WHO क्या है जानिए पूरी जानकारी हिंदी में – WHO full form in Hindi

तो दोस्तों जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की अलग अलग देश में अलग अलग प्रकार के लोग रहते है जो किसी न किसी प्रकार की बीमारी का शिकार हो जाते है। जिस प्रकार हाल ही है कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी थी। जिसके कारण दुनिया भर में बहुत से लोगो की मृत्यु हुई थी। ऐसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने के लिए सभी देशों ने मिलकर एक संघठन का निर्माण किया है। जिसे W.H.O के नाम से भी जाना जाता है। W.H.O हमें बहुत सी बीमारियों से लड़ने का तरीका व इसके उपाय के बारे में बहुत सी जानकारी प्रदान करता है। तो दोस्तों आप सभी ने कभी न कभी WHO का नाम तो सुना ही होगा और आप WHO full form in Hindi के बारे में भी जानते ही होंगे। अगर नहीं तो आप में से किसी को भी चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है।

WHO full form in Hindi
WHO क्या है जानिए पूरी जानकारी हिंदी में – WHO full form in Hindi

क्योंकि आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से WHO के बारे में बहुत सी आवश्यक जानकारी प्रदान करने वाले है जैसे की – WHO की फुल फॉर्म क्या है और WHO क्या है आदि जैसी सभी जानकारी। तो दोस्तों अगर आप सभी भी इसके बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए आप सभी को हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में ही हमने इसके बारे में जानकारी प्रदान की हुई है जिसको पढ़कर ही आप इसके बारे में जान सकोगे तो कृपया करके इसको अंत तक पढ़े.

WHO का फुल फॉर्म क्या होता है | WHO full form in Hindi ?

  • full form of WHO in english – World Health Organisation
  • WHO full form in Hindiविश्व स्वास्थ्य संगठन

W.H.O क्या है | WHO kya hai ?

जैसा की हमने आप सभी को बताया है की WHO की फुल फॉर्म World Health Organisation होती है जिसको हिंदी में विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कहा जाता है। यह एक संगठन है जो की पूरे विश्व का स्वास्थ्य का ध्यान रखते है। यह संघठन पूरे विश्व के लिए कार्य करता है। इसका मुख्य कार्य यह होता है की यह संगठन सभी देशों को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी में सहयोग करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य सम्पूर्ण दुनिया यानि के विश्व को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है और विश्व के सभी देशों को स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं प्रदान करना है। इस संगठन के द्वारा बहुत से प्रयास भी किये जाते है जैसे की – अगर पूरी दुनिया में कोई नई बीमारी फेल रही हो तो नियंत्रण करने का प्रयास भी किए जाते है।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

जैसे की हाल ही में कुछ समय पहले पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैली हुई थी जिसके कारण पूरे विश्व में बहुत से लोगो की मृत्यु भी हुई थी उसका हल ढूंढ़ने का प्रयास भी इस संघठन के द्वारा किया गया था। यह संगठन पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाती है। ताकि लोग भी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहे और शरीर में होने वाली खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहे। विश्व में फैली हुई बीमारियों से बचने के उपाय व दवाई को बनाने का प्रयास भी इसी संघठन के द्वारा किये जाते है।

यह भी जानिए

विश्व बैंक समूह क्या है? इसके उद्देश्य और कार्य क्या-क्या है?

भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची यहाँ जानिए

NATO क्या है? कौन कौन से देश नाटो में शामिल है

W.H.O की स्थापना कब हुई ?

जैसा की आप सभी जानते है की विशे स्वास्थ्य संगठन एक बहुत ही महत्वपूर्ण संगठन है आपको इसके बारे में यह बता दे की इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को United Nation के द्वारा इस संगठन की स्थपना की गयी थी। इस सगठन का उद्देश्य विश्व को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विश्व को बीमारी से बचाना भी है। वर्तमान समय में इस संगठन का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड देश के जिनेवा में स्थित है। आपको यह भी बता दे की इस संगठन में करीब 194 देश शामिल है। जिसमे की भारत भी शामिल है। भारत में इस संघठन का कार्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

आपको यह भी बता दे की विश्व स्वास्थ्य संगठन का निदेशक के रूप में इथियोपिया के डॉक्टर ड्रोस एड्रेनोम घेब्रेयसस को इस संगठन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनसे पहले इस संगठन के निदेशक के पद पर डॉ. मार्गरेट चान नियुक्त थी। इन्होने इस पद पर करीब 10 साल कार्य किया है और उसके बाद यह इस पद से रिटायर हो गयी थी इसलिए इस पद पर डॉक्टर ड्रोस एड्रेनोम घेब्रेयसस को नियुक्त किया गया था।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

WHO के कुछ कार्य | Some functions of WHO

  • WHO का मुख्य कार्य यह है की वह पूरे विश्व को खतरनाक बीमारी से बचाये।
  • WHO सभी देशों के नागरिको को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए कहता है ताकि हर कोई व्यक्ति स्वास्थ्य रहे।
  • WHO हमें बहुत सी खतरनाक बीमारी जैसे की – एचआईवी एड्स, कैंसर आदि जैसे रोग और बहुत सी महामारी से बचने के लिए जागरूक करता है ताकि दुनिया में इन खतरनाक बीमारी किसी भी व्यक्ति को कष्ट न दे सके।
  • यह सभी देशों की सरकार को बीमारी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने में सहयोग करता है।
  • WHO और भी अधिक कार्य कर्त है जैसे की – सभी देशों में पोषण, आवास, स्वच्छ्ता जैसे कार्यों में सुधार लाना भी इसी संगठन का कार्य है।

WHO full form in Hindi से सम्बंधित प्रश्न

WHO full form in Hindi ?

full form of WHO in english – World Health Organisation
WHO की फुल फॉर्म हिंदी में – विश्व स्वास्थ्य संगठन

WHO kya hai ?

ह एक संगठन है जो की पूरे विश्व का स्वास्थ्य का ध्यान रखते है। यह संघठन पूरे विश्व के लिए कार्य करता है। इसका मुख्य कार्य यह होता है की यह संगठन सभी देशों को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी में सहयोग करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य सम्पूर्ण दुनिया यानि के विश्व को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है और विश्व के सभी देशों को स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं प्रदान करना है।

W.H.O की स्थापना कब हुई ?

7 अप्रैल 1948 को United Nation के द्वारा इस संगठन की स्थापना की गयी थी।

वर्तमान समय में विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक के पद पर कौन विराजमान है ?

वर्तमान समय में विश्व स्वास्थ्य संगठन का निदेशक के रूप में इथियोपिया के डॉक्टर ड्रोस एड्रेनोम घेब्रेयसस को इस संगठन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment