विश्व में विभिन वृहद् जलराशियों या जलनिकायों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले जलमार्ग को जलसंधि कहा जाता है। वैश्विक स्तर पर जलसंधियाँ महत्वपूर्ण भौगोलिक आकृतियाँ होती है जिसके माध्यम से व्यापार एवं आवागमन की सुविधाओं में सहायता मिलती है। जलसंधियाँ जलनिकायों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले प्राकृतिक संकरे जलमार्ग है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व की प्रमुख जलसन्धियों से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विश्व की प्रमुख जलसन्धि (23+ Major Straits Of The World In Hindi) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।
विश्व में कितने महासागर हैं और उनके नाम क्या हैं?
साथ ही प्रमुख जलसन्धियों से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ को भी इस आर्टिकल के माध्यम से कवर किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओ में भी अकसर विश्व की प्रमुख जलसन्धियों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह टॉपिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
जलसंधि (Straits) क्या होती है ?
दो वृहद् जलराशियों या जल निकायों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले संकीर्ण जलमार्ग को जलसंधि, जलसंयोगी या जलडमरू अथवा जलडमरूमध्य के नाम से पुकारा जाता है। जैसे की इसके नाम से ही विदित होता है की यह जल निकायों की संधि अथवा मेल का संकीर्ण प्राकृतिक जलमार्ग होता है जिसके कारण इसे जलसंधि कहा जाता है। जलसन्धियों की भौगोलिक आकृति डमरू के आकार की होने एक कारण इसे जलडमरू या जलडमरूमध्य (Strait) के नाम से भी पुकारा जाता है।
सरल शब्दो में कहा जाए तो दो वृहद् जलराशियों जैसे महासागर, सागर अथवा वृहद् जल निकाय जब एक दूसरे से एक पतले जलमार्ग द्वारा जुड़ते है तो इस मार्ग को जलसंधि कहा जाता है। जलसंधियाँ प्रायः दो बड़े भूभागों के मध्य स्थित होती है जो की वैश्विक व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण भौगोलिक आकृति है।
विश्व की प्रमुख जलसंधि
जलसंधि (Straits) प्रायः महासागर एवं सागर के मिलन बिंदु अथवा दो वृहद् जलराशियों या निकायों के मध्य पायी जाती है। यह प्रायः संकरा जलमार्ग होता है जो की आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। यहाँ आपको विश्व के 23 प्रमुख जलसंधियों से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-
1. मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca)
- जलसंधि का नाम- मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– इंडोनेशिया- मलेशिया
- मध्य- अंडमान सागर और दक्षिण चीन सागर
2. सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait)
- जलसंधि का नाम- सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– इंडोनेशिया
- मध्य- जावा सागर और हिंद महासागर
3. मेसिना जलडमरूमध्य (Mesina Strait)
- जलसंधि का नाम- मेसिना जलडमरूमध्य (Mesina Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– इटली-सिसिली
- मध्य- भूमध्य सागर
4. बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait)
- जलसंधि का नाम- बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– अलास्का-रूस
- मध्य- बेरिंग सागर और चुकसी सागर
5. बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb)
- जलसंधि का नाम- बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– यमन-जिबूती
- मध्य- लाल सागर और अदन की खाड़ी
6. मकास्सर जलडमरूमध्य (Makkassar Strait)
- जलसंधि का नाम- मकास्सर जलडमरूमध्य (Makkassar Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)- इंडोनेशिया
- मध्य- जावा सागर और सेलेबेज सागर
7. पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait)
- जलसंधि का नाम- पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– भारत-श्रीलंका
- मध्य- पाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ी
8. फॉर्मोसा जलडमरूमध्य (Formosa Strait)
- जलसंधि का नाम- फॉर्मोसा जलडमरूमध्य (Formosa Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– चीन-ताइवान
- मध्य- दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर
9. ओटरंटो जलडमरूमध्य (Otranto Strait)
- जलसंधि का नाम- ओटरंटो जलडमरूमध्य (Otranto Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– इटली-अल्बानिया
- मध्य- एड्रियाटिक सागर और आयनियन सागर
10. युकेटन जलडमरूमध्य (Yucatan Strait)
- जलसंधि का नाम- युकेटन जलडमरूमध्य (Yucatan Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– मेक्सिको-क्यूबा
