ग्लोब- अक्षांश और देशांतर रेखाएं | अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमाएं | Globe – latitude and longitude

प्रतियोगी परीक्षाओ में भूगोल प्रायः एक अनिवार्य विषय है एवं परीक्षाओ में भूगोल से सम्बंधित अनेक प्रश्न पूछे जाते है। भूगोल के सन्दर्भ में ग्लोब- अक्षांश और देशांतर रेखाएं | अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमाएं अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक्स है एवं भूगोल विषय का मूलभूत बिंदु माने जाते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम भूगोल के इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में चर्चा करने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ग्लोब- अक्षांश और देशांतर रेखाएं | अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमाएं (Globe – latitude and longitude) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भूगोल के निम्न बिन्दुओ को विस्तृत रूप से समझाया गया है जिसे पूरा पढ़ने के पश्चात आप भूगोल के इन सभी टर्म्स (Terms) से भलीभाँति परिचित हो पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से भी यह आर्टिकल अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची

Globe – latitude and longitude
अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ

Article Contents

ग्लोब- अक्षांश और देशांतर रेखाएं

अक्षांश और देशांतर रेखाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पूर्व हमे पृथ्वी की संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। पृथ्वी गोल है जो की ध्रुवों पर चपटी आकृति लिए हुए है। पृथ्वी में विभिन भागो में विभिन प्रकार की स्थलाकृतियाँ एवं ताप क्षेत्र पाए जाते है। पृथ्वी को प्रायः 2 ध्रुवों में विभाजित किया जाता है :- उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव। अक्षांश और देशांतर रेखाएं रेखाओं के सन्दर्भ में ध्रुवों का सन्दर्भ आवश्यक है :-

अक्षांश (latitude)

पृथ्वी को प्रायः 2 भागो में विभाजित किया जाता है। इसके उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है। इसे आप निम्न प्रकार से भी समझ सकते है। माना पृथ्वी कोई संतरे को आकृति की भांति ग्रह है तो इसे मध्य से 2 भागो में (क्षेतिज रूप से) विभाजित करने पर ऊपरी भाग को उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जायेगा। जिस काल्पनिक रेखा से पृथ्वी को 2 भागों में विभाजित किया जाता है उसे भूमध्य रेखा अथवा विषुवत रेखा (Equator) के नाम से जाना जाता है। विषुवत रेखा (Equator) से पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्ध की कोणीय दूरी को ही अक्षांश (latitude) कहा जाता है। विषुवत अक्षांश (latitude) के समांतर खींची जाने वाली रेखाओ को अक्षांश रेखाएँ (Parallels of latitude) कहा जाता है। अक्षांश (latitude) से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु निम्न है :-

  • जीरो डिग्री अक्षांश को विषुवत रेखा (Equator) के नाम से जाना जाता है।
  • विषुवत रेखा (Equator) के उत्तर एवं दक्षिण में अक्षांश रेखाओं का अधिकतम मान 90 डिग्री होता है। धरती पर कुल 189 अक्षांश माने जाते है।
  • दो अक्षांश रेखाओ के मध्य 111 किलोमीटर का अंतर होता है।
  • ग्लोब पर 23½° उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के नाम से जाना जाता है।
  • ग्लोब पर 23½° दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा (Tropic of Capricorn) के नाम से जाना जाता है।
  • ग्लोब पर 66½° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश को क्रमशः आर्कटिक वृत्त एवं अंटार्कटिका वृत्त के नाम से जाना जाता है।

Globe – latitude and longitude information

देशांतर (longitude)

पृथ्वी को दो ध्रुवो में विभाजित किया जाता है जिन्हे उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव के नाम से जाना जाता है। उत्तरी ध्रुव को आर्कटिक ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को अंटार्कटिका ध्रुव के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवो को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को देशांतर (longitude) के नाम से जाना जाता है। प्रायः ग्रीनविच रेखा से किसी स्थान की कोणीय दूरी की माप को देशांतर (longitude) के नाम से जाता है एवं इन रेखाओ को देशांतर रेखा (Meridians of longitude) के नाम से जाना जाता है। देशांतर (longitude) से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु निम्न प्रकार से है :-

