दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा जानिए टॉप 10 लिस्ट 2023 | World Most Spoken Language

दुनिया में बहुत सी भाषाएँ बोली जाती है। सभी देश की अपनी एक राज भाषा होती है। वैसे तो विश्व में बोली जाने वाली भाषाओ की संख्या 6000 है। हर भाषा का अपना एक अलग महत्त्व होता है और सबको अपनी मातृभाषा से प्रेम भी होता है। दुनिया में ऐसे भी देश है जिनकी जनसंख्या अधिक है।विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा इंग्लिश है। विश्व के सबसे ज्यादा लोग इंग्लिश भाषा का उपयोग करते है आज हम बात करेंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा जानिए टॉप 10 लिस्ट 2023 | World Most Spoken Language के बारे में और भाषाओ के बारे में ज्ञान प्राप्त करेंगे। तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े।

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा | World Most Spoken Language
World Most Spoken Language | दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

भाषा क्या होती है ?

भाषा एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम अपने मन के विचारो और भावो को प्रकट करते है। मनुष्य अपने विचारो और भावनाओ को भाषा के माध्यम से ही व्यक्त करता है। भाषा के अंतर्गत पढ़ना लिखना बोलना तीनो क्रियाएं आती है। भाषा के तीन रूप होते है पहला मौखिक भाषा यानि हम अपने विचारो को बोल कर व्यक्त कर सकते है और दूसरे के विचारो एवं भावो को सुनकर ग्रहण करते है। दूसरा होता है लिखित भाषा इसमें हम अपने विचारो को लिख कर प्रकट कर सकते है। तीसरा होता है सांकेतिक भाषा इसमें हम अपनी बात संकेत के माध्यम व्यक्त करते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

संसार में एक अनुमान के अनुसार दुनिया में बोली जाने वाली भाषाओ की कुल संख्या लगभग 6000 है। जिनमे से करीब 90% भाषाएँ ऐसी है जिन्हे एक लाख से भी कम लोग इस्तेमाल करते है वही केवल 200 भाषाएँ ही ऐसी है जिनका उपयोग 10 लाख से भी ज्यादा लोग करते है।तमिल भाषा को सबसे पुरानी भाषा की मान्यता प्राप्त है।

यह भी पढ़े

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश 2023 | Top 10 Powerful Country in The World

दुनिया में कुल कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषा

दुनिया में 195 देश है हर देश की अपनी मातृभाषा है और हर देश के अपने अलग राज्य है जहा की अपनी राज्यभषा है और हर राज्य में बहुत से शहर है जहा की भाषाएँ भी अलग है तो इसी प्रकार दुनिया में कुल मिलकर 6000 भाषाएँ बोली जाती है। जैसे हम भारत की ही बात करे तो भारत की मातृभाषा हिंदी है और भारत में 28 राज्य है हर राज्य को अपनी एक अलग भाषा है और सबसे ज्यादा हिंदुस्तान में हिंदी बोली जाती है। तो चलिए आज जानते है दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा जानिए टॉप 10 लिस्ट 2023

अंग्रेजी (English)

इंग्लिश विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। अंग्रेजी भाषा का प्रयोग 1.452 अरब लोग करते है। इंग्लिश इंडो-यूरोपीय परिवार से सम्बंधित भाषा है। इंग्लिश भाषा सर्वप्रथम इंग्लैंड में बोली गयी थी। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशो की राजभाषा इंग्लिश है। इंग्लिश भारत के सबसे छोटे राज्य नागालैंड की भी राजभाषा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अंग्रेजी को दुनिया की पहली अंतराष्ट्रीय भाषा माना जाता है । दुनिया के अधिकतर भागो में अंगेजी को दूसरी भाषा(Second language) के रूप में बोला जाता है जैसे बोल चल में हिंदी के साथ अंगेजी भाषा का प्रयोग किया जाता है। यह भाषा 53 देशो में बोली जाने वाली सामान्य भाषा है।

मंदारिन चाइनीज (Mandarine chinese)

विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली दूसरी भाषा मंदारिन चाइनीज है। यह भाषा उत्तरी और दक्षिणी-पश्चिमी चीन में अधिक लोगो द्वारा बोली जाती है। यह चीन की राजकीय भाषा होने के साथ-साथ ताईवान, सिंगापुर की आधिकारिक भाषा भी है। मंदारिन चाइनीज 1.118 अरब लोगो द्वारा बोली जाती है।

हिंदी (Hindi)

