विश्व पाई (π) दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | Fact about World Pi Day in hindi

गणित का हमारे प्रतिदिन के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। विभिन गणितीय संक्रियाओं के माध्यम से ही हम विभिन प्रकार की आकृतियों का क्षेत्रफल, आयतन एवं अन्य मानों का आकलन कर पाते है। पाई (π) गणित में एक महत्वपूर्ण नियतांक है जिसका उपयोग वृताकार आकृतियों की दैनिक संक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गणित के क्षेत्र में पाई (π) के महत्व को देखते हुए प्रतिवर्ष विश्व पाई दिवस (World Pi Day) मनाया जाता है। इस दिवस के मौके पर विश्व के विभिन गणितज्ञों एवं विज्ञान समुदाय से जुड़े लोगो द्वारा धूमधाम से पाई (π) दिवस का आयोजन किया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विश्व पाई (π) दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (World Pi Day in Hindi) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विश्व पाई (π) दिवस से जुड़े रोचक तथ्यों (Fact about World Pi Day in hindi) के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

सभी चिन्हों के नाम (@, #, ^) | पूरी लिस्ट देखें

विश्व पाई (π) दिवस, International PI Day, know about it

Article Contents

पाई (π) क्या होता है ?

पाई (π) गणित के क्षेत्र में एक नियतांक (Constant) होता है जिसे वृताकार आकृतियों के क्षेत्रफल एवं परिधि के मापन के लिए उपयोग किया जाता है। प्रकृति द्वारा विभिन वस्तुओ की आकृति गोलाकार या वृताकार बनायी गयी है। ऐसे में इन आकृतियों के क्षेत्रफल एवं परिधि के मापन के लिए पाई (π) एक महत्वपूर्ण नियतांक होता है। पाई (π) का गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुप्रयोग है ऐसे में प्रतिवर्ष पाई (π) दिवस (International PI Day) के माध्यम से हमारे जीवन में पाई के महत्व को रेखांकित किया जाता है। पाई का मान 3.14 या 22/7 होता है जिसे पाई चिन्ह “π” से प्रदर्शित किया जाता है।

विश्व पाई (π) दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व पाई (π) दिवस को प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। विश्व पाई (π) दिवस 2023 (International PI Day 2023) का आयोजन मंगलवार, 14 मार्च 2023 को किया जायेगा। यह जानना भी महत्वपूर्ण है की विश्व पाई दिवस (PI Day) को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics – IDM) के रूप में भी मनाया जाता है जो की हमारे जीवन में गणित के महत्व को रेखांकित करता है। इसके अतिरिक्त यह दिवस इसलिए भी ख़ास है चूँकि यह 20वीं सदी के सबसे प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टाइन की जयंती एवं महान भौतिकविद स्टीफन हाकिंग की पुण्यतिथि का दिवस भी है।

क्यों ख़ास है विश्व पाई (π) दिवस

विश्व पाई (π) दिवस (Pi Day) को प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। पाई (π) दिवस के आयोजन के लिए 14 मार्च के दिन का भी विशेष महत्व है। 14 मार्च वर्ष का तीसरा (3) महीना होता है ऐसे में यह पाई (π) के मान को प्रदर्शित करने का भी अनोखा तरीका है। पाई (π) का मान “3.14” होता है एवं 14 मार्च का दिन भी इस मान को प्रदर्शित करता है। यहाँ मार्च का महीना यानी की वर्ष का तीसरा महीना पाई (π) के मान 3 एवं पाई (π) दिवस, यानी की 14 मार्च दशमलव के बाद पाई (π) की वैल्यू यानी की .14 को प्रदर्शित करता है। इसे निम्न प्रकार समझें :-

  • विश्व पाई (π) दिवस- 14 मार्च, (3/14=महीना/तारीख)
  • पाई (π) का मान – 3.14

पाई (π) की खोज किसने की थी ?

