कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट (Screenshot) कैसे लेते है – Screenshot Kaise Le Computer or Laptop Me

आजकल के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप जैसी चीजों का प्रयोग काफी हो रहा है। कंप्यूटर का प्रयोग हम अपने कई कार्यों के लिए करते ही हैं। अब अगर इन चीजों से हमारा काम आसान होता है तो हमे इन चीजों के बारे में जानकारी होना जरुरी है। दुनिया में स्मार्ट फ़ोन तो लगभग सभी उपयोग में लाते हैं।

सभी लोगों को फ़ोन में स्क्रीनशॉट लेना भी आता ही है। पर यदि बात कंप्यूटर की आती है तो शायद कुछ लोगों को कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेना नहीं आता होगा। तो अगर आप कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ें। इसमें हम आपको बताएँगे की स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट (Screenshot) कैसे लेते है - Screenshot Kaise Le Computer or Laptop Me
Screenshot Kaise Le Computer or Laptop Me

आप सभी को यह पता ही होगा की कंप्यूटर को चलाने के लिए keyboard और माउस की आवश्यकता पढ़ती है। लेकिन क्या आप यह जानते है की कीबोर्ड में कितने बटन होते है।

कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट (Screenshot) कैसे लेते है

यदि आप कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं तो आपको उसमे स्क्रीनशॉट लेना आना चाहिए। आपको कभी भी इसकी जरुरत पड़ सकती है। तो अगर आपको कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेना नहीं आता है तो आप नीचे लिखी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें और कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेना सीखें। यहाँ हम आपको स्क्रीनशॉट लेने के तीन तरीके बताएँगे।

स्क्रीन शॉट क्या होता है

यदि आपको अपने कंप्यूटर में किसी भी समय दिखने वाली स्क्रीन को उसी समय एक पिक्चर के रूप में सुरक्षित करना है तो आप इसका Screenshot ले सकते हैं। और यहीं से इसको एडिट करके सुरक्षित कर सकते हैं। ताकि जब भी आपको इसकी जरुरत पड़े तो आप इसे आसानी से देख सकें। अतः कंप्यूटर में दिखने वाली स्क्रीन को एक इमेज के रूप में सुरक्षित करने को ही स्क्रीनशॉट कहते हैं। यह एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Shortcut key के द्वारा स्क्रीन शॉट

यदि आप किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में स्क्रीन शॉट लेना चाहते है तो आपको कीबोर्ड में Shortcut key की सहायत से ले सकते हैं। इसके लिए आपको Window+prt sc दबाना होगा जैसे ही आप ये दोनों बटन दबाएंगे आपके सामने इस स्क्रीन शॉट को सुरक्षित करनी की जानकारी खुल जाएगी और अब आप इसको किसी भी नाम से सुरक्षित कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Window+prt sc बटन दबाएं
  • अब My Computer को खोलें, और पिक्चर पर क्लिक करें
  • इसमें आपको स्क्रीन शॉट के फोल्डर को ओपन करना है।

Sniping Tools से स्क्रीन शॉट कैसे लेते हैं

यदि आप अपने कंप्यूटर में Sniping Tools के द्वारा स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर में Sniping Tool को इनस्टॉल करना होगा अमूमन Sniping Tool सभी कम्प्यूटर में पहले से ही रहता है। इसकी सहायता से आप जितने भी एरिया का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं आसानी से ले सकते हैं। इसके आपको एरिया सेलेक्ट करना होगा, और एरिया सेलेक्ट करते ही आपके सामने इस पिक्चर को सेव करने की जानकारी आ जाएगी, और आप आसानी से इसे सेव कर पाओगे।

  • Window के बटन को प्रेस करके आपको Sniping Tools को सर्च करना है। Screenshot Kaise Le Computer or Laptop Me
  • अपना सॉफ्टवेयर खोलें और New के विकल्प पर क्लिक करें। Use Snipping Tool to capture screenshots
  • अब आपको राइट क्लिक करके स्क्रीन को सेलेक्ट कर लेना है।Screenshot Kaise Lete hai Computer or Laptop Me
  • जैसे ही आप राइट क्लिक छोड़ेंगे आपके सामने स्क्रीनशॉट सेव करने के विकल्प आ जायेंगे

PrtScr ओर MS Paint के द्वारा स्क्रीन शॉट

यदि आप PrtScr ओर MS Paint की मदद से स्क्रीन शॉट लेना चाहते है तो इसके लिए आप निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • आपको अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड में PrtScr के बटन को दबा देना है।
  • और स्क्रीन को कॉपी कर लेना है।
  • इसके बाद आपको MS Paint ओपन कर लेना है और यहाँ कॉपी की हुई पिक्चर को पेस्ट के देना है।
  • अब आपको इसे यहाँ सुरक्षित कर देना है।

इस प्रकार आप अपने कंप्यूटर में आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हो।

कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेने से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

स्क्रीन शॉट क्या होता है ?

यदि हम अपने कंप्यूटर में किसी भी स्क्रीन को एक इमेज के रूप में सेव करना चाहते है तो इसे स्क्रीन शॉट कहते हैं। यह काफी आसान तरीका है।

स्क्रीन शॉट की जरुरत क्यों होती है ?

यदि हम किसी जरुरी चीज को अपने कंप्यूटर में संभाल कर रखना चाहते है, या कंप्यूटर में किसी भी स्क्रीन को एक पिक्चर के रूप में संभाल कर रखना चाहते हैं तो इसके लिए स्क्रीन शॉट की जरुरत पड़ती है।

हम कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट कैसे ले सकते हैं ?

हम कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट काफी तरीकों से ले सकते हैं। जैसे – Sniping Tools के द्वारा, prt sc ओर MS Paint के द्वारा, Shortcut key आदि के द्वारा हम कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट आसानी से ले सकते हैं

क्या स्क्रीन शॉट लेने के लिए कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ता है ?

नहीं, आप बिना सॉफ्टवेयर के भी Sniping Tool की मदद से स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।

Leave a Comment