हिन्दी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। यह भाषा 60.22 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है। भारत की मातृभाषा भी हिंदी है। हिंदी को भारत की मातृभाषा 14 सितम्बर 1949 को बनाया गया था। भारत में अधिक संख्या में हिंदी बोली जाती है। हिंदी भारत के अलावा भारत के पडोसी देश जैसे नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सूरीनाम, संयुक्त अरब अमीरात में भी अधिक संख्या में बोली जाती है। अब तो भारत से दूर के देशो में भी हिंदी भाषा का उपयोग होने लगा है। हिंदी न्यूजीलैंड में भी चौथे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा है।

स्पेनिश (Spanish)

विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली चौथी भाषा स्पेनिश है। यह भाषा स्पेन की आधिकारिक भाषा है। यह भाषा 54.83 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है। यह भाषा स्पेन के अलावा अर्जेंटीना, पनामा,पेरू, मैक्सिको, कोस्टा,रीका आदि में भी बोली जाती है।

फ्रेंच (French)

फ्रेंच भाषा विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली पांचवी भाषा है। यह भाषा 27.41 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है। फ्रेंच को फ्रांसीसी भाषा भी कहते है। फ्रेंच भाषा या फ्रांसीसी भाषा एक रोमन भाषा है। फ्रांस के अलावा ये 28 देशो की भी राजभाषा है। यह भाषा मुख्य रूप से फ़्रांस कनाडा, बेल्जियम, कैमरून में बोली जाती है।

अरबी (Arabic)

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली छठी भाषा अरबी है। ये भाषा 27.40 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है। ये भाषा मुस्लिम लोगो की मातृभाषा है। इस्लाम समुदाय की कुरान शरीफ भी अरबी भाषा में लिखी हुई है। यह भाषा अरब के कई देशो की राजभाषा है और 20 से अधिक देशो को आधिकारिक भाषा है।

इस भाषा का सम्बन्ध इब्रानी भाषा से है। यह भाषा का प्रयोग सऊदी अरब, यमन, मिस्त्र, जॉर्डन, मोरक्को और माली आदि में किया जाता है। अरब शब्द का अर्थ खानाबदोश होता है और अरबी का जन्म अरब प्रायद्वीप के रेगिस्तान में खानाबदोश प्रजाति से हुआ था।

बंगाली (Bengali)

बंगाली भाषा दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली सातवीं भांषा है। इसको 27.27 करोड़ लोगो द्वारा बोला जाता है। यह बांग्लादेश और भारत के बंगाल, असम, त्रिपुरा में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। बंगाली भाषा का दूसरा नाम बंग्ला है। बंग्ला भाषा विश्व के अन्य देशो में भी बोली जाती है। यह बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा भी है और भारत देश में दूसरे नंबर की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है।

रूसी (Russian)

रूस दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली आठवीं भाषा है। यह भाषा क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की राजभाषा भी है। बेलारूस और कजाकिस्तान देश भी आधिकारिक भाषा रूसी है। रूसी भाषा विश्व के 25.82 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है।

पुर्तगाली (purtuguese)

दुनिया में सर्वाधिक बोले जाने वाली नौवे नंबर की भाषा पुर्तगाली है। यह भाषा विश्व के 25.77 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है। यह एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है। यह भाषा पुर्तगाल के अलावा ब्राजील, वेनेजुएला, मोजांबिक, अंगोला में बोली जाती है।

उर्दू (Urdu)

World Most Spoken Language में उर्दू का स्थान 10वा है। इस भाषा को दुनिया भर के 23.13 करोड़ लोगो द्वारा बोला जाता है। उर्दू हिन्द आर्य भाषा है भारत पाकिस्तान सहित कई अन्य देशो में भी बोला जाता है। नस्तालीप लिपि में लिखी गयी हिंदी भाषा को उर्दू कहा जाता है यह भाषा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है और यह मुख्य रूप से दक्षिण एशिया में बोली जाती है। उपर्युक्त आर्टिकल में हमने आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाओ के बारे में बताया है लेकिन क्या आप जानते है दुनिया के 10 ऐसे कैसे देश है जो क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे ज्यादा बड़े है।

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा से सम्बंधित

भारत में सर्वाधिक कौनसी भाषा बोली जाती है ?

भारत में सर्वाधिक हिंदी भाषा बोली।

दुनिया में सबसे ज्यादा कोनसी भाषा का प्रयोग किया जाता है ?

दुनिया में सबसे ज्यादा इंग्लिश भाषा का प्रयोग किया जाता है।

विश्व में हिंदी भाषा का स्थान कौन सा है ?

विश्व में हिंदी भाषा का स्थान तीसरा है।

विश्व की सबसे पुरानी भाषा कौनसी है ?

विश्व की सबसे पुरानी भाषा तमिल है।

हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा कब बनी ?

हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा 14 सितम्बर 1949 में बनी थी।

Leave a Comment