राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल की कमी को दूर करने और जल के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 शुरू की गयी है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाएगी जिससे की प्रदेश में पानी की कमी को दूर किया जा सके। इस योजना की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जन-भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जायेगा जिससे की जल-संरक्षण की विभिन विधियों के माध्यम से प्रदेश में अधिकतम जल-संरक्षण किया जा सके साथ ही प्रदेश के अधिकतर भूमि को सिंचाई के योग्य बनाया जा सके। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष भर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेंगी। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojana -2023 क्या है ? इस योजना का उद्देश्य,लाभ, पात्रता और आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आपको योजना में आवेदन के प्रोसेस से भी अवगत कराया जायेगा।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2023
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 शुरू की गयी है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी, सिंचाई, पशुधन के लिए जल, सिंचाई के लिए जल और विभिन दैनिक कार्यो के लिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जल संरक्षण के लिए सरंचनात्मक कार्य किया जायेंगे जिससे की प्रदेश में वर्ष भर पानी की उपलब्धता रहे। योजना में सरकार द्वारा विभिन विभागों को शामिल किया गया है ताकि योजना के अंतर्गत अधिकतम परिणाम प्राप्त किया जा सके। साथ ही इसके तहत सरकार द्वारा विस्तृत एक्शन प्लान भी तैयार किया जायेगा जिससे की प्रदेश में अधिक से अधिक भूमि को सिंचाई के दायरे में लाया जा सके। सरकार द्वारा इस योजना में वर्षा जल, नदियों के पानी, ग्राउंड वाटर और मिट्टी की नमी के माध्यम से जल संरक्षण के लिए उपाय किये गये है ताकि सभी नागरिको को वर्ष भर पर्याप्त जल प्राप्त हो सके।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023, Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्रदान की गयी है:-
योजना का नाम | मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 |
योजना का उद्देश्य | प्रदेश में जल-आपूर्ति को सुनिश्चित करना |
शुरू की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभ | प्रदेश में वर्ष भर जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी |
सम्बंधित राज्य | राजस्थान प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | mjsa.water.rajasthan.gov.in |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojna-2023, उद्देश्य
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है साथ ही यहाँ की अधिकांश भूमि में मरुस्थल फैला हुआ है। ऐसे में प्रदेश को वर्ष भर जल की कमी का सामना करना पड़ता है। जल की कमी के कारण यहाँ की अधिकांश कृषि भूमि को सिंचाई के लिए जल नहीं मिल पाता जिससे प्रदेश में पर्याप्त कृषि उपज नहीं हो पाती है। साथ ही प्रदेश को मरुस्थल के कारण 3 से 5 वर्षो के अंतराल पर सूखे का सामना भी करना पड़ता है जिससे की कृषको को समस्या का सामना करना पड़ता है। पानी के कमी के कारण प्रदेश के लोगो की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी असर पड़ता है जिससे की उन्हें विभिन समस्याओ से जूझना पड़ता है। इन सभी समस्याओ को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojna-2023 की शुरुआत की गयी है।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 की शुरुआत सरकार द्वारा 27 जनवरी 2016 को की गयी थी जिसके तहत प्रदेश में जल से संबधित समस्याओ के निराकरण के लिए विभिन कार्ययोजनाएँ बनायी जाएँगी साथ ही योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी सरकारी विभागो को भी शामिल किया जायेगा। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा नागरिको, पशुधन और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए भी प्रावधान किये गये है।
Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojna-2023 के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश में उपलब्ध जल स्रोतो जैसे:- कुएँ, बावड़ी और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विभिन प्रकार के निर्माण कार्यो के माध्यम से जल संरक्षण किया जायेगा साथ ही उपलब्ध जल के अधिकतम उपयोग हेतु भी विभिन प्रकार के निर्माण कार्यो को मंज़ूरी प्रदान की जाएगी जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों को जल में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
यह भी पढ़े :- विद्या संबल योजना राजस्थान 2023
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
योजना का क्रियान्वयन
Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojna-2023 के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश में जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन निर्माण कार्य किये जायेंगे साथ ही पहले से मौजूद जल-संरक्षण सरंचनाओं को भी पुनर्निर्मित किया जायेगा। इस योजना में सरकार द्वारा निम्न चार माध्यमों से जल-संरक्षण पर ध्यान दिया गया है।
- वर्षा द्वारा प्राप्त जल
- भू-जल:- नदी, तालाब, छोटे जल स्रोत
- भूमिगत जल
- मिटटी में उपस्थित जल (नमी)
इन सभी जल-स्रोतों से जल के अधिकतम यूज़ के लिए सरकार द्वारा विभिन प्रकार के जल-संरक्षण संरचनाओं जैसे:-कुएँ, बावड़ी और अन्य प्राचीन जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जायेगा जिससे की प्रदेश में वर्ष पर जल उपलब्ध करवाया जा सके। योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले के कलेक्टर की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी का गठन किया जायेगा जो क्षेत्र के अनुसार एक्शन प्लान की रूपरेखा तय करने के लिए जिम्मेदार होगी। साथ ही इसमें ग्राम-सभा को भी योजना के एक्शन प्लान के लिए मुख्य रूप से शामिल किया गया है।
योजना के अंतर्गत प्राथमिकता सूची
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 के तहत सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत प्रदेश के पानी की अत्यधिक कमी से जूझ रहे 21,000 गाँवो को शामिल किया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन वित्तीय संस्थाओं से फण्ड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा निम्न क्षेत्रों को प्राथमिकता से शामिल किया जायेगा।
- योजना में उन गाँवो को जिन्हे सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत चिन्हित किया गया है प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जायेगा।
- जिन गाँवो में पानी पीने योग्य नहीं है अथवा पानी में फ़्लोराइड की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक है उन्हें भी सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जायेगा।
- प्रदेश के जिन गाँवो में पिछले 5 वर्षो से पीने के पानी की सप्लाई टैंकर के माध्यम से की जा रही है।
- सरकार द्वारा जिन गाँवो को सूखाग्रस्त अथवा जलन्यून घोषित किया गया है।
- जिन गाँवो में 70 फीसदी कृषि वर्षा पर निर्भर करती है।
- मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक द्वारा स्वीकार किये गये आदर्श ग्राम
- वन-विभाग के अंतर्गत आने वाले गाँव
- योजना में भाग लेने के इच्छुक ग्राम-सभाओं को भी सरकार द्वारा योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023, ऐसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 के तहत आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mjsa.water.rajasthan.gov.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको योजना में आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने SSO राजस्थान का पोर्टल खुल जायेगा। इसमें सिटीजन के ऑप्शन को चुनकर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर दे। इसके बाद लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर लॉगिन कर दे।
- अब आपके सामने नए पेज पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद योजना का आवेदन पत्र खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियाँ दर्ज कर दे। साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दे।
- अन्य औपचारिकतायें पूरी करने के बाद आप आवेदन पत्र को जमा कर सकते है।
- इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 के तहत आवेदन कर सकते है।
ये है लॉगिन की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 के तहत लॉगिन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mjsa.water.rajasthan.gov.in पर जायें।
- होमपेज पर SSO login का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। अब login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से login कर सकते है।
ऐसे दर्ज करें शिकायत
अगर आपको मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 के तहत किसी प्रकार की असुविधा होती है तो सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है। शिकायत दर्ज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mjsa.water.rajasthan.gov.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको LODGE YOUR GRIEVANCE का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने शिकायत हेतु ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जायेगा। अब सबसे ऊपर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके SEND OTP के ऑप्शन पर क्लिक करके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर दे।
- इसके बाद आप अपना नाम, शिकायत विवरण, और सम्बंधित दस्तावेजों को अपलोड करके इसे Submit कर सकते है। इसके बाद आपको ग्रीवांस नंबर प्रदान किया जायेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले।
- इस प्रकार से आप योजना के अंतर्गत शिकायत दर्ज कर सकते है।
शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
शिकायत की स्थिति देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://mjsa.water.rajasthan.gov.in/ पर जायें।
- होमपेज पर VIEW GRIEVANCE STATUS के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इसमें शिकायत की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- अगले पेज पर अपनी GRIEVANCE ID/मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके आप VIEW के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आप अपनी शिकायत की स्थिति देख सकते है।
यह भी पढ़े :- (ऑनलाइन आवेदन) राजस्थान आपकी बेटी योजना
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा जल-संरक्षण के माध्यम से प्रदेश में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल-संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरंचनात्मक निर्माण कार्य किये जायेंगे जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष भर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही योजना के माध्यम से प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र को भी बढ़ाया जायेगा जिससे की कृषको को लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2023 में आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप योजना में आवेदन कर सकते है।
इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको के लिए शुरू किया गया है ऐसे में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के स्थायी निवासी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है साथ ही उन्हें अन्य मानकों को भी पूरा करना होगा।