AM और PM का फुल फॉर्म क्या है – AM PM Full Form in Hindi

AM PM Full Form :- अकसर आपने यह जरूर गौर किया होगा की आप जब भी घड़ी या अपने फ़ोन पर टाइम सेट करते है तो आपको उस टाइम के साथ में AM या PM प्रदर्शित होता है।

क्या आपने कभी यह सोचा है की यह AM और PM होता क्या है? AM और PM का फुल फॉर्म क्या है और टाइम के बदलने के साथ कैसे इनका प्रयोग होता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से AM और PM के बारे में विस्तार से बताएँगे। समय के साथ प्रयोग होने वाले इन शब्दों के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

जैसा की हम जानते हैं की समय या टाइम का हमारे दैनिक जीवन में कितनी अहमियत है। कोई भी कार्य करने के लिए समय का निर्धारण किया जाता है। दिन और रात में समय के अलग अलग मानक तय किये जाते हैं।

क्या आप यह जानते है की Good Evening कब बोला जाता है? तो यहाँ जानिए

AM और PM का फुल फॉर्म क्या है
AM और PM का फुल फॉर्म क्या है – AM PM Full Form in Hindi

जैसे किसी भी समय का पता लगाने के लिए उस टाइम के साथ में AM तथा PM शब्दों का प्रयोग किया जाता है। सुबह के टाइम के साथ AM तथा दिन के 12 बजे के बाद PM का का प्रयोग किया जाता है।

AM तथा PM जो की लेटिन भाषा से आये हुए है यह लेटिन भाषा का संक्षिप्‍त शब्द है। आजकल हर देश में टाइम के साथ में AM तथा PM शब्दों का प्रयोग होता है।

हम में से कई लोग शायद ही AM और PM का पूरा नाम तथा इसका मतलब जानते होंगे। AM तथा PM का पूरा नीचे दिया गया है –

Article Contents

AM और PM का फुल फॉर्म

AM का फुल फॉर्म – Ante Meridiem (आंते मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है BEFORE NOON यानि दोपहर से पहले या मध्‍यदिवस से पहले का समय।

PM का फुल फॉर्म -Post Meridiem (पोस्‍ट मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है AFTER NOON यानि दोपहर या मध्‍यदिवस के बाद का समय।

नोट -हमेशा दोपहर से पहले का समय या मध्य दिवस से पहले के समय के लिए AM तथा ,दोपहर के बाद के समय में हमेशा PM का प्रयोग होता है।

AM और PM क्या होता है?

AM क्या है -“AM” लेटिन भाषा से लिए गए शब्द Ante Meridiem का संक्षिप्त रूप है जिसे अंग्रेजी भाषा में BEFORE NOON कहा जाता है इसका प्रयोग दोपहर से पहले के समय के लिए किया जाता है।

एक दिन में 24 घंटे होते हैं और इन 24 घंटों को 12 -12 घंटों के हिसाब से दो भागों में बांटा गया है।

Ante Meridiem (आंते मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है दोपहर से पहले या मध्‍यदिवस से पहले का समय और इसका अंग्रेजी में अर्थ BEFORE NOON होता है।

यह समय रात के 12 बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक का होता है जिसमे रात के 12 बजे से दिन तक के 12 बजे के बीच के समय के आगे AM का प्रयोग होता है। यह कुल 12 घंटे का समय होता है।

PM क्या है – “PM” यह भी लेटिन भाषा से लिए गए शब्द Post Meridiem का संक्षिप्त रूप है जिसे अंग्रेजी में AFTER NOON कहा जाता है इसका प्रयोग दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 12 तक के बीच के टाइम के लिए होता है

Post Meridiem (पोस्‍ट मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है दोपहर या मध्‍यदिवस के बाद का समय और इसका अंग्रेजी में अर्थ AFTER NOON होता है। यह कुल 12 घंटे का समय होता है।

अभी कितना टाइम हो रहा है यहाँ जानिए

AM तथा PM का प्रयोग का महत्त्व

किसी भी समय के सही निर्धारण के लिए यह जरुरी है की उस टाइम के साथ यह प्रदर्शित किया जा सके की टाइम सुबह का है या दिन का या रात का जिसके लिए टाइम या समय के साथ AM या PM का प्रयोग किया जाता है।

हमे समय का ठीक पता तब तक नहीं चल सकेगा जब तक हम ये नहीं जान लेते की वह समय सुबह का है या रात का क्यूंकि 1 से लेकर 12 तक की संख्याओं में एक दिन में इन अंकों की दो बार आवर्ती आती है।

यदि कोई आपसे कहता है की आपको 7 बजे किसी स्थान पर उपस्थित होना है किन्तु एक दिन में 7 दो बार बजता है एक सुबह के समय तथा दूसरा रात के समय।

यहाँ पर आपको यह समझने में मुश्किल होगी की आपको सुबह के 7 बजे कहा गया है या रात के 7 बजे कहा गया है। किन्तु समय के साथ में AM और PM के प्रयोग से आप आसानी से समझ जाएंगे की किस समय की बात की जा रही है।

डिजिटल घड़ियों में या अपने फ़ोन पर कई बार अपने टाइम के साथ AM या PM को टाइम के आगे लिखा हुआ पाया होगा। जैसे 7 AM -सुबह के सात के लिए इसी प्रकार 7 PM रात के सात बजे के लिए प्रयोग होता है।

आशा करते हैं आपको AM PM फुल फॉर्म क्या होती है इसकी जानकारी हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त हो गयी होगी।ऐसे ही रोचक जानकारियों को हम आपको उपलब्ध करते रहेंगे।

उम्मीद करते है आपको AM और PM से जुडी यह जानकारी पसंद आयी होगी यदि आपके इससे सम्बन्धित कोई सवाल हैं या आप अपना कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

AM PM फुल फॉर्म सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)

AM का फुल-फॉर्म क्या है ?

AM का फुल फॉर्म होता है Ante Meridiem (आंते मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है दोपहर से पहले का समय (BEFORE NOON). यह एक लैटिन शब्द है जो की समय के सन्दर्भ में प्रयोग किया जाता है।

AM और PM का उपयोग समय के सन्दर्भ में कब से कब तक के लिये उपयोग किया जाता है ?

दिन के दोपहर 12 बजे से लेकर रात के मध्यरात्रि 12 बजे तक के समय को PM (Post Meridiem) के सन्दर्भ में मापा जाता है वही रात के 12 बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक का समय AM (Ante Meridiem) के सन्दर्भ में मापा जाता है।

PM का फुल फॉर्म क्या होता है ?

PM का फुल फॉर्म होता है Post Meridiem (पोस्‍ट मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है दोपहर के बाद का समय (AFTER NOON) . इसे दिन के बाद बजे के बाद समय के साथ लगाया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram