओडिसा भारत का आठवा सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल के रूप में है। ओड़िसा की राजधानी भुबनेश्वर है। ओड़िसा में सबसे अधिक क्षेत्रफल मयूरभंज (10,418 वर्ग किलीमीटर ) जिले का है एवं न्यूनतम क्षेत्रफल जगतसिंघपुर (1759 वर्ग किलोमीटर) जिले का है। ओड़िसा में ३० जिले एवं 3 विभाजन क्षेत्र है।ओड़िसा का क्षेत्रफल 155,707 वर्ग किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ भारत का नौवा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला राज्य है। छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 135,191 वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ में 33 जिले है जिनमे से रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है। छत्तीसगढ़ में सब्से अधिकतम क्षेत्रफल वाला जिला राजनंदगाओं (8,062 वर्ग किलोमीटर) है एवं न्यूनतम क्षेत्रफल धमतरी (2,029 वर्ग किलोमीटर) है।

तमिलनाडु – यह राज्य दक्षिणी भारत में निविष्ट है। यह सुंदरता से भरा राज्य है जहा की संस्कृति ,व्यनजन ,वेशभूषा मंदिर ,इमारते आदि पर्यटकों को इस राज्य में आने के लिए आकर्षित करती है। यहाँ कई प्राचीन मंदिर इस्थापित है, उनमे से मीनाक्षी मंदिर, ब्रहदीश्वर मंदिर, आदि जैसे कई प्रसिद्द मंदिर शामिल है।

यहाँ की मात्रभाषा तमिल है जो की बहुसंख्यक मूल निवासियो के द्वारा बोली जाती है। यहाँ के निवासी पुरुषों की पौशाक अधिकतर तौर शर्ट और लुंगी के रूप में होती है अवांग महिलाये साड़ी पहनती है। तमिलनाडु का क्षेत्रफल 130,058 वर्ग किलोमीटर है। तमिलनाडु में 38 जिले एवं 4 विभाजित क्षेत्र है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है।

तमिलनाडु का सबसे अधिकतम क्षेत्रफल वाला जिला डिंडीगुल (6626.64 वर्ग किलोमीटर) है एवं सबसे न्यूनतम स्तर पर चेन्नई (426 वर्ग किलोमीटर) है।

Leave a Comment