PM Kisan Mandhan Yojana: हमारे देश की सरकार देश के किसानों का कल्याण करने के लिए और उन्हें कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करती है। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत सरकार ने की है। इस योजना को पीएम किसान मानधन योजना कहा जाता है। इसके अंतर्गत किसान प्रत्येक माह एक छोटी सी राशि का निवेश करके बाद में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आईये आपको पीएम किसान मानधन योजना के विषय में सभी जानकारी देते हैं। यदि आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
क्या है PM Kisan Mandhan Yojana
सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृति या 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन अब यह सुविधा देश के किसानों के लिए भी शुरू की गयी है। जी हाँ, हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानो के लिए पीएम मानधन योजना की शुरुआत की है। जिसे पीएम किसान पेंशन योजना भी कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत सरकार ने काफी पहले कर दी थी। पहले इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6000 रूपये मिलते थे। जो कि 2-2 हजार की तीन किश्तों में मिलते थे। लेकिन अब किसान इस योजना में सलाना 36 हजार तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
55 रूपये के निवेश में पाएं 36 हजार रूपये सालाना
पीएम किसान मानधन योजना एक पेंशन योजना है। जिसके अंतर्गत आप प्रत्येक माह 55 रूपये का निवेश कर सकते हैं। और 60 वर्ष के बाद आपको प्रति माह 3 हजार रूपये की पेंशन प्राप्त होगी। अर्थात आप प्रति माह 55 रूपये का निवेश करके सालाना 36 हजार रूपये तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो कि वृद्धावस्था में आपकी आर्थिक मदद के रूप में प्राप्त होगी।
उम्र के हिसाब से जमा करनी होगी किश्त
इस योजना के अंतर्गत आपको अपनी उम्र के अनुसार ही इसमें निवेश करना होगा। इस योजना में आप 18 से 40 वर्ष तक की उम्र तक ही निवेश कर सकते हैं। आईये आपको बताते हैं कि कितनी आयु में कितनी धनराशि का निवेश करना चाहिए।
- यदि आप 18 से 29 वर्ष की उम्र में निवेश कर रहे हैं तो आपको 55-109 रुपए के बीच में निवेश करना होगा।
- यदि आप 30 से 39 वर्ष की उम्र में निवेश करते हैं तो आपको 110 से 199 रूपये के बीच में निवेश करना होगा।
- और अगर आप 40 वर्ष की आयु में इस योजना में निवेश कर रहे हैं तो आपको 200 रूपये का निवेश करना होगा।
यह भी जाने :- पीएम किसान FPO योजना 2023
PM Kisan Mandhan Yojana में मिलने वाले फायदे
इस योजना के अंतर्गत कई तरह के फायदे हैं, आईये आपको इसमें मिलने वाले कुछ लाभ की जानकारी देते हैं।
- इसके अंतर्गत आप 18 से 40 वर्ष तक निवेश कर सकते हैं।
- इसमें आप छोटी सी राशि निवेश करके अच्छी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
- इसमें आप 55 से 200 रूपये तक का निवेश कर सकते हैं।
- इस योजना में निवेश करने पर आपको सालाना 36 हजार रूपये तक की पेंशन प्राप्त होगी।
- इससे आपको वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे आप अपना जीवन आसानी से यापन कर सकते हैं।
PMKVY के तहत आयु के अनुसार मासिक योगदान राशि
सीरियल नंबर | आवेदक किसान की उम्र | प्रतिमहिने प्रीमियम भुगतान राशि |
1 | 18 साल | 55 रुपये/महीने |
2 | 19 साल | 58 रुपये/महीने |
3 | 20 साल | 61 रुपये/महीने |
4 | 21 साल | 64 रुपये/महीने |
5 | 22 साल | 68 रुपये/महीने |
6 | 23 साल | 72 रुपये/महीने |
7 | 24 साल | 76 रुपये/महीने |
8 | 25 साल | 80 रुपये/महीने |
9 | 26 साल | 85 रुपये/महीने |
10 | 27 साल | 90 रुपये/महीने |
11 | 28 साल | 95 रुपये/महीने |
12 | 29 साल | 100 रुपये/महीने |
13 | 30 साल | 105 रुपये/महीने |
14 | 31 साल | 110 रुपये/महीने |
15 | 32 साल | 120 रुपये/महीने |
16 | 33 साल | 130 रुपये/महीने |
17 | 34 साल | 140 रुपये/महीने |
18 | 35 साल | 150 रुपये/महीने |
19 | 36 साल | 160 रुपये/महीने |
20 | 37 साल | 170 रुपये/महीने |
21 | 38 साल | 180 रुपये/महीने |
22 | 39 साल | 190 रुपये/महीने |
23 | 40 साल | 200 रुपये/महीने |
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आवेदन की प्रक्रिया
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए हमने यहाँ कुछ स्टेप्स दिए हुए है। जिनको फॉलो करने से आप भी इसमे आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले तो आप सभी को अपने नजदीकी CSC सेंटर जाना होगा।
- उसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को VLE को देना होगा। उसके बाद आपको एक निश्चित धनराशि का भुगतान करना होगा।
- उसके बाद VLE आपके आवेदन पत्र को आपके आधार कार्ड से जोड़ देगा।
- फिर VLE उसमे आपके बैंक का विवरण एवं आपकी कुछ आवश्यक जानकारी को भरेगा।
- जिसके बाद सब्सक्रइबर की आयु के अनुसार देय मासिक अंशदान की ऑटो गणना की जाएगी |
- उसके बाद आपके नामांकन सहित ऑटो डेबिट जनादेश प्रपत्र मुद्रित किया जायेगा। इसके बाद उसपर आपके हस्ताक्षर करवाए जायेंगे।
- उसके बाद VLE उस फॉर्म को स्कैन कर अपलोड कर देगा।
- फिर किसान पेंशन खता संख्या उत्पन्न की जाएगी |और किसान कार्ड मुद्रित किया जायेगा।
PM Kisan Mandhan Yojana से सम्बंधित प्रश्न
क्या है पीएम किसान मानधन योजना
आप सभी जानते हैं कि एक सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृति या 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन अब यह सुविधा देश के किसानों के लिए भी शुरू की गयी है। जी हाँ, हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानो के लिए पीएम मानधन योजना की शुरुआत की है।
अगर व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच है। तो उसको कितने रुपये का निवेश करना होगा ?
यदि आप 18 से 29 वर्ष की उम्र में निवेश कर रहे हैं तो आपको 55-109 रुपए के बीच में निवेश करना होगा।
इस योजना में निवेश करने के लिए कितनी आयु होनी आवश्यक है ?
इस योजना में निवेश करने के लिए व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष होनी अनिवार्य है।
इस योजना में 40 वर्ष की आयु के लोगो को कितना निवेश करना होगा ?
इस योजना में 40 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति को 200 रुपये का निवेश करना होगा।