दुनिया के Top 10 Super Computers – List of top 10 supercomputer in the world in Hindi

वर्तमान युग कंप्यूटर का युग है। आजकल छोटे-छोटे कार्यो से लेकर बड़े-बड़े कार्यो के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में हम सभी कंप्यूटर से परिचित है। अक्सर आपने भी सुपर-कंप्यूटर के बारे में सुना होगा। कंप्यूटर का उपयोग तो अधिकतर लोग दैनिक जीवन में करते है परन्तु यह सुपर-कंप्यूटर क्या होता है? तो चलिए आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की सुपर-कंप्यूटर क्या होता है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की वर्तमान में दुनिया के Top 10 Super Computers (top 10 supercomputer in the world in Hindi) कौन से है ? List of top 10 supercomputer in the world in Hindi के माध्यम से आपको सुपर-कंप्यूटर सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
दुनिया के Top 10 Super Computers
दुनिया से 10 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर

Super Computers क्या होते है ?

दुनिया के Top 10 Super Computers के बारे में जानने से पूर्व यह जानना आवश्यक है की आखिरकार Super Computers होते क्या है? दरअसल सुपर-कंप्यूटर सबसे तीव्र और द्रुतगामी गति से गणना करने वाले कंप्यूटर है जो की अरबों गणनाओं को सेकंड के हजारवें हिस्से में पूरा कर देते है। सरल शब्दो में कहें तो सुपर-कंप्यूटर साधारण कंप्यूटर से हजारो गुना तीव्र गणना करने वाले कंप्यूटर है। Super Computers में हजारो माइक्रोप्रोसेसर लगे होते है जो की किसी भी समस्या के सभी हिस्सों पर एक साथ कार्य करते है और गणनाओ को चुटकियों में पूरा कर देते है।

यही काऱण होता है की सुपर-कम्प्यूटरों का उपयोग सिर्फ उच्च-गणना और वैज्ञानिक अनुसंधान वाले क्षेत्रों जैसे की उच्च-वैज्ञानिक गणनाओं, चिकित्सा अनुसंधानों, खगोल-विज्ञान, अंतरिक्ष, क्वांटम-फिजिक्स, जेनेटिक रिसर्च, मशीन लर्निंग, कृत्रिम बुद्धिमता और भौतिकी जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। सुपर-कंप्यूटर का उपयोग जटिल एवं वृहद् डाटा के लिए होता है ऐसे में ये सिर्फ बड़े-बड़े परियोजनाओं एवं कार्यो में प्रयुक्त किये जाते है।

दुनिया के Top 10 Super Computers

सुपर-कंप्यूटर का उपयोग वर्तमान में विभिन कार्यो के लिए किया जा रहा है। दुनिया में विभिन देशो में सुपर-कंप्यूटर का निर्माण किया गया है। चलिए जाने है दुनिया के 10 सुपर-कंप्यूटर के बारे में:-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

1. फुगाकु (Fugaku), जापान

दुनिया के Top 10 Super Computers

फुगाकु (Fugaku) वर्त्तमान में दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर है जिसे जापान द्वारा निर्मित किया गया है। फुजित्सु द्वारा निर्मित इस सुपर-कंप्यूटर को RIKEN में कम्प्यूटेशनल साइंस के लिए उपयोग किया जाता है।

2. समिट (Summit), संयुक्त राज्य अमेरिका

दुनिया के Top 10 Super Computers

अमेरिका का सबसे एडवांस और तेज कंप्यूटर समिट दुनिया का दूसरा सबसे तेज सुपर कम्पूयटर है। इसे अमेरिका के ओक रिज नेशनल लेबोटरी (Oak Ridge National Laboratory) में रखा गया है। आपको बता दे की समिट (Summit) सुपर-कंप्यूटर का निर्माण IBM कंपनी द्वारा किया गया है।

3. सिएरा (Sierra), संयुक्त राज्य अमेरिका

दुनिया के Top 10 Super Computers

सिएरा संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा सबसे अधिक पावरफुल और दुनिया का तीसरा सर्वाधिक पावरफुल कंप्यूटर है। वर्तमान में इसे लॉरेन्स लिवेरमोरे नेशनल लेबोटरी (Lawrence Livermore National Laboratory) में रखा गया है जो की कार्यक्षमता में समिट (Summit) के समकक्ष है।

4. सनवे तियाहुलाइट (Sunway TaihuLight), चीन

Supercomputer Sunway TaihuLight

सनवे तियाहुलाइट चीन का सबसे अधिक शक्तिशाली सुपर-कंप्यूटर है जिसे की नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ़ पैरेलल कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (National Research Center of Parallel Computer Engineering & Technology) द्वारा निर्मित किया गया है। आपको बता दे की वर्तमान में चौथे स्थान पर काबिज यह कंप्यूटर कुछ समय के लिए प्रथम स्थान पर भी रह चुका है।