- मध्य- मेक्सिको की खाड़ी और कैरेबियन सागर
11. उत्तर चैनल (North Channel)
- जलसंधि का नाम- उत्तर चैनल (North Channel)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– आयरलैंड-इंग्लैंड
- मध्य- आयरिश सागर और अटलांटिक महासागर
12. कुक जलडमरूमध्य (Cook Strait)
- जलसंधि का नाम- कुक जलडमरूमध्य (Cook Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– न्यूजीलैंड (उत्तर और दक्षिण द्वीप)
- मध्य- दक्षिण प्रशांत महासागर
13. बास जलडमरूमध्य (Bass Strait)
- जलसंधि का नाम- बास जलडमरूमध्य (Bass Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– तस्मान सागर और दक्षिण सागर
- मध्य- ऑस्ट्रेलिया
14. मोजाम्बिक जलडमरूमध्य (Mozambique Channel)
- जलसंधि का नाम- मोजाम्बिक जलडमरूमध्य (Mozambique Channel)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– मोजाम्बिक -मालगासी
- मध्य- हिंद महासागर
15. दर्देंलीज़ जलडमरूमध्य (Dardenleez Strait)
- जलसंधि का नाम- दर्देंलीज़ जलडमरूमध्य (Dardenleez Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– तुर्की
- मध्य- मार्मारा सागर और ईजियन समुद्र
16. दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
- जलसंधि का नाम- दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– भारत
- मध्य- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के मध्य
17. वृषभ जलडमरूमध्य (Taurus Strait)
- जलसंधि का नाम- वृषभ जलडमरूमध्य (Taurus Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– पापुआ न्यू गिनी – ऑस्ट्रेलिया
- मध्य- अराफुरा सागर और पापुआ की खाड़ी
18. बोस्फोरस जलडमरूमध्य (Bosphorus Strait)
- जलसंधि का नाम- बोस्फोरस जलडमरूमध्य (Bosphorus Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– तुर्की
- मध्य- काला सागर और मार्मारा सागर
19. डेविस जलडमरूमध्य (Davis Strait)
- जलसंधि का नाम- डेविस जलडमरूमध्य (Davis Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– ग्रीनलैंड-कनाडा
- मध्य- बाफिन खाड़ी और अटलांटिक महासागर
20. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Gibraltar Strait)
- जलसंधि का नाम- जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Gibraltar Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– स्पेन-मोरक्को
- मध्य- भूमध्य सागर और & अटलांटिक महासागर
21. फ्लोरिडा जलडमरूमध्य (Florida Strait)
- जलसंधि का नाम- फ्लोरिडा जलडमरूमध्य (Florida Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– संयुक्त राज्य अमेरिका-क्यूबा
- मध्य- मैक्सिको और अटलांटिक महासागर की खाड़ी
22. हडसन जलडमरूमध्य (Hudson strait)
- जलसंधि का नाम- हडसन जलडमरूमध्य (Hudson strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– कनाडा
- मध्य- हडसन और अटलांटिक महासागर की खाड़ी
23. होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait)
- जलसंधि का नाम- होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– ओमान-ईरान
- मध्य- फारस और ओमान की खाड़ी की खाड़ी
24. डोवर जलडमरूमध्य (Dover strait)
- जलसंधि का नाम- डोवर जलडमरूमध्य (Dover strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– इंग्लैंड-फ्रांस
- मध्य- अंग्रेजी चैनल और उत्तरी सागर
25. मैगलन जलडमरूमध्य (Magellan strait)
- जलसंधि का नाम- मैगलन जलडमरूमध्य (Magellan strait)
- जलसंधि की स्थिति (देश)– चिली
- मध्य- प्रशांत और दक्षिण अटलांटिक महासागर
इस प्रकार यहाँ आपको विश्व की प्रमुख जलसंधि (23+ Major Straits Of The World In Hindi) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
विश्व की प्रमुख जलसन्धि सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
दस डिग्री जलसन्धि (Ten Degree Channel) हिन्द महासागर में स्थित अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों को अलग करता है।
8 डिग्री चैनल मिनिकॉय और मालदीव को एक दूसरे से पृथक करता है। यह इन दो भागो के मध्य स्थित प्रमुख जलसंधि है।
विश्व की प्रमुख जलसन्धियों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहाँ आपको 23+ Major Straits Of The World In Hindi सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
हडसन जलडमरूमध्य (Hudson strait) हडसन और अटलांटिक महासागर की खाड़ी के मध्य स्थित है जो कनाडा देश में स्थित है।
जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Gibraltar Strait) स्पेन एवं मोरक्को देश के मध्य स्थित है जो की अफ्रीका एवं यूरोप महाद्वीप को जोड़ता है।