विश्व के प्रमुख मरुस्थल | 25+ Deserts Of The World In Hindi List

मरुस्थल भौगोलिक रूप से ग्लोब के शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्र में पाए जाने जाने वाले भूभाग होते है जहाँ जीवन के लिए दुरूह परिस्थितियाँ पायी जाती है। विश्व के सभी प्रमुख महाद्वीपों में रेगिस्तान पाए जाते है। रेगिस्तान हजारो वर्षो से विभिन जनजातियों एवं मानव समूहों के आवास रहे है। वर्तमान समय में भी विश्व के विभिन रेगिस्तानों में अलग-अलग मानव समूह निवास करते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व के प्रमुख मरुस्थल (25+ Deserts Of The World In Hindi List) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप विश्व के प्रमुख मरुस्थलों एवं उनकी स्थिति के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओ में भी विश्व के प्रमुख रेगिस्तानों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियों को भी इस आर्टिकल के माध्यम से साझा किया किया गया है। भूगोल विषय के छात्रों के लिए भी यह लेख अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

विश्व के प्रमुख मरुस्थल
विश्व के प्रमुख मरुस्थल

यह भी पढ़े

दुनिया में कुल कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

23+ Major Straits Of The World In Hindi

विश्व में कितने महासागर हैं

मरुस्थल (Desert) किसे कहते हैं ?

मरुस्थल (Desert) धरती पर स्थित उस वृहद् भूभाग को कहा जाता है जहाँ शुष्क एवं अर्धशुष्क जलवायु होने के कारण वनस्पति का नितांत अभाव होता है। मरुस्थल (Desert) वृहद् शुष्क क्षेत्र होता है जो अपरदन के कारण वनस्पति से रहित, अत्यंत सूखा, शुष्क एवं मानवीय जीवन की रहने हेतु प्रतिकूल होता है। वैज्ञानिको के अनुसार उस भूभाग को मरुस्थल (Desert) माना जाता है जहाँ औसत वार्षिक वर्षा का मान 25 सेंटीमीटर या 10 इंच से कम होता है। प्रायः धरती के शुष्क और अर्ध शुष्क भागों में मरुस्थल निर्माण के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ होती है। भौगोलिक आधार पर मरुस्थलों को निम्न चार भागो में विभाजित किया जाता है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल
  • ठंडे मरुस्थल
  • ध्रुवीय मरुस्थल
  • तटीय मरुस्थल

विश्व के प्रमुख मरुस्थल

यहाँ आपको विश्व के प्रमुख रेगिस्तानो की सूची (25+ Deserts Of The World In Hindi List) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-

क्र.सं.मरुस्थल का नामसंबंधित देश/ क्षेत्रक्षेत्रफल (प्रति वर्ग किमी)
1.अंटार्कटिका मरुस्थलअंटार्कटिका1,42,00,000
2.आर्कटिक मरुस्थलउत्तरी ध्रुव1,39,00,000
3.अरब का रेगिस्तानअरब प्रायद्वीप23,30,000
4.सहारा रेगिस्तानउत्तरी अफ्रीका92,00,000
5.गोबी मरुस्थलमंगोलिया और चीन12,95,000
6.ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थलऑस्ट्रेलिया6,50,000
7.पेटागोनिया मरुस्थलअर्जेंटीना और चिली6,73,000
8.कालाहारी मरुस्थलबोत्सवाना, नामीबिया एवं दक्षिण अफ्रीका5,60,000
9.सीरियाई मरुस्थलसीरिया और जॉर्डन4,90,000
10.ग्रेट बेसिन मरुस्थलउत्तरी अमेरिका4,92,000
11.चिहुआ हुआनअमेरिका और मेक्सिको4,50,000
12.गिब्सन मरुस्थलऑस्ट्रेलिया1,56,000
13.ग्रेट सैन्डी डेजर्टऑस्ट्रेलिया4,00,000
14.सिम्पसन मरुस्थलऑस्ट्रेलिया1,45,000
15.सोनोरनअमेरिका (मुख्यतः कैलिफोर्निया) एवं मेक्सिको3,10,000
16.काराकुमतुर्कमेनिस्तान3,50,000
17.कजिल-कुमउज़्बेकिस्तान और कजाकिस्तान3,00,000
18.सोमाली रेगिस्तानसोमालिया2,60,000
19.टकला मकान रेगिस्तानचीन2,70,000
20.थार रेगिस्तानभारत-पाकिस्तान2,00,000
21.मोजावेसंयुक्त राज्य अमेरिका1,24,000
22.अटाकामाचिल्ली1,40,000
23.नामीबअंगोला और नामीबिया81,000
24.दस्त-ए-लुटपूर्वी ईरान52,000
25.दस्त-ए-काबिरईरान77,000
26.लद्दाख रेगिस्तान भारत 59,146
27.दनकिल रेगिस्तान इथोपिया, जिबूती एवं एरिट्रिया 137,000
28.फर्लो रेगिस्तान सेनेगल 70,000
29.कोलंबिया रेगिस्तान कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका 32,100
Desert in the World in hindi