पाई (π) की खोज ग्रीक के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ आर्कमिडीज (287–212 ई.पू.) द्वारा की गयी थी। हालांकि कुछ भारतीय विद्वानों के द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट को भी पाई (π) की खोज का श्रेय दिया जाता है। आर्यभट्ट द्वारा भी अपने सूत्र के माध्यम से पाई (π) के सन्निकट मान को ज्ञात किया गया था। पाई (π) के लिए पाई चिन्ह “π” को सर्वप्रथम ब्रिटिश गणितज्ञ विलियम जोंस द्वारा सुझाया गया था। लियोनार्ड यूलर को भी पाई चिन्ह “π” के प्रयोग का श्रेय दिया जाता है।

विश्व पाई (π) दिवस का इतिहास

पाई (π) के उपयोग का इतिहास हजारो वर्ष पुराना है। प्राचीन काल में मिस्र के पिरामिड से लेकर बेबीलोनिया एवं विभिन स्थापत्य कलाओ एवं अन्य निर्माण कार्यो में पाई (π) का उपयोग किया जाता रहा है। हालांकि वर्तमान समय में पाई (π) दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2019 में यूनेस्को (UNESCO) के 40वें सत्र में 14 मार्च को विश्व पाई (π) दिवस को मनाने की घोषणा के पश्चात हुयी।

पाई (π) का मान कितना होता है ?

पाई (π) के मान से पूर्व हमे पाई (π) के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। पाई (π) एक गणितीय नियतांक है जिसे निम्न प्रकार से ज्ञात किया जाता है :-

पाई (π)= वृत्त की परिधि (circumference of circle)/वृत्त का व्यास (diameter of circle)

पाई (π) का मान= 3.3.142857……

या

पाई (π) का मान= 22/7

क्या है पाई (π) के उपयोग

पाई (π) के गणितीय क्षेत्र में विभिन उपयोग है। यहाँ आपको पाई (π) के मुख्य उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है :-

  • वृत्त की परिधि ज्ञात करने में
  • वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करने में
  • नदी पथ की लम्बाई ज्ञात करने में
  • विभिन वृताकार वस्तुओ के क्षेत्रफल ज्ञात करने में
  • पृथ्वी की आकृति के निर्धारण में
  • तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने में

पाई (π) से जुड़े रोचक तथ्य

  • पाई (π) का प्रयोग प्राचीन समय से ही विभिन वृताकार आकृतियों के मापन में किया जा रहा है।
  • पाई (π) का उपयोग पिरामिडों के मापन से लेकर नदी पथ की लम्बाई ज्ञात करने में किया जाता है।
  • भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के द्वारा पाँचवी शताब्दी में ही पाई (π) के मान का सन्निकट मान ज्ञात कर लिया गया था यही कारण है की भारतीय विद्वानों में अधिकतर आर्यभट्ट को पाई (π) का जनक मानते है। पाई (π) के मापन के लिए आर्यभट्ट के द्वारा एक सूत्र भी दिया गया था।
  • पृथ्वी की आकृति निर्धारण में पाई (π) की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके माध्यम से पृथ्वी की अंडाकार आकृति का निर्धारण हो सका है।
  • पाई (π) का मान= 3.3.142857……. होता है जिसका अर्थ है की पाई का मान दशमलव के बाद अनंत है।

विश्व पाई (π) दिवस से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

पाई (π) क्या है ?

पाई (π) एक गणितीय नियतांक है जिसका उपयोग वृताकार आकृतियों के मापन में किया जाता है।

पाई (π) का मान कितना होता है ?

पाई (π) का मान 3.14 या 22/7 होता है।

पाई (π) का उपयोग कहाँ किया जाता है ?

पाई (π) का उपयोग वृताकार वस्तुओ के मापन, नदी पथ की लम्बाई के मापन एक तारों के मध्य दूरी निर्धारण में किया जाता है।

विश्व पाई (π) दिवस कब मनाया जाता है ?

विश्व पाई दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह जानना रोचक है की विश्व पाई (π) दिवस को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics – IDM) के रूप में भी मनाया जाता है।

विश्व पाई (π) दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुयी थी ?

विश्व पाई (π) दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2019 में यूनेस्को द्वारा 14 मार्च को विश्व पाई (π) घोषित करने के पश्चात हुयी।

पाई (π) की खोज किसके द्वारा की गयी थी ?

पाई (π) की खोज ग्रीक गणितज्ञ आर्कमिडीज द्वारा की गयी थी। हालांकि कुछ भारतीय विद्वान् महान गणितज्ञ आर्यभट्ट को भी पाई (π) की खोज का श्रेय देते है।

Leave a Comment

Join Telegram