(पंजीकरण) पंजाब अनाज खरीद पोर्टल : anaajkharid.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को अनाज बेचने से सम्बंधित होने वाली असुविधाओं को खत्म करने और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से धान की बेहतर बिक्री की सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसका संचालन पंजाब खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब द्वारा किया जाता है, इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक किसान पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर आसानी से अनाज बेचने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

पंजाब-अनाज-खरीद-पोर्टल
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

Punjab Anaaj Kharid Portal पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान किस प्रकार अपना पंजीकरण करवा सकेंगे, इससे सम्बंधित सभी जानकारी जैसे पोर्टल के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण प्रक्रिया आदि किसान हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए वह लेख में दी गई जानकारी को पूरा अवश्य पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पंजाब भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड कैसे करें?

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

जैसा की आप सब जानते हैं, की हर वर्ष खेती करने वाले किसानों के सामने फसलों के अच्छे उत्पादन के बाद भी, उन्हें अनाज के बेहतर खरीदार नहीं मिल पाते, जिससे उन्हें अनाज बेचने के लिए बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कई बार अनाज न बिकने के चलते उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा किसानों के अनाज की बिक्री के लिए पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ऑनलाइन अनाज खरीद की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

इससे सरकार पोर्टल द्वारा किसानों को लाभ पहुँचाने हेतु अधिक मात्रा में अनाज की अधिप्राप्ति का कार्य करेगी। पोर्टल पर मिलो के आवंटन हेतु पंजीकरण, स्टॉक की निगरानी, आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे Punjab अनाज खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत किसान के साथ-साथ अनाज की खरीदने वाले व्यापारियों, मिलो का पूरा डाटा भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Punjab Anaaj Kharid Portal : Details

पोर्टल का नाम पंजाब अनाज खरीद पोर्टल
शुरू किया गया पंजाब सरकार द्वारा
विभाग का नाम खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब द्वारा
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानो को ऑनलाइन धान के खरीद की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट anaajkharid.in

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण

राज्य के किसान अब ऑनलाइन माध्यम से अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट anaajkharid.in पर अनाज बेचने के लिए आसानी से पोर्टल पर Aarthiya और Miller पंजीकरण कर सकेंगे, जिससे किसानों को अनाज बेचने और खरीदने में होने वाली समस्याओं को खत्म किया जा सकेगा। इसके लिए सरकार अनाज खरीद पोर्टल के माध्यम से धान खरीदा जाएगा। जिससे राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो सकेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाया जा सकेगा।।

अनाज खरीद पोर्टल पंजाब से जुड़े लाभ और विशेषताएँ

अनाज खरीद पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसान ही अपनी फसलों को ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर बेचने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए पंजीकृत किसान पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाले लाभ और विशेषताओं की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

  • पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को ऑनलाइन अनाज खरीद की सुविधा प्रदान करने के लिए अनाज खरीद पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • Anaaj Kharid Portal का संचालन खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब द्वारा किया जाता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन अनाज खरीद अधिप्राप्ति (Procurement) का कार्य किया जाएगा।
  • सरकार अनाज अधिप्राप्ति द्वारा पोर्टल के मध्यम से पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत खाद्य वस्तुओं का सुचारु रूप से वितरण किया जा सकेगा।
  • राज्य के किसानों को ऑनलाइन अनाज बेचने के लिए अनाज खरीद पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करवाना अनिवार्य होगा।
  • पोर्टल के माध्यम से किसानों का सारा डाटा पोर्टल पर एक जगह उपलब्ध रहेगा, जिससे किसानों को किसी भी धोखा-धड़ी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पडेगा और इससे प्रक्रिया में भी पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • पोर्टल पर पंजीकृत किसानो से इस वर्ष सरकार द्वारा 170 लाख मेट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी।
  • अनाज खरीद पोर्टल पर आर्थिया, आटा चक्की मिलो के लिए आवेदन करने वाले किसान आसानी से पोर्टल के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आवेदन हेतु आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, बिना पूरे दस्तावेजों के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। इसके लिए आवेदक सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

1. आवेदक का आधारकार्ड5. पैनकार्ड फोटोकॉपी
2. राशनकार्ड6. कैंसिल चेक
3. निवास प्रमाण पत्र7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
4. आय प्रमाण पत्र

आवेदन की पात्रता

Punjab Anaaj Kharid Portal पर आवेदन करने हेतु आवेदक किसानों को पोर्टल की पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है, इसके लिए आवेदक किसान आवेदन से पूर्व इसकी पात्रता की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

  • पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक किसान पंजाब के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है।
  • आवेदक किसानों के पास उनकी आय के विवरण के साथ-साथ यदि फसल उत्पादन का विवरण है, तो वह अनाज खरीद के लिये आवेदन कर सकेंगे।
  • Punjab अनाज खरीद पोर्टल पर अन्य राज्य के किसान आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का उद्देश्य

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल को जारी करने के लिए सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को ऑनलाइन अनाज खरीद की सुविधा प्रदान करना है, जिससे राज्य के किसानों को अपने अनाज को बेचने में होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा और धान की अधिप्राप्ति द्वारा सरकार खाद्य पदार्थों का भी वितरण सार्वजनिक प्रणाली के माध्यम से कर सकेगी, इससे पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को धान की बिक्री पर बेहतर लाभ प्राप्त हो सकेगा साथ ही पोर्टल पर किसानों को मिलो के आवंटन के पंजीकरण की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य में किसानों की भी आर्थिक समस्याओं को कम किया जा सकेगा साथ ही ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बनी रहेगी और इससे किसानों के धान की खरीद में होने वाली धोखाधड़ी जैसी समस्याओं पर भी रोक लगाईं जा सकेगी।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आढ़तिया पंजीकरण प्रक्रिया

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आढ़तिया पंजीकरण करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Aarthiya registration का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसपर क्लिक करना होगा। अर्थिया-रजिस्ट्रेशन-लिंक
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अनाज-खरीद-पोर्टल-पंजीकरण
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपने मोबाइल पर SMS द्वारा OTP प्राप्त होगा, आपको दिए गए स्थान पर ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Continue के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पैन नंबर, मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर, ईमेल आईडी आदि आपको दर्ज करनी होगी। अर्थिया-पंजीकरण-फॉर्म
  • अब आपको नीचे बैंक का विवरण दर्ज करके प्रोपनेटर/पार्टनर का विवरण दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भर देने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपको पावर्ती संख्या (Acknowledgment no.) प्राप्त हो जाएगी।

(Miller Registration) आटा चक्की मिल पंजीकरण प्रक्रिया

आटा चक्की मिल पंजीकरण Miller Registration के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर आसानी से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज, यहाँ आपको Miller Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Miller-पंजीकरण-प्रक्रिया
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ यदि आप पहले से ही पोर्टल पर पंजीकृत हैं तो आप सीधे यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • यदि आप नए यूजर हैं, तो आपको पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे जैसे :-
    • अप्लाई फॉर प्रोविजनल परमिशन
    • फाइनल रजिस्ट्रेशन ऑफ़ न्यू राइस मिल मिलर-पंजीकरण-प्रक्रिया
  • दिए गए दोनों विकल्पों में से आपको अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प का चयन कर लेना होगा।
  • अब किसी एक विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।अनाज-खरीद-पंजीकरण-फॉर्म
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे (मूलभूत विवरण) जिला, मिल केंद्र, मिल का नाम, पैन नंबर, GST नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, प्रस्तावित राइस मिल परिसर का पता विवरण, करेस्पोंडेंस विवरण आदि जानकारी आपको ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Punjab Anaaj Kharid पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया

पोर्टल पर आवेदन हेतु लॉगिन करने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को पढ़कर आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

  • आवेदक सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • यहाँ आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमें आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।अनाज-खरीद-लॉगिन-फॉर्म
  • अब लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नए पेज पर लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • फॉर्म में आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Punjab अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Punjab अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट anaajkharid.in है।

अनाज खरीद पोर्टल पंजाब का संचालन किस विभाग द्वारा किया जाता है?

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का संचालन खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब द्वारा किया जाता है।

राज्य सरकार द्वारा अनाज खरीद पोर्टल का आरम्भ क्यों किया गया है ?

राज्य सरकार द्वारा किसानों को अनाज बचने से सम्बंधित होने वाली समस्या को ख़त्म करने के लिए अनाज खरीद पोर्टल का आरम्भ किया गया है, जिससे राज्य के किसान अब आसानी से पोर्टल पर ऑनलाइन खुद को पंजीकृत कर आसानी से अपनी फसलों की ऑनलाइन खरीद के साथ-साथ, मिलो के आवंटन हेतु पंजीकरण, स्टॉक की निगरानी, आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे।

Anaaj Kharid Portal पर आवेदन हेतु आवेदक को किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?

Anaaj Kharid Portal पर आवेदन हेतु आवेदक के पास उनका आधारकार्ड, राशनकार्ड, निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड फोटो कॉपी, कैंसिल चेक, पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ आदि सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है।

पोर्टल पर आवेदन हेतु आवेदक किसान की क्या पात्रता निर्धारित की गई है ?

इस पोर्टल पर आवेदन हेतु आवेदक किसान पंजाब के ही स्थाई निवासी होने चाहिए, जिनके पास पोर्टल पर आवेदन हेतु सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है और उनके पास उनकी आय के विवरण के साथ-साथ उनकी फसल उत्पादन का विवरण है होना भी आवश्यक है, तभी वह पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर लॉगिन किस प्रकार किया जा सकता है ?

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है, यदि आप पोर्टल पर पहले से ही पंजीकृत हैं, तो आपको होम पेज पर लॉगिन के बटन पर क्लिक करके लॉगिन फॉर्म में अपना यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर देना होगा इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

पोर्टल पर पंजीकरण कैसे किया जा सकता है ?

आवेदक अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आढ़तिया और मिलर रजिस्ट्रेशन द्वारा पंजीकरण कर सकते है, इसके लिए आप ऊपर लेख में दी गई प्रक्रिया को पढ़कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्य से विस्तारपूर्वक प्रदान कर दी है, हमें आशा है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी। यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर

अनाज खरीद पोर्टल से सम्बंधित कोई भी समस्या या शिकायत होने पर आवेदक इसके हेल्पलाइन नंबर7743011156, 7743011157, 7743011158 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment