दोस्तों आप सभी लोग राजनीति के बारे में तो जानते ही होंगे राजनीती के बारे में तो देश का बच्चा बच्चा जानता है। क्योंकि इस दुनिया में राजनीती सदियों से चलती आ रही है। विधान परिषद् राज्य सरकार के मुख्या अंग होते हैं। आज के समय में भारत में केवल 6 राज्यों में ही विधान परिषद् मौजूद है। लेकिन क्या आप में से कोई MLC के बारे में जानते है ?अगर नहीं जानते तो निश्चिंत हो जाइए क्योंकि आज हम आपको इस लेख द्वारा MLC के बारे में बहुत सी जानकारी देंगें जैसे की MLC (एमएलसी) क्या है ? MLC की full form क्या है ? MLC (एमएलसी) का चुनाव कैसे होता है ?
Article Contents
MLC (एमएलसी) का full form क्या है ?
MLC का full form – “Member of Legislative Council”
एमएलसी का फुल फॉर्म – विधान परिषद् के सदस्य
MLC (एमएलसी) क्या है ?
MLC विधान परिषद का सदस्य होता है। इनका कार्यकाल 6 साल का होता है और दो साल के बाद बाद एक तिहाई सदस्य समाप्त हो जाते है MLC के कुछ सदस्यों को राज्यपाल द्वारा चुना जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 169 के मुताबिक़ विधान परिषद् का गठन किया जाता है। एमएलसी के सदस्यों की संख्या MLA के संख्या की एक तिहाई होती है। भारत का संविधान MLC को सिमित शक्ति देता है। राज्य विधान परिषद राज्य सरकार को न तो बना सकती सकती है और न इसे भंग कर सकती है। विधान परिषद के सदस्यों के अधिकार विधान सभा सदस्यों के बराबर होते है जैसे – गाड़ियां ,सुरक्षा विधायकों के बराबर फंड का प्रयोग करने का अधिका
किन राज्य में हैं विधान परिषद की व्यवस्था :-
केवल 6 राज्य में ही है विधान परिषद
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- उत्तरप्रदेश
- तेलंगाना
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
MLC का चुनाव कैसे होता है ?
MLC का चुनाव आम चुनाव जैसे जनता द्वारा नहीं होता है।
- एमएलसी का चुनाव ग्राम पंचायतों ,नगर निगम ,नगर पालिका के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
- कुछ एमएलसी जो कलां ,शिक्षा ,विज्ञान ,खेल आदि जैसे क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तिओं को राज्यपाल मनोनीत करते है।
- एक तिहाई राज्य के विधान सभा के सदस्य के चुनाव द्वारा चुने जाते है ,जो राज्य विधान सभा के सदस्य नहीं हैं।
- 1/12 सदस्यों को उस राज्य के शिक्षकों द्वारा किया जाता है।
- 1/12 सदस्यों को स्नातक पास पंजीकृत मतदाताओं द्वारा किया जाता है। जिसके बाद ही एक एमएलसी चुना जाता है।
MLC की full form Member of Legislative Council है।
भारत के 6 राज्यों में एमएलसी मौजूद है
1.उत्तरप्रदेश
2.तेलंगाना
3.बिहार
4.महाराष्ट्र
5.कर्नाटक
6.आँध्रप्रदेश
एमएलसी बनने के लिए कम से कम 30 साल की आयु होनी चाहिए।
MLC विधान परिषद का मेंबर होता है।
MLC का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।