प्रतिदिन के जीवन में हमें सरकारी कार्यों के लिए जैसे किसी सरकारी योजना का लाभ लेना, सरकारी दस्तावेज बनवाना, सरकारी नौकरी जैसे अनेक कार्यो हेतु सरकारी प्रमाणपत्रों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे ही सर्टिफिकेट में से आज हम बात करेंगे एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बोनाफाइड सर्टिफिकेट के बारे में। अगर आपको इसके बारे मे नहीं पता तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं क्यूंकि इस लेख में हम आपको बताएँगे की बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या है ? बोनाफाइड सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? Bonafide Certificate Download कैसे करे और ऐसे ही Bonafide Certificate In Hindi में आपको पूरी जानकारी प्रदान की जायेगी। तो इस लेख को पढ़ने के पश्चात आप Bonafide Certificate के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे तो Bonafide Certificate In Hindi में पूरा जानने हेतु पूरा पढ़े लेख पढ़े और आप Bonafide Certificate के बारे में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से परिचित हो जायेंगे।
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन
Bonafide Certificate In Hindi
Bonafide Certificate को मूल निवास के नाम से भी जाना जाता है जिसकी हमे कई सरकारी कार्यो हेतु आवश्यकता पड़ती है साथ ही साथ यह छात्रों के लिए भी आवश्यक है क्यूंकि उन्हें स्कूल, कालेजो में एडमिशन लेने एवं छात्रवृति हेतु भी उन्हें इसकी आवश्यकता पड़ती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
बोनाफाइड सर्टिफिकेट से आपके मूल निवास की पहचान की जाती है जिससे यह सत्यापित किया जाता है की आप उस राज्य के मूल निवासी है। साथ ही साथ सरकारी नौकरी हेतु भी इसकी आवश्यकता पड़ती है। अन्य सरकारी कार्यो में भी इसका उपयोग किया जाता है। भारत के हर राज्य के निवासियो के लिए Bonafide Certificate की आवश्यकता पड़ती है जिसके लिए वह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन कर सकते है। इसके लिए उन्हें संबंधित राज्य के पोर्टल पर जाना होगा। इस लेख में हम उत्तराखंड /उत्तर प्रदेश राज्य के निवासियो हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताएँगे।
यहाँ पर Bonafide Certificate से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूची दी गयी है.
संबंधित | बोनाफाइड सर्टिफिकेट Online Apply कैसे करें |
उद्देश्य | Bonafide Certificate हेतु |
आवश्यकता | सरकारी कार्यों में |
लाभ | स्कूल, कॉलेजो में दाखिले हेतु, छात्रवृति हेतु |
संबंधित राज्य | उत्तराखंड /उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | उत्तराखंड /उत्तर प्रदेश के निवासी |
मुख्य बिंदु | Bonafide Certificate के बारे में सम्पूर्ण जानकारी |
जारी किया गया | उत्तराखंड /उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
आवेदन करने का माध्यम | Online/Offline |
आधिकारिक लिंक | edistrict.uk.gov.in |
क्या है Bonafide Certificate की आवश्यकता
Bonafide Certificate को कई प्रकार के सरकारी कार्यो हेतु उपयोग किया जाता है।
- राज्य के मूल निवासी के रूप में सत्यापित करने हेतु।
- सरकारी नौकरी में आवेदन करने हेतु।
- स्कूल, कालेजो में एडमिशन लेने के लिए।
- उच्च शिक्षा में दाखिला लेने हेतु।
- छात्रों को छात्रवृति प्राप्त करने हेतु।
- कई सरकारी योजनाओ का लाभ लेने हेतु।
आवदेन हेतु आवश्यक दस्तावेज
अगर आप भी Bonafide Certificate बनाना चाहते है तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है।
उत्तराखंड | उत्तर प्रदेश |
आधार कार्ड एवं पहचान पत्र | आधार कार्ड |
स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र | ग्राम प्रधान या पार्षद द्वारा प्रमाणित फॉर्म |
परिवार रजिस्टर नक़ल एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र | स्वप्रमाणित घोषणा पत्र |
निवास प्रमाण पत्र हेतु पानी का बिल या विद्युत बिल | आयु प्रमाण पत्र |
पासपोर्ट साइज फोटो | पासपोर्ट साइज फोटो |
कैसे बनवाये Bonafide Certificate ?
