दोस्तों चलिए आज जानते है की आप अपने देश के बारे में कितने जानते है! क्या आप जानते है की वर्त्तमान में भारत में कितने राज्य है तथा उनके नाम क्या है। हमारे भारत देश में कितने केंद्र शासित प्रदेश है। अगर आपको इन सवालों के जवाब नहीं मालूम है तो कोई चिंता करने की बात नहीं है क्यूंकि आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले है की Bharat Me Kitne Rajya Hai 2022 तथा केंद्रशासित प्रदेश भी। तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप अच्छे से जान पाएंगे की वर्तमान भारत में अब कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जिससे न सिर्फ आपका अपने देश के बारे में ज्ञान बढ़ेगा बल्कि भविष्य में आप इससे संबंधित सवालों के जवाब भी दे पाएंगे। यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों एवं अन्य कक्षा के बच्चो के सामान्य ज्ञान के लिए भी उपयोगी है। तो ध्यान से पढ़िए पूरा लेख।
भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। यहाँ का भौगोलिक क्षेत्रफल बहुत अधिक होने के कारण यहाँ अलग-अलग राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश है जिनके बारे में हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे।
Article Contents
जानिये वर्तमान भारत में अब कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश होने के साथ-साथ विविधताओं से भी भरा हुआ है। इन विविधताओं को ही मध्य नजर रखते हुए इसे कई राज्यों में तथा केंद्रशासित प्रदेशो में बांटा गया है। 2014 में तेलंगाना राज्य का निर्माण, जम्मू-कश्मीर राज्य का Bifurcation, लद्दाख का केंद्रशासित प्रदेश बनना तथा दमन और दीव तथा दादर और नगर हवेली केंद्रशासित प्रदेश का विलय होने के बाद यहाँ के राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो की संख्या में बदलाव हुआ है। वर्तमान समय में हमारे देश में 28 राज्य है (जम्मू-कश्मीर राज्य को अभी तक केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा है) तथा 8 केंद्रशासित प्रदेश है। अतः अब आपको पता चल गया होगा की भारत में 28 राज्य तथा 8 केंद्रशासित प्रदेश है। आइये अब जानते इनके नाम और राजधानियां।
जानें :- भारत में वर्तमान में कौन क्या है
भारत के राज्य
भारत में राज्यों का गठन भाषाई आधार पर किया गया है। स्वतंत्रता के बाद भारत में राज्यों की संख्या में वृद्धि हुई है क्यूंकि अलग-अलग समय में राज्यों का गठन किया जाता रहा है। भारत में वर्तमान में 28 राज्य है। भारत के 28 राज्य एवं उनकी राजधानियाँ निम्न है।
राज्य | राजधानी |
अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
उत्तरप्रदेश | लखनऊ |
तेलंगाना | हैदराबाद* |
तमिलनाडु | चेन्नई |
असम | दिसपुर |
मेघालय | शिलांग |
ओडिशा | भुवनेश्वर |
कर्नाटक | बेंगलोर |
हिमाचल प्रदेश | शिमला |
महाराष्ट्र | मुंबई |
गोवा | पणजी |
बिहार | पटना |
छत्तीसगढ़ | रायपुर |
त्रिपुरा | अगरतला |
सिक्किम | गंगटोक |
मणिपुर | इंफाल |
मिजोरम | आइजोल |
पंजाब | चंडीगढ़ |
हरियाणा | चंडीगढ़ |
उत्तराखण्ड | शीतकालीन -देहरादून, ग्रीष्मकालीन-गैरसैंण |
पश्चिमी बंगाल | कोलकाता |
गुजरात | गांधीनगर |
झारखण्ड | राँची |
केरल | तिरुवनंतपुरम |
नागालैण्ड | कोहिमा |
मध्यप्रदेश | भोपाल |
राजस्थान | जयपुर |
आंध्र प्रदेश | हैदराबाद * |
नोट:- हैदराबाद आंध्र-प्रदेश एवं तेलंगाना की 10 वर्षों तक सयुंक्त राजधानी रहेगी। इसके पश्चात आंध्र-प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी जो की निर्माणाधीन है।
नोट:- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण एवं शीतकालीन राजधानी देहरादून है।
नोट:- चंडीगढ़ जो की केंद्रशासित प्रदेश भी है पंजाब एवं हरियाणा राज्यों की संयुक्त राजधानी है।
इस प्रकार आप भारत के 28 राज्यों से अच्छी तरह से परिचित हो चुके है।
भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची
भारत के केंद्र-शासित प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेश का संचालन सीधे केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा उप-राज्यपाल की नियुक्ति की जाती है जो की केंद्र शासित प्रदेश का संवैधानिक मुखिया होता है। भारत में वर्तमान में 8 केंद्र शासित प्रदेश है। भारत के केंद्र शासित प्रदेश।
केंद्रशासित प्रदेश | राजधानी |
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट-ब्लेयर |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
दादर और नगर हवेली और दमन और दीव | दमन |
दिल्ली | नयी दिल्ली |
जम्मू-कश्मीर | ग्रीष्मकालीन-जम्मू शीतकालीन-श्रीनगर |
लद्दाख | ग्रीष्मकालीन- |
इंडियन आर्मी में पद और रैंक जानिए हिंदी में
इसी प्रकार की नॉलेजिबल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट crpfindia.com को बुकमार्क करना न भूलें।