भारत की आधिकारिक भाषाएं । National language of India in Hindi

भारत की आधिकारिक भाषाएं:- भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के कारण पूरे विश्व में संस्कृतियों के महासागर के रूप में जाना जाता है। चाहे खानपान की बात हो या पहनावे की, जलवायु से लेकर भूगोल एवं त्योहारों से लेकर विभिन रीति-रिवाजों में भारत की सांस्कृतिक झलक को देखा जा सकता है। हालांकि अगर भारत के सांस्कृतिक विविधता की बात की जाए तो भारत में बोली जाने वाली विभिन भाषाएँ यहाँ की संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है। भारत की सांस्कृतिक विविधता के बारे में मशहूर कहावत है की “कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर वाणी” जिसे की हम भारत की विभिन भाषाओ के सम्बन्ध में चरितार्थ होता देख सकते है। भारत की विभिन भाषाओ के महत्व को ध्यान में रखते हुए संविधान द्वारा भारत की 22 भाषाओ को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।

भारत में सामान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) क्या है

भारत की आधिकारिक भाषाएं
भारत की आधिकारिक भाषाएं

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत की आधिकारिक भाषाएं (National language of India in Hindi) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाषा सम्बंधित प्रश्नो की दृष्टि से भी यह लेख महत्वपूर्ण है।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

National language of India in Hindi

भारत विभिन संस्कृति, धर्म, रीति-रिवाज एवं भाषाओ वाले समुदायों का निवास स्थल रहा है। भारत की सांस्कृतिक विविधता की बात की जाए तो देश में बोली जाने वाली विभिन भाषाओ में देश की सांस्कृतिक विविधता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वर्तमान समय में भारत में मुख्यत 2 प्रकार (कुल चार) के भाषा-समूह निवास करते है जिनमे 73 फीसदी इंडो-आर्यन एवं 25 फीसदी द्रविड़ भाषा बोलने वाले समूह शामिल है। भारत में विभिन राज्यों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती है ऐसे में भारत में विभिन आधिकारिक भाषाओ को संविधान में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय भाषा क्या होती है ? (What is National language)

भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में विभिन प्रकार की भाषाएँ एवं बोलियाँ बोली जाती है। अनेक सर्वेक्षणों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है की भारत 700 से भी अधिक भाषाओ एवं बोलियों का घर है। किसी भी राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक तरक्की हेतु राष्ट्रभाषा को आवश्यक तत्त्व माना गया है। राष्ट्रीय भाषा के बारे में जानने से पूर्व हमे यह जानना आवश्यक है की राष्ट्रभाषा होती क्या है? राष्ट्रभाषा किसी भी देश के सभी नागरिको द्वारा बोली जाने वाली भाषा या देश के समस्त नागरिको द्वारा प्रयुक्त भाषा (जनभाषा) है। जब किसी देश के नागरिक अपने क्षेत्रीय हितो एवं पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर देश की किसी भाषा को देश की संस्कृति का आवश्यक अंग समझने लगते है तो ऐसी स्थिति में सम्बंधित भाषा, राष्ट्रभाषा कहलाती है। हालांकि सभी नागरिको को राष्ट्रभाषा एवं राजभाषा में अंतर ज्ञात होना भी आवश्यक है :-

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • राष्ट्रीय भाषा (national language) राष्ट्रीय भाषा समस्त राष्ट्र में प्रयुक्त की जाने वाली भाषा है जिसे की सम्बंधित देश के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्य, शासन, प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रों में प्रयुक्त किया जाता है। भारत में विभिन भाषाओ को समान महत्व दिया जाता है यही कारण है की भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है।
  • आधिकारिक भाषा (official language)- आधिकारिक भाषा का अर्थ मुख्यत सरकारी कार्यो के लिए प्रयुक्त की जाने वाली भाषा है। किसी भी देश की आधिकारिक भाषा का अर्थ यह यही है की वह वहां के सभी सरकारी कामकाज में मान्यता प्राप्त भाषा हो एवं शासन-प्रशासन द्वारा प्रयोग की जा रही हो। भारत में संविधान में कुल 22 भाषाओ को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।

भारत में आधिकारिक भाषा सम्बंधित अनुच्छेद

भारतीय संविधान निर्माताओं के द्वारा देश की विविधता एवं संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया गया है हालांकि संविधान निर्माताओं द्वारा देश के विभिन क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओ को समान महत्व देते हुए देश की 22 भाषाओ को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। भारतीय संविधान में 8वीं अनुसूची में भारत की सभी 22 आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है। संविधान के भाग-17 में अनुच्छेद 343 से लेकर अनुच्छेद 351 तक भारत की आधिकारिक भाषाओं सम्बंधित दिशानिर्देश दिए गए है।

