बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना:- प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से न सिर्फ मानव जीवन प्रभावित होता है, बल्कि इससे प्रभावित होने वाली आबादी को इसके लिए आर्थिक, मानसिक, शारीरिक समस्याओं का सामना भी कई समय तक करना पड़ता है। भारत में भूस्खलन,भूकंप, बाढ़ , वनाग्नि जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं से मानव ही नहीं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों को भी इसकी मार झेलनी पड़ जाती है। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों के द्वारा अपने स्तर पर जनता को आपदा से हुए नुकसान की भरपाई स्वरुप कुछ मुआवजा राशि प्रदान की जाती है जिसकी सहायता से प्रभावित हुई जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिहार कुशल युवा प्रोग्राम 2023: ऑनलाइन आवेदन
इसी उद्देश्य से बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार में बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिए एक योजना चलायी जा रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित जनता को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको है,‘बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना’ क्या है ? बाढ़ राहत योजना का लाभ क्या है? योजना के लिए आवेदन कैसे करे? (how to Apply for Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana), बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली मुआवजा राशि ,योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। bihar badh rahat yojana 2023 से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
बिहार बाढ़ राहत योजना बिहार 2023 क्या है ?
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है,जिसे विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता को बाढ़ से होने वाले हानि की भरपाई के लिए शुरू किया गया है। हम सभी जानते हैं की प्राकृतिक आपदाओं के सामने मानव बेबस हो जाता है और इन आपदाओं से प्रभावित होने वाली जनता को आर्थिक ही नहीं मानसिक तथा शारीरिक रूप से इसकी मार भी झेलनी पड़ती है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी द्वारा बाढ़ से प्रभावित जनता की सहायता के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत राज्य के ऐसे सभी परिवार जो बाढ़ से प्रभावित हों उन्हें सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में 6000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी और ऐसे परिवार जिनके माकन, पालतू पशु तथा फसलों को इस बाढ़ से होने वाली हानि का सामना करना पड़ा है उन्हें इस योजना के तहत अलग से बिहार सरकार धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इससे सम्बन्धित आवश्यक जानकारी को पहले प्राप्त कर लेना होगा। हमारे द्वारा आर्टिकल में इसके बारे में बताया गया है जिसकी सहायता से आप इस योजना के लाभ,पात्रता शर्तों आदि को अचे से समझ सकेंगे।
इसपर भी गौर करें :- बिहार बिजली बिल कैसे चेक करें?
बाढ़ राहत सहायता योजना बिहार 2023 हाईलाइट्स (संक्षेप विवरण)
योजना | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 |
योजना शुरू की गयी | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा |
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | बिहार राज्य के बाढ़ से प्रभावित परिवार |
उद्देश्य | राज्य के बाढ़ प्रभावित जनता को मुआवजा राशि प्रदान करना |
मुआवजा राशि | 6000 से लेकर 4 लाख तक (अलग-अलग स्थितियों में ) |
वर्ष | 2023 |
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 का उद्देश्य
बिहार राज्य बाढ़ जैसी आपदा के लिए अति सवेंदनशील राज्य है इसके लगभग 10 जिले बाढ़ जैसी आपदा के कारण प्रभावित हुए है जिसकी वजह से वहां रहने वाले परिवारों को इसकी मार झेलनी पड़ती है। इन्ही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगो के हितों को समझते हुए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 6000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है। बाढ़ से होने वाली क्षति से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान प्रदान करना इस योजना का उद्देश्य है।
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana key points (मुख्य बिंदु)
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा राज्य में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु ‘बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023” का शुभारम्भ किया गया है।
- बिहार राज्य के लगभग 12 जिले ऐसे हैं जिन्हें बाढ़ग्रस्त जिले घोषित किया जा चुका है।
- राज्य के 10 जिले ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों की श्रेणी में आते हैं ये 10 जिले इस प्रकार से हैं –पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर ,सुपौल ,किशनगंज ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर ,गोपालगंज तथा खगरिया जिला।
- राज्य के 50 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।
- बिहार राज्य के लगभग 101 ब्लॉक तथा 29 लाख 62 हजार तक की कुल जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है।
- योजना का लाभ बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही मिल सकेगा।
