मरुस्थल भौगोलिक रूप से ग्लोब के शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्र में पाए जाने जाने वाले भूभाग होते है जहाँ जीवन के लिए दुरूह परिस्थितियाँ पायी जाती है। विश्व के सभी प्रमुख महाद्वीपों में रेगिस्तान पाए जाते है। रेगिस्तान हजारो वर्षो से विभिन जनजातियों एवं मानव समूहों के आवास रहे है। वर्तमान समय में भी विश्व के विभिन रेगिस्तानों में अलग-अलग मानव समूह निवास करते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व के प्रमुख मरुस्थल (25+ Deserts Of The World In Hindi List) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप विश्व के प्रमुख मरुस्थलों एवं उनकी स्थिति के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओ में भी विश्व के प्रमुख रेगिस्तानों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियों को भी इस आर्टिकल के माध्यम से साझा किया किया गया है। भूगोल विषय के छात्रों के लिए भी यह लेख अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
यह भी पढ़े
दुनिया में कुल कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में
मरुस्थल (Desert) किसे कहते हैं ?
मरुस्थल (Desert) धरती पर स्थित उस वृहद् भूभाग को कहा जाता है जहाँ शुष्क एवं अर्धशुष्क जलवायु होने के कारण वनस्पति का नितांत अभाव होता है। मरुस्थल (Desert) वृहद् शुष्क क्षेत्र होता है जो अपरदन के कारण वनस्पति से रहित, अत्यंत सूखा, शुष्क एवं मानवीय जीवन की रहने हेतु प्रतिकूल होता है। वैज्ञानिको के अनुसार उस भूभाग को मरुस्थल (Desert) माना जाता है जहाँ औसत वार्षिक वर्षा का मान 25 सेंटीमीटर या 10 इंच से कम होता है। प्रायः धरती के शुष्क और अर्ध शुष्क भागों में मरुस्थल निर्माण के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ होती है। भौगोलिक आधार पर मरुस्थलों को निम्न चार भागो में विभाजित किया जाता है :-
- उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल
- ठंडे मरुस्थल
- ध्रुवीय मरुस्थल
- तटीय मरुस्थल
विश्व के प्रमुख मरुस्थल
यहाँ आपको विश्व के प्रमुख रेगिस्तानो की सूची (25+ Deserts Of The World In Hindi List) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
क्र.सं. | मरुस्थल का नाम | संबंधित देश/ क्षेत्र | क्षेत्रफल (प्रति वर्ग किमी) |
1. | अंटार्कटिका मरुस्थल | अंटार्कटिका | 1,42,00,000 |
2. | आर्कटिक मरुस्थल | उत्तरी ध्रुव | 1,39,00,000 |
3. | अरब का रेगिस्तान | अरब प्रायद्वीप | 23,30,000 |
4. | सहारा रेगिस्तान | उत्तरी अफ्रीका | 92,00,000 |
5. | गोबी मरुस्थल | मंगोलिया और चीन | 12,95,000 |
6. | ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 6,50,000 |
7. | पेटागोनिया मरुस्थल | अर्जेंटीना और चिली | 6,73,000 |
8. | कालाहारी मरुस्थल | बोत्सवाना, नामीबिया एवं दक्षिण अफ्रीका | 5,60,000 |
9. | सीरियाई मरुस्थल | सीरिया और जॉर्डन | 4,90,000 |
10. | ग्रेट बेसिन मरुस्थल | उत्तरी अमेरिका | 4,92,000 |
11. | चिहुआ हुआन | अमेरिका और मेक्सिको | 4,50,000 |
12. | गिब्सन मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 1,56,000 |
13. | ग्रेट सैन्डी डेजर्ट | ऑस्ट्रेलिया | 4,00,000 |
14. | सिम्पसन मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 1,45,000 |
15. | सोनोरन | अमेरिका (मुख्यतः कैलिफोर्निया) एवं मेक्सिको | 3,10,000 |
16. | काराकुम | तुर्कमेनिस्तान | 3,50,000 |
17. | कजिल-कुम | उज़्बेकिस्तान और कजाकिस्तान | 3,00,000 |
18. | सोमाली रेगिस्तान | सोमालिया | 2,60,000 |
19. | टकला मकान रेगिस्तान | चीन | 2,70,000 |
20. | थार रेगिस्तान | भारत-पाकिस्तान | 2,00,000 |
21. | मोजावे | संयुक्त राज्य अमेरिका | 1,24,000 |
22. | अटाकामा | चिल्ली | 1,40,000 |
23. | नामीब | अंगोला और नामीबिया | 81,000 |
24. | दस्त-ए-लुट | पूर्वी ईरान | 52,000 |
25. | दस्त-ए-काबिर | ईरान | 77,000 |
26. | लद्दाख रेगिस्तान | भारत | 59,146 |