5. सेलेन (Selene), संयुक्त राज्य अमेरिका

Supercomputer Selene

सेलेन अमेरिका द्वारा निर्मित सुपरकम्पूयटर है जिसे की वर्तमान में सुपर-कंप्यूटर की श्रेणी में 5वें स्थान पर रखा गया है। यह अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर है जिसे की कृत्रिम-बुद्धिमता के लिए प्रमुखता से उपयोग किया जाता है।

6. तिआनहे 2A (Tianhe-2A), चीन

Supercomputer Tianhe-2A

चीन द्वारा निर्मित तिआनहे 2A ग्वांजो में स्थित नेशनल सुपर-कंप्यूटर द्वारा निर्मित कंप्यूटर है जिसे की चीन सरकार द्वारा मुख्यत सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के परिक्षण हेतु उपयोग किया जाता है। आपको बता दे की यह कंप्यूटर भी कुछ वर्षो के लिए पहले स्थान पर रह चुका है।

7. जुवेल्स बूस्टर मॉड्यूल (JUWELS Booster Module), जर्मनी

Supercomputer JUWELS Booster Module

यूरोप के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर का खिताब पाने वाला जुवेल्स बूस्टर मॉड्यूल जर्मनी का सबसे पावरफुल कंप्यूटर है। आपको बता दे की पूरे यूरोप में इस कंप्यूटर को प्रथम स्थान प्राप्त है वही पूरी दुनिया के सुपर-कम्प्यूटरों में इस कंप्यूटर को सातवां स्थान प्राप्त है।

8. HPC5 (HPC5), इटली

Supercomputer HPC5

इटली के Eni’s ग्रीन डाटा सेंटर में स्थित HPC5 दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर में शामिल है जिसका उपयोग मुख्यत ऊर्जा के नवीन स्रोतों के अनुसन्धान के लिए किया जाता है। यह सुपर-कंप्यूटर डेल-पावर एज द्वारा निर्मित किया गया है जो की दुनिया का आठवाँ सबसे पावरफुल कंप्यूटर सिस्टम है।

9. फ्रोंटेरा (Frontera), संयुक्त राज्य अमेरिका

Supercomputer Frontera

टेक्सास विश्वविद्यालय के एडवांस कंप्यूटिंग सेंटर में स्थित फ्रोंटेरा (Frontera) का उपयोग मुख्यत वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में किया जाता है जहाँ इसे खगोल विज्ञान में ब्लैक-होल, नयी दवाओं, बीमारियों से लड़ने हेतु विषाणु अनुसंधान एवं क्वांटम मैकेनिक्स में उपयोग किया जाता है।

10.  दम्माम-7 (Dammam-7), सऊदी-अरब

Supercomputer Dammam-7

दम्माम-7 सऊदी-अरब का सबसे शक्तिशाली सुपर-कंप्यूटर है जिसे की सऊदी-अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको में इंस्टाल किया गया है। आपको बता दे की यह कंप्यूटर मध्य-एशिया का सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर है जिसे की मुख्यत वाणिज्यिक उपयोग के लिए प्रयोग किया जाता है।

इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको दुनिया के 10 सबसे सुपर-फ़ास्ट कंप्यूटर के बारे में जानकारी प्रदान की है।

टॉप-10 सुपर-कंप्यूटर सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सुपर-कंप्यूटर क्या होते है ?

सुपर-कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते है जो की साधारण कम्पूटरो से लाखों गुना तीव्र गणना करते है। ये कंप्यूटर हजारों गणनाओं को सेकंड में पूर्ण कर देते है।

सुपर-कंप्यूटर कहाँ उपयोग किये जाते है ?

सुपर-कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान, औषधि-विज्ञान, अंतरिक्ष, परमाणु विज्ञान, क्वांटम-भौतिकी, खगोल-विज्ञान, चिकित्सा-शास्त्र, कृत्रिम बुद्धिमता एवं बड़ी-बड़ी गणनाओं के लिए किया जाता है।

सुपर-कंप्यूटर में दुनिया में किस कंप्यूटर को पहला स्थान प्राप्त है ?

वर्तमान में दुनिया का सबसे तेज सुपर-कंप्यूटर फुगाकु (Fugaku) है जिसे की जापान द्वारा निर्मित किया गया है।

दुनिया के 10 सुपर-कंप्यूटर की सूची क्या है ?

दुनिया के 10 सुपर-कंप्यूटर की सूची देखने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको दुनिया के 10 सुपर-कंप्यूटर की सूची प्रदान की गयी है।

भारत का सुपर-कम्प्यूटर कौन सा है ?

भारत का सुपर-कम्प्यूटर परम-सिद्धि-AI (Param Siddhi-AI) है जिसे की 1990 में निर्मित किया गया था।

Leave a Comment