दोस्तों आप सभी लोग राजनीति के बारे में तो जानते ही होंगे राजनीती के बारे में तो देश का बच्चा बच्चा जानता है। क्योंकि इस दुनिया में राजनीती सदियों से चलती आ रही है। विधान परिषद् राज्य सरकार के मुख्या अंग होते हैं। आज के समय में भारत में केवल 6 राज्यों में ही विधान परिषद् मौजूद है। लेकिन क्या आप में से कोई MLC के बारे में जानते है ?अगर नहीं जानते तो निश्चिंत हो जाइए क्योंकि आज हम आपको इस लेख द्वारा MLC के बारे में बहुत सी जानकारी देंगें जैसे की MLC (एमएलसी) क्या है ? MLC की full form, MLC full form in Hindi ? MLC (एमएलसी) का चुनाव कैसे होता है ?
एमएलसी का फुल फॉर्म | MLC full form in Hindi
MLC का full form – “Member of Legislative Council”
एमएलसी का फुल फॉर्म – विधान परिषद् के सदस्य
MLC (एमएलसी) क्या है | MLC meaning in hindi ?
MLC विधान परिषद का सदस्य होता है। इनका कार्यकाल 6 साल का होता है और दो साल के बाद बाद एक तिहाई सदस्य समाप्त हो जाते है MLC के कुछ सदस्यों को राज्यपाल द्वारा चुना जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 169 के मुताबिक़ विधान परिषद् का गठन किया जाता है। एमएलसी के सदस्यों की संख्या MLA के संख्या की एक तिहाई होती है। भारत का संविधान MLC को सिमित शक्ति देता है। राज्य विधान परिषद राज्य सरकार को न तो बना सकती सकती है और न इसे भंग कर सकती है। विधान परिषद के सदस्यों के अधिकार विधान सभा सदस्यों के बराबर होते है जैसे – गाड़ियां ,सुरक्षा विधायकों के बराबर फंड का प्रयोग करने का अधिका
किन राज्य में हैं विधान परिषद की व्यवस्था :-
केवल 6 राज्य में ही है विधान परिषद
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- उत्तरप्रदेश
- तेलंगाना
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
यह भी अवश्य जानिए
MLA का फुल फॉर्म क्या है – Full form of MLA in Hindi
MP Full Form – MP का फुल फॉर्म क्या है?
वर्तमान में कौन क्या है 2023 (vartman mein kaun kya hai 2023)
MLC (एमएलसी) बनने के लिए योग्यता
तो दोस्तों अब हम आप सभी को यहाँ पर MLC (एमएलसी) बनने की योग्यता बताने वाले है। अगर आप इन सभी योग्यता को पूर्ण करते है तब ही आप MLC बन सकते है अन्यथा आप एमएलसी बनने के योग्य नहीं है। तो आइये पहले इसकी योग्यता जान लेते है।
- इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है की उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है अन्यथा वह इसके लिए योग्य नहीं है।
- उम्मीदवार का नाम राज्य की वोटिंग लिस्ट में होना भी आवश्यक है।
- उम्मीदवार की आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए।
- इस पद पर नियुक्त होने के लिए उम्मीदवार मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होना भी अनिवार्य है।
- उम्मीदवार जिस भी क्षेत्र का एमएलसी बनना चाहता है वह भी उसी क्षेत्र का नागरिक होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार किसी भी सरकारी नौकरी या फिर किसी भी सभा का मेंबर नहीं होना चाहिए तब ही वह इस पद के योग्य होगा।
तो दोस्तों अगर आप भी इन सभी योग्यता को पूर्ण करते है तो आप भी एमएलसी बनने के लिए योग्य है।
Member of Legislative Council के कार्य क्या होते है ?
तो दोस्तों अब हम आप सभी को यहाँ पर एमएलसी के कुछ कार्य बताने वाले है। तो-अगर आप भी यह जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कृपया दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े।
- आप सभी को यह बतादे की विधान परिषद में जितने भी कार्य होते है उनकी सभी जिम्मेदारी एमएलसी की होती है।
- विधान मंडल में एमएलसी को भी शामिल किया जाता है।
- किसी बिल को अप्रूव करना या फिर रिजेक्ट करना दोनों ही एमएलसी के कार्य होते है।
- मंत्री मण्डल मे कानून व्यवस्था करना भी एमएलसी का ही कार्य होता है।
MLC का चुनाव कैसे होता है ?
MLC का चुनाव आम चुनाव जैसे जनता द्वारा नहीं होता है।
- एमएलसी का चुनाव ग्राम पंचायतों ,नगर निगम ,नगर पालिका के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
- कुछ एमएलसी जो कलां ,शिक्षा ,विज्ञान ,खेल आदि जैसे क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तिओं को राज्यपाल मनोनीत करते है।
- एक तिहाई राज्य के विधान सभा के सदस्य के चुनाव द्वारा चुने जाते है ,जो राज्य विधान सभा के सदस्य नहीं हैं।
- 1/12 सदस्यों को उस राज्य के शिक्षकों द्वारा किया जाता है।
- 1/12 सदस्यों को स्नातक पास पंजीकृत मतदाताओं द्वारा किया जाता है। जिसके बाद ही एक एमएलसी चुना जाता है।
MLC full form in Hindi से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर
MLC full form in Hindi?
MLC की full form Member of Legislative Council है।
भारत के कितने और किन राज्य में MLC मौजूद है ?
भारत के 6 राज्यों में एमएलसी मौजूद है
1.उत्तरप्रदेश
2.तेलंगाना
3.बिहार
4.महाराष्ट्र
5.कर्नाटक
6.आँध्रप्रदेश
एमएलसी बनने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी अनिवार्यं है ?
एमएलसी बनने के लिए कम से कम 30 साल की आयु होनी चाहिए।
MLC क्या होता है ?
MLC विधान परिषद का मेंबर होता है।
MLC का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
MLC का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।