ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के बाद बहुत से फायदें मिलेंगे, इस बारे में सभी डिटेल्स जाने

E-Shram Card Registration: देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक साथ जोड़ने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत मजदूरों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। आर्थिक सहायता सरकार की ओर से मजदूरों के सीधे खाते में भेजे जाते हैं। इसके साथ ही बीमा का भी लाभ दिया जाता है।

ई-श्रम योजना के तहत मजदूरों के अलावा आम नागरिक, छात्र और गरीब परिवार भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस योजना का लाभ अमीर वर्ग को नहीं दिया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
E-Shram Card Registration

ई-श्रम कार्ड की पंजीकरण प्रक्रिया

ई-श्रम पोर्टल पर अब तक करीब 28.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें (E- Shram Portal) सबसे अधिक 8.2 करोड़ का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश से हुए हैं। पोर्टल पर आप सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल पर जाएं और इसके बाद रजिस्ट्रेशन ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी आने पर इसे भरना होगा। इसके बाद ई-श्रम फॉर्म को भरकर सबमिट कर दें। एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और कुछ दिन में आप इसे कुछ दिन में डाउनलोड कर सकते हैं।

ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में पात्रता मानदंड

  • आपकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हों।
  • आप टैक्स नहीं देते हों।

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन में जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
  • बैंक खाता विवरण

ई-श्रम कार्ड के लाभ

ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई थी कि सभी मजदूरों और किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इस योजना के तहत सरकार दुर्घटना पर 2 लाख रुपये बीमा देती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

साथ ही कुछ मजदूरों को किस्त के रूप में आर्थिक सहायता भी दी जाती है। हालाँकि अगर सरकार की ओर से भविष्य में इस पोर्टल पर किसी योजना की शुरुआत की जाती है तो उसके तहत सभी को लाभ दिया जाएगा।

ये ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी होंगे

फेरी वाले, सब्जी बेचने वाले, घरेलू कामगार के साथ ही छोटे-मोटे कामकाजी युवा, अन्य मजदूर, किसान और छात्र इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर कोई टैक्स पे करता है तो वह ई-श्रम कार्ड (E- Shram Yojana) के लिए आवेदन नहीं कर सकता।

अन्य खबरें भी देखें:

Leave a Comment