- बिहार राज्य के बाढ़ से प्रभावित हुए प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा राशि के रूप में 6000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत राज्य के ऐसे परिवार जिनका मकान,मवेशी (पालतू पशु ) तथा फसलों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है तथा बाढ़ के कारण हुए पक्के या कच्चे मकानों को जान-माल की हानि अनुसार Bihar Badh Rahat Yojana के तहत अलग से मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
- मुआवजा राशि को प्रभावित नागरिक के सीधे बैंक खाते (bank account) में ट्रांसफर किया जायेगा।
- आपको बता दें की Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana में नागरिको को इसका लाभ देने के लिए आवेदन करने की आवयश्कता नहीं है इसके लिए सरकार द्वारा ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु शिविर लगाए जायेंगे।
- इन शिविर में प्रभावित परिवारों का पूरा विवरण (डिटेल्स) जमा किया जायेगा इसके उपरांत इनका सत्यापन करके इस योजना का लाभ बाढ़ से प्रभावित प्रदान परिवारों को दिया जायेगा।
यह भी पढ़े :- बिहार छात्रवृत्ति योजना 2023-24
योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मुआवजा राशि
बिहार सरकार द्वारा बाढ़ राहत सहयोग योजना के तहत प्रभावित परिवारों को निम्लिखित रूप में मुआवजा राशि दी जाएगी –
- बिहार राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 6000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- यदि बाढ़ जैसी आपदा के कारण ऐसे परिवार जिन्हें अपनी गाय,भैंस की हानि हुयी हो उन परिवारों को क्षतिपूर्ति के रूप में 30,000 रुपए की धनराशि प्रति पशु पर दी जाएगी। तथा घोड़े की क्षतिपूर्ति के लिए 25000 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
- भेड़ ,बकरी तथा सूअर की क्षति होने पर प्रभावित परिवार को 3000 रुपये प्रति पशु के लिए दिए जाएंगे।
- मुर्गी के नुकसान पर परिवार को इसके लिए अधिकतम 5000 रुपये की धनराशि ही दी जा सकेगी।
- फसल के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवार को 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर के अनुसार दिए जायेंगे।
- यदि बाढ़ से किसी परिवार के सदस्य की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिजनों को 4 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- यदि बाढ़ से किसी परिवार का पक्का मकान या कच्चा मकान का नुकसान हुआ है तो इस स्थिति में उस परिवार को 95100 रुपये मुआवजा राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।
- यदि बाढ़ से पक्के मकान को आंशिक क्षति हुई हो तो इस स्थिति में ऐसे परिवार को मुआवजे के तौर पर 5200 रूपये दिए जायेंगे। तथा कच्चा मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में 3200 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- कपड़ा का नुकसान होने की स्थिति में 1800 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
- बाढ़ जैसी आपदा में यदि बर्तन की क्षति हुई हो तो इसके लिए 2000 रूपये प्रदान किये जायेंगे।
आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेज
- इस योजना का लाभ बाढ़ संभावित जिला में आने वाले परिवारों को दिया जायेगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का परिवार पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हो।
- योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक का घर बाढ़ प्रभावित गांव या फिर बाढ़ प्रभावित पंचायत में होना आवश्यक है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- उम्मीदवार का पूरा विवरण
- आवेदक को इसके लिए बिहार का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- आवेदक का बैंक अकाउंट का ब्यौरा (विवरण)
बिहार बाढ़ राहत योजना 2023 लाभार्थी सूची कैसे देखें ?
आपको बता दें की इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि दी प्रदान की जाती है जिससे प्रभावित परिवार अपना अस्त-व्यस्त जीवन को फिर से चला सके। bihar badh rahat yojana 2023 के तहत बेहद ग्रस्त क्षेत्रों में शिविर (कैंप) लगाए जायेंगे। इस शिविर कैंप में बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के बारे में जानकारी ली जाएगी तथा प्रभावित परिवारों की सूची को इसके अंतर्गत तैयार किया जायेगा। वह सभी परिवार जिनका नाम इस लिस्ट में होगा उनको राज्य सरकार द्वारा 6000 रूपये की धनराशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी।यह मुआवजा राशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावित व्यक्ति के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
Bihar Badh Rahat Yojana 2023 FAQ
यह योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य के ऐसे लोगों के लिए संचालित की गयी है जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बाढ़ से प्रभावित परिवार को योजना के तहत 6000 रुपए का मुआवजा दिया जाता है।
योजना के लिए आपको आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है बाढ़ से प्रभावित परिवार विवरण शिविर कैंप के माध्यम से ले लिया जायेगा। इस विवरण में आपका नाम पता बैंक नंबर आदि होगा। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मुआवजा राशि को सीधे बैंक में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।