बिहार सरकार द्वारा राज्य में किसानों को खेती व बेहतर फसलों के उत्पादन के लिए सहयोग देने हेतु बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल का आरम्भ किया गया है, जिसके माध्यम से सरकार राज्य में कृषि को बढ़ावा देने के लिए खेती करने हेतु बेहतर किस्म के बीजों को खरीदने की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे किसानों को कृषि के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उचित दरों पर प्राप्त हो सकेंगे, जिससे किसान अच्छी व अधिक उपज वाली फसलों का उत्पादन कर उन्हें बेहतर दामों में बेच सकेंगे और उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी। इसके लिए राज्य के किसान किस प्रकार बिहार राज्य बीज निगम (BRBN Bihar) के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकेंगे और आवेदन हेतु उन्हें क्या पात्रता व दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इससे जुड़ी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023
BRBN बिहार राज्य बीज निगम 2023
दोस्तों जैसा की आप सब जानते हैं हमारे देश में हो रहे विकास व प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र एक बहुत ही महत्त्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि के माध्यम से ही देश में आनाज व खाद्य सामग्री आम नागरिकों तक पहुँच पाती है, परन्तु इसके लिए किसानो को बेहतर फसलों के उत्पादन के लिए शुद्ध व अच्छी किस्म के बीजों का चयन करने में बहुत सी मेहनत और बीजों को खरीदने में अधिक दाम देना पड़ता है, जिसे देखते हुए बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों को लाभान्वित करने के लिए कंपनी एक्ट 1956 के अंतर्गत, बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से राज्य के किसानों को खेती के लिए कंपनी द्वारा बेहतर व प्रमाणित बीज प्राप्त हो सकेंगे, इसके लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल (BRBN) की सुविधा भी किसानों के लिए आरम्भ की गई है जिसके अंतर्गत राज्य के किसान खुद को पंजीकृत कर बीज के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
राज्य के जो भी किसान अपनी आवश्यकता अनुसार जिस भी फसल का उत्पादन करना चाहते हैं और उन्हें फसलों के उत्पादन हेतु बेहतर किस्म के बीज की आवश्यकता है, तो वह BRBN पोर्टल पर आवेदन कर करके ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, यह लाभ हर वह किसान प्राप्त का सकेंगे जो इसकी निर्धारित पात्रता को पूरा करते हों, उन्हें ही बेहतर किस्म के बीज न्यूनतम दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिसकी जानकारी आवेदक लेख को पूरा पढ़कर प्राप्त कर सकेंगे।
BRBN Bihar Rajya Beej Nigam 2021 : Details
पोर्टल का नाम | बिहार राज्य बीज निगम |
आरम्भ किया गया | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों को फसलों के उत्पादन हेतु बेहतर किस्म के बीज उचित दरों पर प्रदान करवाना |
आधिकारिक | brbn.bihar.gov.in |
बिहार बीज अनुदान BRBN के लाभ
बिहार राज्य बीज निगम के अंतर्गत आवेदन करने वाले नागरिकों को दिए जाने वाले लाभ की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
- किसानों को कृषि में प्रोत्साहन देने के लिए बेहतर बीज उपलब्ध करवाने हेतु बिहार सरकार BRBN बिहार बीज अनुदान के माध्यम से लाभान्वित कर रही है।
- BRBN पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर किसान अपनी फसलों के उत्पादन के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की खरीद निम्न दरों पर कर सकेंगे।
- बीज अनुदान के लिए राज्य बीज निगम लिमिटेड कंपनी अलग-अलग शोध संस्थानों से प्रजनक बीज को प्राप्त करके बीज उत्पादन के लिए उत्पादकों को प्रदान करेगी।
- अनुदान योजना द्वारा किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार बीज उपलब्ध हो सकेंगे।
- राज्य के किसान बेहतर फसलों का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर सकेंगे।
यह भी पढ़े :- Bihar Apna Khata
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
बिहार राज्य बीज निगम के दस्तावेज
राज्य के जो भी किसान बीज अनुदान योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके पास आवेदन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज होने आवश्यक है, क्योंकि बिना पूरे दस्तावेजों के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी इसके लिए आवेदक सभी दस्तावेजों की जानकारी पढ़कर ही आवेदन करें।
1. आवेदक का पहचान पत्र (आधारकार्ड, पैनकार्ड) | 4. रजिस्ट्रेशन नंबर |
2. निवास प्रमाण पत्र | 5. मोबाइल नंबर |
3. बैंक की पासबुक | 6. पासपोर्ट साइज फोटो |
राज्य बीज निगम बिहार की पात्रता
राज्य के किसानों को राज्य बीज निगम द्वारा बीज प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं जिन्हे पूरा करने वाले किसान ही बीज के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसकी जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
- बीज अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल बिहार के स्थाई निवासी किसान ही आवेदन कर सकेंगे।
- राज्य के किसान ही केवल फसलों के उत्पादन हेतु बीज के लिए आवेदन के पात्र होंगे।
- आवेदक किसानों के पास योजना में आवेदन के लिए सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता को बीज प्राप्त करने के लिए पहले खुद को BRBN पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा।
- किसानों का मोबाइल उनके आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
Bihar राज्य बीज निगम पोर्टल पर जारी आकड़ें
बिहार राज्य बीमा निगम पोर्टल पर अब तक दर्ज किए गए आंकड़ों की जानकारी कुछ इस प्रकार हैं।
आवेदन (Applications) | 535630+ |
बीज वित्तरित (Seed Distributed) | 95400+ |
होम डिलीवरी | 89711+ |
पूरे बिहार में डीलर्स (Dealers all over bihar) | 400+ |
बिहार राज्य बीज निगम द्वारा किए जाने वाले कार्य
बिहार बेज निगम द्वारा आवेदक लाभार्थी किसानों को बीज मुहैया करवाने के लिए कुछ कार्य किए जाते हैं जिनके माध्यम से ही किसानों को लाभ प्रदान किया जाता है जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- निगम द्वारा राज्य के कृषि क्षेत्रों से उत्पादित आधार बीज का संग्रह किया जाता है।
- ज्यादा से ज्यादा आधार बीजों की बुआई प्रगतिशील किसानों के खेतों में करके रॉ प्रमाणित बीजों का उत्पादन व उनका कलेक्शन किया जाता है।
- विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों को बीज वित्त्रित किए जाते हैं।
- निगम द्वारा रॉ प्रमाणित बीज का कुदरा, बेगुसराय, हाजिपुर, शेरघाटी एवं भागलपुर प्रसंस्करण इकाई (Processing unit) में प्रसंस्करण के साथ बाद पैकिंग (Post Packing) का कार्य भी किया जाता है।
BRBN लिमिटेड के पाँच क्षेत्रीय कार्यालयों का विवरण
बिहार राज्य बीज निगम के पाँच क्षेत्रीय कार्यालयों से समबन्धित विवरण जानने के लिए आवेदक यहाँ दिए गए टेबल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्र0 | क्षेत्रीय कार्यलयों के नाम | बीज उत्पांदन केंद्रों के नाम |
1. | भागलपुर | भागलपुर |
2. | कुदरा | बिक्रमगंज, मोहनियां, भभुआ, दीनार एवं कोचस (रोहतास) बक्सर, बरुण (औरंगाबाद), कुदरा (कैमुर), आरा (भोजपुर), डेहरी |
3. | बेगूसराय | बेगूसराय |
4. | शेरघाटी | शेरघाटी (गया) |
5. | हाजीपुर | हाजीपुर (वैशाली) |
BRBN Bihar बीज अनुदान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
BRBN के अंतर्गत राज्य के जो भी किसान सब्सिडी दरों पर बीज प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आवेदक दिए गए स्टेप्स को पढ़कर फॉलो कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक सबसे पहले बिहार राज्य बीज निगम Ltd. की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको बीज आवेदन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने कुछ नियम व शर्ते खुलकर आ जाएँगी, जिन्हे पढ़कर आपको बॉक्स में टिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने तीन विकल्प खुलकर आ जाएँगे जैसे State Scheme, NFSM, BGREI जिसमे से यदि आप स्टेट स्कीम का चयन करते हैं तो आप चाहे किसी भी जिले से हो आप आवेदन कर सकेंगे।
- NFSM और BGREI में आपको अपने जिले अनुसार योजना का चयन करना होगा।
- जिसमे NFSM योजना में – दरभंगा, पूर्वी चम्पारण, किशनगंज, सुपौल, अरिया, गोपालगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सीतामढ़ी, सिवान, समस्तीपुर आदि जिले शामिल है।
- BGREI योजना में – जहानाबाद, भोजपुर, पटना, नालंदा, बक्सर, जमुई, रोहतास, कैमूर, गया, बेगुसराय, पश्चिमी चम्पारण, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, भागलपुर, लखीसराय, बांका, मुंगेर, खगड़िया, शेखपुर, सारण, वैशाली, शिवहर आदि जिलों के लिए।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको योजना से संबंधित घटक, अनुदान राशि, फसल, अधिकतम बीज सीमा की सूची दी गई होगी।
- जिसमें आपको अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प का चयन करके Apply Now के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक भरनी होंगी, साथ यदि आपको होम डिलीवरी का भी लाभ प्राप्त करना है तो आपको बॉक्स में टिक करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़े :- Kanya Vivah Yojana Bihar Apply
आवेदन की स्थिति ट्रैक करने की प्रक्रिया
आवेदकों द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक सबसे पहले बिहार राज्य बीज निगम Ltd.