  • जीरो डिग्री देशांतर रेखा को ”प्रधान मध्यान्ह देशांतर रेखा” (Prime Meridian) माना जाता है जो की लंदन के ग्रीनविच वेधशाला से होकर गुजरती है।
  • प्रधान मध्यान्ह देशांतर रेखा अर्थात जीरो डिग्री देशांतर रेखा के पूर्वी भाग में स्थित ग्लोब को पूर्वी गोलार्ध (Eastern hemisphere) एवं पश्चिमी भाग को पश्चिमी गोलार्ध (Western hemisphere) कहा जाता है।
  • देशांतर (longitude) रेखाओ की कुल सँख्या 360 है जिनके मध्य एक डिग्री का कोण होता है।
  • देशांतर रेखाओ के मध्य की अधिकतम दूरी का मान 111.32 किलोमीटर होता है।
  • देशांतर रेखाओ में एक डिग्री की दूरी तय करने में 4 मिनट का समय लगता है।

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line)

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) से तात्पर्य उस देशांतर रेखा से है जिसके माध्यम से विश्व के विभिन भागो के मध्य तिथि का निर्धारण किया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है की दुनिया के विभिन भागो में अलग-अलग तारीख क्यों होती है। जिस दिन फिलीपींस में 5 मार्च होता है उस दिन अमेरिका महाद्वीप में 4 मार्च की डेट होती है। इसका कारण अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) 180 देशांतर को माना गया है जिसके लिए लंदन में गुजरने वाली ग्रीनविच वेधशाला को मानक माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) का निर्धारण वर्ष 1884 को किया गया था जिससे की विभिन देशो के मध्य तिथि को लेकर भ्रम को दूर किया जा सके। यहाँ आपको अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है :-

  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) 180 देशांतर से होकर गुजरती है जो लंदन के ग्रीनविच वेधशाला को माना गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्वी एवं पश्चिमी भाग की तिथियों में एक दिन का अंतर पाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा बेरिंग सागर, आर्कटिक सागर एवं प्रशांत महासागर से होकर गुजरती है।
  • तटों एवं अन्य स्थलीय भागो में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) को आवश्यकता के अनुसार दायें या बायें खिसकाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय सीमाएं (International Borders Name List)

दो देशों के मध्य सीमा रेखा को ही अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा कहा जाता है। यहाँ आपको विश्व की सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएं (International Borders Name List) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-

  • रेडक्लिफ रेखा– भारत एवं पाकिस्तान
  • डूरंड रेखा- पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान
  • मैकमोहन रेखा- भारत एवं चीन
  • मैगीनोट रेखा- जर्मनी एवं फ्रांस
  • Hindenberg Line- जर्मनी एवं पोलैंड
  • 49वी समांतर रेखा- अमेरिका एवं कनाडा
  • 38वी समांतर रेखा- उत्तर एवं दक्षिण कोरिया

ग्लोब- अक्षांश और देशांतर रेखाएं सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भूमध्य रेखा अथवा विषुवत रेखा (Equator) किसे कहते है ?

पृथ्वी को मध्य से (क्षेतिज रूप से) दो बराबर भागो में बाँटने वाली काल्पनिक रेखा को भूमध्य रेखा अथवा विषुवत रेखा (Equator) कहते है जो की जीरो डिग्री अक्षांश पर स्थित होती है।

पृथ्वी पर कुल कितने ध्रुव पाए जाते है ?

पृथ्वी को दो ध्रुवो में विभाजित किया जाता है जिन्हे उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव के नाम से जाना जाता है। उत्तरी ध्रुव को आर्कटिक ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को अंटार्कटिका ध्रुव के नाम से जाना जाता है।

प्रधान मध्यान्ह देशांतर रेखा” (Prime Meridian) किसे माना गया है ?

प्रधान मध्यान्ह देशांतर रेखा” (Prime Meridian) जीरो डिग्री देशांतर रेखा को माना गया है जो की लंदन के ग्रीनविच वेधशाला से होकर गुजरती है।

कर्क रेखा कितने अक्षांश पर स्थित होती है ?

ग्लोब पर 23½° उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के नाम से जाना जाता है। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित होती है।

मकर रेखा कितने अक्षांश पर स्थित होती है ?

दक्षिणी गोलार्ध में ग्लोब पर 23½° दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा (Tropic of Capricorn) के नाम से जाना जाता है।

भारत एवं चीन के मध्य स्थित सीमा रेखा का क्या नाम है ?

भारत एवं चीन के मध्य स्थित सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा के नाम से जाना जाता है जिसे की वर्ष 1914 में निर्धारित किया गया था।

Leave a Comment

Join Telegram