भारत की आधिकारिक भाषाएं

भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची (8th Schedule) में शामिल 22 भाषाओ की पूरी लिस्ट (22 official language of India) एवं इनके उपयोग क्षेत्र की जानकारी आपको नीचे दी गयी लिस्ट में माध्यम से प्रदान की गयी है :-

क्र. सं.भाषा (language)सम्बंधित राज्य एवं प्रयोग क्षेत्र
1.असामी (Assamese)असम और अरुणाचल प्रदेश
2.बंगाली (Bengali)पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा 
3.बोडो (Bodo)असम
4.डोगरी (Dogri)जम्मू और कश्मीर
5.गुजराती (Gujarati) गुजरात एवं दादरा एवं नगर हवेली, दमन दीव केंद्रशासित प्रदेश
6.हिंदी (Hindi)उत्तर भारत में छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश
7.कन्नड़ (Kannada)कर्नाटक
8.कश्मीरी (Kashmiri)जम्मू और कश्मीर
9.कोंकणी (Konkani)गोवा
10.मैथिली (Maithili)बिहार और झारखण्ड 
11.मलयालम (Malayalam)केरल, लक्षद्वीप एवं पुदुचेरी
12.मणिपुरी (Manipuri)मणिपुर
13.मराठी (Marathi)महाराष्ट्र अंशत गोवा
14.नेपाली (Nepali)सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल में गोरखा बहुल क्षेत्रों में
15.ओडिया (Odia)उड़ीसा
16.पंजाबी (Punjabi)पंजाब, चंडीगढ़ एवं अंशत हरियाणा
17.संस्कृत (Sanskrit)हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा
18.संथाली (Santali)झारखंड राज्य बिहार, छत्तीसगढ़, मिजोरम,असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा में संथाल बहुल क्षेत्रों में
19.सिन्धी (Sindhi)गुजरात , महाराष्ट्र एवं उल्हासनगर में सिंधी समुदाय द्वारा
20.तमिल (Tamil)तमिलनाडु, पुदुचेरी
21.तेलुगु (Telugu)आँध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं पुदुचेरी
22.उर्दू (Urdu)मुख्यत जम्मू कश्मीर एवं अंशत झारखंड, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल
22 official language of India

यहाँ यह ध्यान रखना आवश्यक है की भारत में प्रयुक्त विभिन भाषा बोलने वाले नागरिक अन्य राज्यों में भी अंशत निवास करते है यही कारण है की किसी राज्य में बोली जाने वाली भाषा अन्य राज्य में अंशत प्रयुक्त की जाती है। ऐसे में कोई भी भाषा एक से अधिक राज्य क्षेत्रों में प्रयुक्त होने लगती है जैसे उर्दू उत्तरप्रदेश के अतिरिक्त हैदराबाद एवं जम्मू कश्मीर के कुछ भागो में बोली जाती है।

भारत की आधिकारिक भाषाएं सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)

राष्ट्रीय भाषा (national language) क्या होती है ?

राष्ट्रीय भाषा समस्त राष्ट्र में प्रयुक्त की जाने वाली भाषा है जिसे की देश के सभी नागरिको द्वारा प्रयुक्त किया जाता है एवं यह देश में सभी कार्यो में प्रयुक्त की जाती है।

आधिकारिक भाषा (official language) क्या होती है ?

आधिकारिक भाषा (official language) मुख्यत सरकारी कामकाज एवं कार्यो तथा आधिकारिक रूप से प्रयुक्त होने वाली भाषा है।

भारत की आधिकारिक भाषाएं सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

भारत की आधिकारिक भाषाएं सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। यहाँ आपको भारत की आधिकारिक भाषाओ सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की गयी है।

भारत की आधिकारिक भाषाओ सम्बंधित प्रावधान संविधान के किस भाग में है ?

भारतीय संविधान में 8वीं अनुसूची में भारत की सभी 22 आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है साथ ही संविधान के भाग-17 में अनुच्छेद 343 से लेकर अनुच्छेद 351 तक भारत की आधिकारिक भाषाओं सम्बंधित दिशानिर्देश दिए गए है।

Leave a Comment

Join Telegram