Bonafide Certificate बनाने के लिए आप Online तथा Offline दोनों ही माध्यमों से अप्लाई कर सकते है।
Bonafide Certificate ऑनलाइन आवेदन उत्तराखंड
अगर आप उत्तराखंड के निवासी है तो Bonafide Certificate online apply हेतु निम्न चरणों को फॉलो करे।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- सर्वप्रथम उत्तराखंड सरकार की योजनाओं हेतु ऑनलाइन पोर्टल edistrict.uk.gov.in पर जाए। आपको कुछ इस तरह का होम पेज प्रदर्शित होगा।
- आपको सबसे पहले user id बनानी होगी। आप इसके लिए आप होम पेज पर log पर जाये।
- अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज प्रदर्शित होगा।
- अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो sign up here पे क्लिक करे आपके सामने कुछ ऐसा पेज प्रदर्शित होगा।
- आप वहां पर मांगी गयी जानकारियां भर दे और आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। अब आपके पास यूजर id एवं पॉसवर्ड है। आपको एक नए पेज पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इन पर सारी जानकारियां भरकर जमा कर दे। अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलेगा। इस पेज पर application रेगिस्ट्रेशन के + निशान पर क्लिक कर दें।
- अब नए पेज पर new application पर क्लिक करे।
- अब नए पेज पर आपको सबसे पहले विभाग चुनना होगा और अन्य मांगे गए दस्तवेजो को अपलोड करना होगा ।
- इन सबको जमा कर देने के पश्चात आपके सामने जो नया पेज खुलेगा उस पर आपको अपनी जानकारियां और अन्य मांगी गयी चीजें जमा करके आप submit कर दे। इस प्रकार आप अपना Bonafide certificate के लिए अप्लाई कर सकते है।
- आपके दस्तावेजों का प्रमाणीकरण होने के पश्चात आपको BONAFIDE CERTIFICATE प्रदान कर दिया जाएगा।
इस आसान चरणों को फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे ही Bonafide Certificate हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आइये अब जानते है इसके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के निवासियो हेतु Bonafide Certificate ऑनलाइन आवेदन
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और Bonafide Certificate हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो निम्न चरणों को फॉलो करे।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं हेतु आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाए। आपके सामने कुछ इस तरह का होमपेज प्रदर्शित होगा।
- अब होमपेज पर आपको CITIZEN LOGIN विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप पहले से रजिस्टर्ड है तो REGISTERD USER LOGIN पर अपनी जानकारी भर दे। अगर आप नए यूजर है तो आपको NEW USER REGISTRATION पर जाकर नयी ID GENERATE करनी होगी।
- नए यूजर NEW USER REGISTRATION पर जाए और वहां मांगी गयी सभी जानकारियां भरकर सुरक्षित पर क्लिक कर ले। आपको एक OTP आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जायेगा। अब आप लॉगिन करने के लिए तैयार है।
- आप होमपेज से सिटीजन लॉगिन पर क्लिक करे और फिर REGISTERD USER LOGIN पर क्लिक करे। आपके सामने इस इस तरह का पेज प्रदर्शित होगा। यहाँ पर RESIDENCE CERTIFICATE पर क्लिक कर ले।
- अब आपके सामने इस तरह का फॉर्मेट आएगा। इसमें सभी मांगी गयी जानकारियां भर दे और दस्तावेजों को भी अपलोड कर दे। अब इसे जमा कर दे।
- आपके सामने आपकी द्वारा भरी जानकारियों की पूरी डिटेल्स होगा। इस पर आपका आवेदन संख्या (APPLICATIONN NUMBER ) भी होगी। इन्हे अच्छे से चेक कर ले और और पेमेंट के लिए क्लिक करे।
- अब आपके सामने शुल्क जमा करने के लिए इस तरह का इंटरफ़ेस आएगा। इसमें सभी डिटेल भर के जमा कर दे और रसीद प्राप्त कर ले। इसे भविष्य उपयोग हेतु सुरक्षित रख ले।
- इन आसान चरणों को फॉलो करके आप अपना BONAFIDE CERTIFICATE ऑनलाइन बनवा सकते है।
उत्तर प्रदेश Bonafide Certificate ऑफलाइन आवेदन कैसे करे
अगर आप उत्तर प्रदेश Bonafide Certificate हेतु ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप तहसील से, संबंधित विभाग से इसका फॉर्म ले सकते है। आप चाहे तो इसका फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है। इसका फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों को फोलो करे।
- सबसे पहले इसके लिए उत्तर प्रदेश योजनाओं की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाये। यहाँ आपको कुछ इस तरह का होमपेज प्रदर्शित होगा।
- होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करने पर आपको नीचे IMPORTANT DOWNLOADS में APPLICATION FORMS पर क्लिक करे ।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें उपलब्ध सेवाएं में ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं पर क्लिक करे ।
- अब अधिवास प्रमाण पत्र के लिए यहाँ क्लिक करे पर क्लिक कर दे।
- अब प्रारूप पर के लिए यहाँ क्लिक करे पर क्लिक करके प्रारूप पत्र डॉउनलोड कर दे।
- आपके पास जो प्रारूप पत्र है उसमें सभी दी गयी जानकारियां अच्छे से भर दे और अपनी फोटो चिपका दें। साथ ही अन्य मांगे गए सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि संलग्न कर दे और संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर दे।
इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश का Bonafide Certificate ऑफलाइन तरीके से भी बनवा सकते है।
Bonafide Certificate की आवश्यकता
Bonafide Certificate एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो की प्रतिदिन के सरकारी कामो में बहुत उपयोगी है। यह व्यक्ति के उस राज्य का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र है। साथ ही साथ इसके कई अन्य उपयोग भी है। इसे हम सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए के लिए भी उपयोग करते है साथ ही साथ यह छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी है।
यह भी पढ़े :- क्या होता है PUC ? कैसे बनता है PUC (फुल फॉर्म) सर्टिफिकेट
Bonafide Certificate क्या है मुख्य लाभ
Bonafide Certificate का उपयोग बहुत से सरकारी कामो में किया जाता है। यह वह महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जो न सिर्फ आपकी किसी राज्य का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र है अपितु अन्य तरह से भी लाभ देता है। Bonafide Certificate के मुख्य लाभ निम्न है।
- यह किसी व्यक्ति का किसी राज्य का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र होता है।
- BONAFIDE CERTIFICATE से आप विभिन सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है।
- सरकारी नौकरियों में भी इस सर्टिफिकेट का प्रयोग किया जाता है जो की राज्य के मूल निवासी को लाभ प्रदान करता है।
- स्कूलों कॉलेजो में दाखिला लेने के लिए इस सर्टिफिकेट का बहुत महत्व है। इससे राज्य के निवासियो को फीस में भी छूट मिलती है।
- छात्रों को छात्रवृति पाने के लिए इस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।
- सरकार द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग आर्थिक मदद के लिए भी पात्र व्यक्तियों को इस सर्टिफिकेट की जरुरत पड़ती है।
इस प्रकार से Bonafide Certificate से आप ना सिर्फ अलग-अलग सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है अपितु आप इससे राज्य सरकारो द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ भी है।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate) से आप ना सिर्फ अपने कई सरकारी कामो को आसानी से करवा पाएंगे अपितु यह अन्य तरह से भी आपको लाभ देता है। अगर आपको कहीं पर राज्य का मूल निवासी होने जैसे शर्तें होती है तो आप बेझिझक आवेदन कर सकते है अगर आपके पास Bonafide Certificate है। इसका महत्व प्रतिदिन के जीवन में बहुत है अतः आप इसे आज ही बनवा ले। आपको ऊपर Bonafide Certificate बनाने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके बताये गए है आप अपनी सुविधानुसार कोई भी तरीका चुन सकते है और आसानी से इस सर्टिफिकेट को बना सकते है।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट(Bonafide Certificate) के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बोनाफाइड सर्टिफिकेट वह सरकारी प्रमाणपत्र है जो आपके किसी राज्य के निवासी होने का प्रमाण पत्र है।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट से आप न सिर्फ विभिन सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त करते है अपितु यह अन्य जगह भी काम आता है।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने के लिए आप ऊपर दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े और दिए गए चरणों का पालन करके इस सर्टिफिकेट को आसानी से बनवा सकते है।
इस सर्टिफिकेट को बनाने के लिए आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीको से आवेदन कर सकते है।
भारत में हर राज्य के निवासी बोनाफाइड सर्टिफिकेट बना सकते हैं। इसके लिए आप सम्बंधित राज्य के पोर्टल पर जाकर APPLY कर सकते है।