उतर-प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023 (UP FPO Shakti Portal-2023) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसान उत्पादक संगठन ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन योजनाओ का लाभ ले सकते है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवाने वाले किसानो को सरकार द्वारा कृषको के लिए लांच की जाने वाली योजनाओ का लाभ भी प्रदान किया जायेगा। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की UP FPO Shakti Portal-2023 क्या है ? इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आपको यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023 पर पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जायेगा।
यूपी FPO शक्ति पोर्टल upfposhakti.com
उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लघु और सीमांत कृषको को लाभ प्रदान करने के लिए यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023 को लांच कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसान, कृषक संगठन, और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारक अपना पंजीकरण कर सकते है जिसके माध्यम से वे सरकार द्वारा कृषक संगठनो को प्रदान की जाने वाली विभिन सुविधाओं का लाभ ले सकते है। कृषक उत्पादन संगठन या एफपीओ (Farmers Producer Organisation) कृषको का एक संगठित समूह होता है जो की कृषि क्षेत्र के विभिन कार्यो जैसे कृषि में निवेश, उत्पादन, उपज, प्रसंस्करण, कृषि में नवीन तकनीक का उपयोग और इसके विपणन का कार्य करता है।
सरल शब्दो में कहें तो यह वास्तव में कृषको का ही एक समूह होता है जो की सभी किसानो को अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए साथ मिलकर कार्य करता है। उतर-प्रदेश सरकार द्वारा अब सभी एफपीओ को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया गया है जिसके माध्यम से किसान और एफपीओ पंजीकरण करके सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
इसपर भी गौर करें :- (Gopalak Yojana) यूपी गोपालक योजना 2023
UP FPO Shakti Portal Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की सूची प्रदान की गयी है :-
पोर्टल का नाम | यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023 |
उद्देश्य | कृषक उत्पादन समूहों का पंजीकरण करवाना |
लांच किया गया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
लाभ | लघु और सीमान्त कृषको को लाभ मिलेगा |
वर्ष | 2023 |
सम्बंधित राज्य | उतर-प्रदेश |
क्रियान्वयन विभाग | कृषि विभाग, उतर-प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | upfposhakti.com |
पंजीकरण का माध्यम | ऑनलाइन |
UP FPO Shakti Portal-2023, उद्देश्य
उतर-प्रदेश देश में कृषि उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। प्रदेश में 2/3 कृषक ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लघु और सीमान्त कृषक है। ऐसे में कृषि सम्बंधित कार्यो जैसे-कृषि निवेश हेतु ऋण, उपज विक्रय, प्रसंस्करण और विपणन के लिए इन्हे विभिन प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लघु और सीमान्त कृषको को लाभ प्रदान करने के लिए UP FPO Shakti Portal-2023 लांच कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसान, किसान उत्पादक संगठन, क्रेता और कृषि से जुड़े विभिन हितधारक समूह अपना पंजीकरण कर सकते है। सरकार द्वारा कृषि उत्पादन समूहों को विभिन प्रकार की सुविधायें प्रदान की जाती है। साथ ही किसानो को कृषि सम्बंधित जरुरतो को पूरा करने के लिए भी एफपीओ (FPO) की सहायता से कृषि ऋण, निवेश, प्रसंस्करण, विक्रय और विपणन में राहत मिलेगी।
यूपी किसान पंजीकरण कैसे करें – जाने यहाँ
एफपीओ प्रदेश के सीमान्त और लघु कृषको का समूह है जो की साथ मिलकर सभी कृषको के हित के लिए कार्य करेगा। प्रदेश सरकार द्वारा अब सभी एफपीओ के पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल लांच कर दिया गया है। इस पोर्टल की मदद से प्रदेश के कृषक उत्पादक संगठन ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकेंगे जिससे की उन्हें विभिन प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। साथ ही पोर्टल के माध्यम से किसानो को भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गयी है।
यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023, मुख्य तथ्य
- यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से एफपीओ को सरकार द्वारा किसी कंपनी के समान मिलने वाली सुविधायें प्रदान की जाएँगी।
- पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से कृषको को कृषि कार्यो के लिए सरकार द्वारा आसानी से ऋण प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त वे अपनी उपज को भी आसानी से विक्रय कर सकेंगे। साथ ही उन्हें भण्डारण, प्रसंस्करण और विपणन सुविधाओं में भी आसानी होगी।
- एफपीओ पोर्टल पर पंजीकृत कृषक समूहों को सरकार द्वारा कृषि में नवीन तकनीकों के उपयोग के लिए ऋण और अन्य रियायतें प्रदान की जाएँगी। साथ ही उन्हें बेहतर उपज हेतु प्रशिक्षण और तकनीकी उपयोग का ज्ञान भी दिया जायेगा।
- सरकार द्वारा पंजीकृत कृषि उत्पादक समूहों को विभिन कृषि सम्बंधित क्षेत्रों से जोड़कर किसानो का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जायेगा साथ ही कृषि में रोजगार के नवीन अवसर भी पैदा किये जायेंगे।
- पंजीकृत समूहों को सरकार द्वारा कृषि सम्बंधित विभिन जानकारी जैसे मृदा-परिक्षण, उत्तम गुणवत्तायुक्त बीज, उपज के अनुरूप खाद, उर्वरक और मौसम भविष्यवाणी सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
यूपी FPO शक्ति पोर्टल 2023 पर पंजीकरण करने के लिए कृषक उत्पादन संगठनो के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है :-
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सिर्फ प्रदेश के स्थाई निवासी ही पात्र है इसके अतिरिक्त वे लघु और सीमान्त कृषक की श्रेणी में आने चाहिए।
यूपी FPO शक्ति पोर्टल, ऐसे करें पंजीकरण
यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले एफपीओ शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट upfposhakti.com/पर जायें।
- होमपेज पर आपको Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे ।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपके सामने कृषक उत्पादन समूह पंजीकरण (FPO), किसान पंजीकरण सहित विभिन पंजीकरण ऑप्शन होंगे। आप कृषक उत्पादन समूह पंजीकरण (FPO) पर टिक करे। इसके बाद Registration Under के विकल्प में सम्बंधित एजेंसी चुन ले। अब आवेदन फॉर्म मे मांगी सभी जानकारी दर्ज कर दे। साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी दर्ज कर दे ।
- इसके बाद सहमति के ऑप्शन पर टिक करके Sign up के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
पारदर्शी किसान सेवा योजना: रजिस्ट्रेशन, किसान पंजीकरण
ये है लॉगिन की प्रक्रिया
आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upfposhakti.com पर जायें।
- होमपेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इसमें आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड पर टिक करके login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
यूपी FPO शक्ति पोर्टल से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
यूपी FPO शक्ति पोर्टल उतर-प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया पोर्टल है। इसके पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसान उत्पादक संगठन और विभिन कृषि हितधारक अपना पंजीकरण कर सकते है।
किसान उत्पादक संगठन या जिसे सामान्यता एफपीओ (Farmers Producer Organisation) भी कहा जाता है कृषको का संगठन होता है। इस संगठन के माध्यम से सभी कृषको को कृषि व्यापार में आसानी होती है जिससे सभी को अधिकतम लाभ मिलता है।
यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले कृषको को सरकार द्वारा विभिन सुविधायें प्रदान की जाएगी। साथ ही वे आसानी से अपनी उपज को क्रय भी कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त वे सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकते है।