विश्व के प्रमुख मरुस्थल सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

यहाँ आपको विश्व के प्रमुख मरुस्थल (Desert in the World) सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है :-

  • दक्षिणी गोलार्ध में स्थित अंटार्कटिका मरुस्थल (Antarctic Desert) विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह एक ध्रुवीय मरुस्थल है।
  • उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थलों की सूची में सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। 92,00,000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला सहारा मरुस्थल उत्तरी अफ्रीका के 10 देशो (अल्जीरिया, नाइजर, लीबिया, चाड, मिस्र, मॉरिटानिया, माली, मोरक्को, सूडान एवं ट्यूनीशिया) में फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे गर्म रेगिस्तान है।
  • कालाहारी मरुस्थल (Kalahari Desert) अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका में केप प्रांत एवं नामीबिया के पूर्वी हिस्से में विस्तृत है। यह उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थलों में शामिल किया जाता है।
  • गोबी मरुस्थल चीन एवं मंगोलिया के मध्य स्थित ठंडा रेगिस्तान है जो की अपने निम्नतम ताप के लिए विश्व के प्रमुख ठन्डे रेगिस्तानों में शामिल किया जाता है।
  • भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल थार का रेगिस्तान है जो की भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के मध्य स्थित है। थार के मरुस्थल का 85 फीसदी हिस्सा भारत की सीमा के अंतर्गत आता है जो की भारत के राजस्थान राज्य में विस्तृत है।
  • उत्तर में काराकोरम पहाड़ियों से घिरा एवं दक्षिण में ज़ांस्कर श्रेणियों के मध्य फैला लद्दाख रेगिस्तान ठन्डे रेगिस्तानों की श्रेणी में शामिल है।

विश्व के प्रमुख मरुस्थल सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

मरुस्थल (Desert) किसे कहते हैं ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वैज्ञानिको के अनुसार 25 सेंटीमीटर या 10 इंच से कम औसत वार्षिक वर्षा वाले वृहद् भूभागों को मरुस्थल (Desert) कहा जाता है। मरुस्थल वृहद् भूभाग होते है जहाँ अपरदन के कारण वनस्पति का नितांत अभाव पाया जाता है एवं जीवनयापन हेतु प्रतिकूल परिस्थितियाँ पायी जाती है।

मरुस्थल (Desert) कितने प्रकार के होते है ?

उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल
ठंडे मरुस्थल
ध्रुवीय मरुस्थल
तटीय मरुस्थल

विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?

विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल अंटार्कटिका मरुस्थल (Antarctic Desert) है जो दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। यह एक ध्रुवीय रेगिस्तान है।

विश्व के प्रमुख रेगिस्तानो की सूची सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

विश्व के प्रमुख रेगिस्तानो की सूची सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहाँ आपको 25+ Deserts Of The World In Hindi List की जानकारी प्रदान की गयी है।

भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?

भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल थार का रेगिस्तान है जो भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है। थार मरुस्थल को उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल में शामिल किया जाता है जिसे महान भारतीय मरुस्थल (Great Indian Desert) के रूप में भी जाना जाता है।

लद्दाख का मरुस्थल किस प्रकार के मरुस्थल में शामिल किया जाता है ?

लद्दाख का मरुस्थल ठन्डे मरुस्थल में शामिल किया जाता है। यह भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है।

Leave a Comment