हम यह आर्टिकल पंजाब वासियों क लिए लेकर आएं हैं, इस आर्टिकल के माध्यम से हम पंजाब राज्य के सभी नागरिको को अपनी जमीन से जुडी जानकारी के बारे में जानने के लिए और अपनी जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया के विषय में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी अपना Bhu naksha 2023 check करना चाहते हैं तो आप निश्चिन्त हो जाइए क्योंकि अब आप घर बैठे इंटरनेट द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भू नक्शा देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। पंजाब सरकार द्वारा अपने राज्य नागरिको के भू नक्शा देखने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। नक्शा देखने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया गया हैं। जिसकी सहायता से अब राज्य नागरिको को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
इस लेख में हम भू नक्शा पंजाब 2023 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें से संबंधित सूचनाएँ आपको उपलब्ध कराने जा रहे हैं। यदि आप भी भू नक़्शे के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो हमारे लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए और जानिए पंजाब भू नक़्शे के बारे में।
इसको भी पढ़े :- पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
भू नक्शा पंजाब 2023
पंजाब भू नक्शा 2023 से आशय पंजाब राज्य के नागरिको की भूमि के नक़्शे से हैं। भूमि के नक़्शे और इससे जुड़ी जानकारी के बारे में पता लगाने के लिए आप राज्य की भूमि संबंधी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस वेब पोर्टल के माध्यम से आप भू नक्शा ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इससे जमीन के मालिक का नाम, खसरा नंबर व खतौनी आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो जाती हैं। आप अपनी जमीन, भूमि, प्लाट आदि का नक्शा डाउनलोड भी हैं। Punjab Bhu Naksha और Land Records देखने के पास खसरा नंबर होना चाहिए या जमीन के मालिक का नाम पता होना चाहिए। भू नक्शा से संबंधी समस्त विवरण की जानकारी के लिए जामबन्दी पोर्टल को विकसित किया गया है अब लैंड रिकॉर्ड से संबंधी सभी जानकारी नागरिकों को घर बैठे मोड में प्राप्त होगी। यह जमीनी से संबंधी जुड़े सभी कार्यों को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में कार्य करने वाला एक उपयोगी पोर्टल है।
Bhu Naksha Punjab 2023
यहाँ हम आपको पंजाब भू नक्शा 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। आइये जानते हैं –
आर्टिकल | भू नक्शा पंजाब |
राज्य | पंजाब |
सोसाइटी | Punjab Land Record Society |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.punjab.gov.in |
Punjab Bhu Naksha 2023 Districtwise List
यहाँ पंजाब राज्य के उन जिलों के नाम दिए जा रहें हैं जिनका भूमि संबंधी वीरान आप ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइये इस लिस्ट के जरिये जानते हैं इन जिलों के बारे में –
अम्बाला | मोहगा |
अमृतसर | मानसा |
पटियाला | सर मुक्तसर साहिब |
गुरदासपुर | फिरोजपुर |
लुधियाना | तरन तारन |
कपूरथला | संगरूर |
बरनाला | शहीद भगत सिंह नगर |
भटिंडा | फरीदकोट |
फतेहगढ़ साहिब | फाजिल्का |
रूपनगर | जालंधर |
एस ए एस नगर | होशियारपुर |
पठानकोट |
Punjab Bhu Map Online Check Process 2023
हम आपको पंजाब भू नक्शा चेक करने की प्रोसेस के विषय में बताने जा रहें हैं। यदि आप भी अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं और इसकी प्रोसेस के विषय में जानने के इच्छुक हैं तो आप हमारे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से भू नक्शा देख सकते हैं। आइये जानते हैं इस स्टेप्स के बारे में –
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ -: पंजाब भू नक्शा देखने के लिए आपको सबसे पहले संबंधित राज्य भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in पर जाना होगा।
- कडेस्टरल मैप पर क्लिक करें -: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको कडेस्टरल मैप के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा। आपको इसमें पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
- जिला चुनें -: अब आपको यहाँ अपने जिले का चयन करना होगा।
- तहसील चुनें -: यहाँ आपको दी गयी सूची में से अपनी तहसील का चुनाव करना होगा।
- गॉंव चुनें -: अब आपको दी गयी सूची में से अपने गॉंव का चयन करना होगा।
- नक्शा देखें -: गॉंव, तहसील, जिला चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर बहुत से मैप आ जायेंगे आप किसी को खोल सकते हैं और अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं।
- मैप प्रिंट -: अब यदि आप भू नक़्शे का प्रिंट निकालना चाहते हैं तो आप ctrl +p shortcut key दबाकर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
पंजाब भू मैप जमाबंदी कैसे देखें
यहाँ हम आपको भूमि के नक़्शे की जमाबंदी देखने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहें हैं। भूमि की जमाबंदी कई प्रकार से देखि जा सकती हैं आइये जानते हैं इससे जुड़ी बातों के बारे में –
- पंजाब लैंड रिकॉर्ड पोर्टल -: सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करना होगा।
- होम पेज -: अब आपकी स्क्रीन पर होम वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- जमाबंदी पर क्लिक करें -: इसके बाद आपको जमाबंदी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- सूचना भरें -: अब आपको पूछी गए विवरण को भरना होगा। इसमें जमाबंदी काल चुनें,जिला,गॉंव,तहसील चुने।
- ऑप्शन चुने -: इसके बाद आपको कई ऑप्शन में से एक ऑप्शन जैसे मालिक के नाम द्वारा खोजें,खसरा नंबर द्वारा खोजे, खतौनी नंबर द्वारा खोजें में से किसी एक का चुनाव करना होगा।
- संख्या भरें -: अब आपको अपने द्वारा चुने गए ऑप्शन के अनुसार संख्या भरनी होगी।
- विवरण देखें -: इसके बाद आपको विवरण देखने के लिए विवरण देखें पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपना भू विवरण देख पाएंगे।
(पंजीकरण) पंजाब अनाज खरीद पोर्टल
पंजाब राजस्व विभाग से भू मैप प्राप्त करने की प्रोसेस
अब हम आपको बताएंगे कि पंजाब के राजस्व विभाग से भूमि का नक्शा किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता हैं। यदि आप भी इस प्रोसेस के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो हमारे दिए गए पॉइंट्स को ध्यानपूर्वक पढ़िए और जानिए –
- आपको सबसे पहले तहसील कार्यालय में जाना होगा।
- इसके बाद आपको भू मैप आवेदन के लिए एक फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म में आपको अपना खसरा नंबर या खतौनी नंबर ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद आप इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद तहसील कार्यालय में जमा करा दें।
- फॉर्म जमा करने के कुछ समय बाद आपको भू मैप की कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी।
पंजाब भू नक्शा से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
इस राज्य का भू मैप देखने के लिए jamabandi.punjab.gov.in पोर्टल का निर्माण किया गया हैं।
जी हाँ, केवल पंजाब राज्य के नागरिक ही इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि यह पोर्टल राज्य सरकार द्वारा केवल अपने राज्य की सुविधा के लिए ही बनाया गया हैं।
सभी राज्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग अलग पोर्टल का निर्माण किया गया है। सभी नागरिक ध्यान दें जो जिस राज्य में निवास करते हैं उसी राज्य की वेबसाइट के माध्यम से वह अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं और अन्य संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं ।
यदि आप जमाबंदी देखना चाहते हैं आप तीन प्रकार से देख सकते हैं जैसे – खसरा नंबर द्वारा, खतौनी नंबर द्वारा और मालिक के नामानुसार आप किसी भी ऑप्शन का चयन करके अपनी भू जमाबंदी देख सकते हैं।
यह पोर्टल पंजाब सरकार द्वारा राज्य नागरिको को भू नक्शा देखने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया हैं ताकि राज्य के नागरिको को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।
ऑनलाइन पोर्टल के अलावा आप भू मैप की प्रति तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं,आपको तहसील कार्यालय से आवेदन पत्र लेकर भरना होगा और कार्यालय में जमा कराना होगा।
भूमि का नक्शा आपके पास होने से वह वाद विवाद के समय में आपके काम आ सकता हैं और इससे जमीन के असली मालिक का भी पता चलता हैं।