आज के समय में हर कोई व्यक्ति अलग अलग प्रकार का कार्य करता है जिसके लिए उससे कई बार एक शहर से दूसरे शहर जाने की आवश्यकता भी पढ़ती है। एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए हाईवे के रास्ते जाना होता है और कई जगहों पर हाईवे पर टोल प्लाजा होते है। उस जगह से आवागमन करने के लिए हम सभी को टोल टैक्स देना होता है। बहुत से लोगो को तो यह भी नहीं मालूम होता है की उनको अपनी गाडी के लिए कितना टोल टैक्स देने की आवश्यकता होती है और उनमे से कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनको यह भी नहीं पता होता है की टोल टैक्स क्या होता है। तो दोस्तों क्या आप यह जानते है की टोल टैक्स क्या होता है अगर नहीं तो आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से यह बताने की टोल टैक्स क्या होता है।
गाड़ी नंबर से मालिक का नाम और एड्रेस पता करें, इन 3 तरीकों से-
घर बैठे टोल टैक्स की जानकारी कैसे जाने वो भी sms के जरिये व ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया के बारे में भी हमने बताया है। तो दोस्तों अगर आप सब भी यह जानकारी प्राप्त करना चाहते है और यह जानना चाहते है की घर बैठे टोल टैक्स कैसे जानते है तो उसके लिए आप सभी को हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा तब ही आप इसके बारे में जान सकेंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
इसको भी पढ़े :- Jharkhand Road Tax Payment Online
टोल प्लाजा और टोल टैक्स क्या होता है | What is toll tax?
टोल टैक्स एक प्रकार का टैक्स होता है जो की हमें कई बार किसी एक्सप्रेसवे, ब्रिज, गुफा, या फिर हाईवे पर जाने के लिए देना होता है। जो सड़के इन जगहों पर बानी रहती वह बहुत ही बेहतर सड़के होती है और उन सड़को को टोल रोड भी कहा जाता है और इन सडको पर जाने के लिए भी हमको टोल टैक्स देना पढता है। यह टैक्स टोल प्लाजा के द्वारा ही हम सभी से वसूला जाता है। भारत के सभी टोल प्लाजा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अंतर्गत आते है। जिस जगह पर यह टैक्स इकठा करने के लिए स्टॉप होते है उन जगहों को टोल प्लाजा कहते है।
आज के समय में हर चीज डिजिटल हो चुकी है और बूत सी चीजे आप घर पर बैठे बैठे जान सकते हो। तो दोस्तों अब हम आपको इस लेख में यह बताने वाले है की घर बैठे यह कैसे जाने की आपकी गाडी के लिए कितना टोल टैक्स देना होगा। इसके लिए हमने यहाँ निचे जानकारी दी हुई है तो कृपया कर उस जानकारी को ध्यान से पढ़े ताकि आप भी घर बैठे जान सके की आपको अपनी गाडी के लिए कितना टोल टैक्स देना होगा।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
All Vehicles Name List In Hindi And English (pdf) – वाहनों के नाम
टोल टैक्स ऑनलाइन ऐसे चेक करे | Check toll tax online
तो दोस्तों अगर आप भी घर बैठे बैठे अपनी गाडी का टोल टैक्स जानना चाहते है तो उसके लिए हमने यहाँ पर कुछ स्टेप्स दिए है जिसकी मदद से आप भी घर बैठे बैठे जान सकते है की आपकी गाडी के लिए कितना टोल टैक्स देना पड़ेगा। तो कृपया दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े एवं उन्हें फॉलो करे।
- टोल टैक्स ऑनलाइन चेक करने के लिए आप सभी को सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट tis.nhai.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाओगे। उसके बाद आपको इस वेबसाइट के होमपेज पर Toll Plaza का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करने के बाद आपको On Map का विकल्प दिखाई देगा।
- उसके बाद आपको On Map के विकल्प का चयन करना होगा। उसके बाद आपके सामने आपको एक नया पेज खुल जाएगा।
- फिर उस पेज पर आपको भारत के नक़्शे में भारत के सभी टोल प्लाजा दिखाई देंगे।
- फिर आपको उस पेज पर Public Funded, BOT, OMT, Bridges टोल प्लाज़ा के बारे में जान सकते है।
- उसके बाद आप नक़्शे पर उस जगह पर क्लिक करना होगा जिस टोल प्लाजा के बारे में आप जानना चाहते हो।
- फिर आपको उस एरिया के टोल प्लाजा का चयन करना होगा और उसपर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके सामने उस टोल प्लाजा के टोल टैक्स के बारे में जान सकते हो।
उसमे आपको सभी गाड़ियों के लिए टैक्स बताया होगा अपनी गाड़ी के अनुसार जान सकते हो की आपकी गाडी पर कितना टोल टैक्स लगेगा।
SMS की मदद से टोल टैक्स कैसे जाने | How to know toll tax with the help of SMS
तो दोस्तों आपको यह भी बता दे की केवल ऑनलाइन ही नहीं आप केवल एक SMS की मदद से भी घर बैठे बैठे यह जान सकते हो की किस स्थान पर किस टोल प्लाजा में किस गाडी के लिए कितना टोल टैक्स लगता है। तो sms के द्वारा यह जानकारिओं प्राप्त करने के लिए हमने यहाँ पर कुछ स्टेप्स दिए है जिनको फॉलो करने के बाद आप भी यह जान सकते हो। तो अगर आप भी यह जानना चाहते हो तो उसके लिए आपको सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना होगा।
- SMS के जरिये टोल टैक्स जानने के लिए आपको 56070 इस नंबर पर SMS को भेजना होगा।
- जिस टोल प्लाजा का टोल टैक्स आप जानना चाहते तो उसके बारे में जानने के लिए आपको TIS < Toll Plaza ID को टाइप करना होगा फिर आपको उस नंबर पर sms कर देना होगा।
- अगर आप किसी राज्य के किसी टोल प्लाजा के टैक्स के बारे में जानना कहते हो तो उसके लिए आपको TIS < State Code> < NH No. > टाइप करना होगा और उस नंबर पर sms कर देना होगा।
- जिस प्रकार से किसी रजिस्टर गाड़ी के नंबर में किसी भी राज्य के दो कोड होते है जैसे की – Uttrakhand के लिए UK का प्रयोग करते है और Maharashtra के लिए MH का प्रयोग करते है उसी प्रकार उस राज्य का कोड भी आपको उसी प्रकार डालना होगा।
यह सभी जानकारी को 56070 इस नंबर पर sms करने के बाद आपको कुछ देर में एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमे आपको सभी जानकारी दे दी जायेगी।
App की मदद से टोल टैक्स कैसे पता करे | How to know toll tax with the help of app
- टोल टैक्स app की मदद से जानने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Sukhad Yatra नाम का एक app प्ले स्टोर के जरिये डाउनलोड कर लेना होगा।
- उसके बाद जब यह app डाउनलोड हो जाये तो आपको इसको अपने मोबाइल में इंसटाल कर लेना होगा उसके बाद इस app की मदद से आप आसानी से किसी भी टोल प्लाजा के टोल टैक्स के बारे में जान सकते हो।
टोल से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर
टोल टैक्स एक प्रकार का टैक्स होता है जो की हमें कई बार किसी एक्सप्रेसवे, ब्रिज, गुफा, या फिर हाईवे पर जाने के लिए देना होता है।
जी नहीं, टोल प्लाजा में दुपहिया वाहन को कोई टोल टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होती है।
टोल टैक्स जानने के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट tis.nhai.gov.in है।
टोल टैक्स 12 घंटे के लिए होता है कोई भी गाडी अगर टोल टैक्स देती है तो उस गाड़ी 12 घंटे तक दोबारा कोई भी टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है।