27. | दनकिल रेगिस्तान | इथोपिया, जिबूती एवं एरिट्रिया | 137,000 |
28. | फर्लो रेगिस्तान | सेनेगल | 70,000 |
29. | कोलंबिया रेगिस्तान | कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका | 32,100 |
विश्व के प्रमुख मरुस्थल सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु
यहाँ आपको विश्व के प्रमुख मरुस्थल (Desert in the World) सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है :-
- दक्षिणी गोलार्ध में स्थित अंटार्कटिका मरुस्थल (Antarctic Desert) विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह एक ध्रुवीय मरुस्थल है।
- उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थलों की सूची में सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। 92,00,000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला सहारा मरुस्थल उत्तरी अफ्रीका के 10 देशो (अल्जीरिया, नाइजर, लीबिया, चाड, मिस्र, मॉरिटानिया, माली, मोरक्को, सूडान एवं ट्यूनीशिया) में फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे गर्म रेगिस्तान है।
- कालाहारी मरुस्थल (Kalahari Desert) अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका में केप प्रांत एवं नामीबिया के पूर्वी हिस्से में विस्तृत है। यह उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थलों में शामिल किया जाता है।
- गोबी मरुस्थल चीन एवं मंगोलिया के मध्य स्थित ठंडा रेगिस्तान है जो की अपने निम्नतम ताप के लिए विश्व के प्रमुख ठन्डे रेगिस्तानों में शामिल किया जाता है।
- भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल थार का रेगिस्तान है जो की भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के मध्य स्थित है। थार के मरुस्थल का 85 फीसदी हिस्सा भारत की सीमा के अंतर्गत आता है जो की भारत के राजस्थान राज्य में विस्तृत है।
- उत्तर में काराकोरम पहाड़ियों से घिरा एवं दक्षिण में ज़ांस्कर श्रेणियों के मध्य फैला लद्दाख रेगिस्तान ठन्डे रेगिस्तानों की श्रेणी में शामिल है।
विश्व के प्रमुख मरुस्थल सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मरुस्थल (Desert) किसे कहते हैं ?
वैज्ञानिको के अनुसार 25 सेंटीमीटर या 10 इंच से कम औसत वार्षिक वर्षा वाले वृहद् भूभागों को मरुस्थल (Desert) कहा जाता है। मरुस्थल वृहद् भूभाग होते है जहाँ अपरदन के कारण वनस्पति का नितांत अभाव पाया जाता है एवं जीवनयापन हेतु प्रतिकूल परिस्थितियाँ पायी जाती है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
मरुस्थल (Desert) कितने प्रकार के होते है ?
उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल
ठंडे मरुस्थल
ध्रुवीय मरुस्थल
तटीय मरुस्थल
विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?
विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल अंटार्कटिका मरुस्थल (Antarctic Desert) है जो दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। यह एक ध्रुवीय रेगिस्तान है।
विश्व के प्रमुख रेगिस्तानो की सूची सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?
विश्व के प्रमुख रेगिस्तानो की सूची सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहाँ आपको 25+ Deserts Of The World In Hindi List की जानकारी प्रदान की गयी है।
भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?
भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल थार का रेगिस्तान है जो भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है। थार मरुस्थल को उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल में शामिल किया जाता है जिसे महान भारतीय मरुस्थल (Great Indian Desert) के रूप में भी जाना जाता है।
लद्दाख का मरुस्थल किस प्रकार के मरुस्थल में शामिल किया जाता है ?
लद्दाख का मरुस्थल ठन्डे मरुस्थल में शामिल किया जाता है। यह भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है।