आज अधिकतर लोग अपने वजन को लेकर काफी जागरूक हो चुके हैं। उन्हें पता है की संतुलित वजन ही स्वस्थ शरीर की पहचान है। जैसा की कहा भी गया है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का निवास होता है। इस लिए आवश्यक है की सभी लोग इस बारे में जागरूक रहे। हालाँकि आज के समय में बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अपने वजन को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। किसी को अपने बढ़ते वजन को लेकर समस्या रहती है तो कोई अपने कम वजन को लेकर परेशान है। उनके लिए वजन बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। आइये आज जानते हैं की कैसे आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं, वो भी कुछ एक्सरसाइज (वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज) को नियमित रूप से करने पर आप को अपने वजन में अंतर दिखने लगेगा। आइये जानते हैं ऐसे व्यायाम (Weight Badhane Ki Exercise) के बारे में जिससे आप अपना वजन संतुलित कर सकते हैं –
वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज (exercise to gain weight)
क्या आप जानते हैं की सिर्फ वजन अधिक होने पर ही व्यायाम करना आवश्यक नहीं होता है। बल्कि जिनका वजन कम है वो भी व्यायाम के माध्यम से अपना वजन संतुलित कर सकते हैं। इस के साथ ही उन्हें अपने खाने पर भी ध्यान होगा। ऐसा नहीं है की सिर्फ पौष्टिक आहार लेने मात्र से वजन बढ़ जाता है। इस के लिए साथ में एक्सरसाइज (Weight Badhane Ki Exercise ) करना भी आवश्यक होता है। इस लेख में वजन बढ़ाने के लिए आप को हम कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। जिन्हे महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।
स्क्वाट्स (Squats)
- यदि आप नियमित तौर पर स्क्वाट्स करते हैं तो आप के शरीर के निचले हिस्सों को टोन करने और उसे मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं । इस के साथ ही यह पेट, पीठ की मसल्स को भी मजबूत करता है । इस एक्सरसाइज को करने से पाचन तंत्र सही से काम करता है। जिससे आप जो भी खाते हैं वो अच्छी तरह से पच जाता है और आपके शरीर को मजबूती प्रदान करता है।
- सबसे पहले इस के लिए आपको फर्श पर एकदम सीधे खड़ा होना है।
- अपने दोनों आठों को आगे की तरफ लाएं।
- अब घुटनों को मोड़ते हुए कुर्सी पर बैठने वाली मुद्रा में आएं।
- ध्यान दें की वक्त आपके पैरों के तलवे जमीन पर ही रहने चाहिए।
- इसके कुछ देर बाद ही सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- इसे कम से कम 8 से 10 बार दोहराएं।
पुश अप्स (Push Ups)
- पुश अप्स एक संपूर्ण मांसपेशी-निर्माणकारी एक्सरसाइज महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से छाती, कंधों, ट्राइसेप्स और मांसपेशियां मजबूत बनती है। हालाँकि इसके अतिरिक्त वजन बढ़ाने के लिए भी रोजाना पुश-अप्स किया जा सकता है। इस से कंधे की मसल्स मजबूत बनती हैं। जिसे आप घर पर ही कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप को समतल भूमि पर मैट बिछा कर पेट के बल लेट जाएं।
- इस के बाद अपने दोनों पैरों को एक साथ रखें।
- अपने दोनों हाथों पर शरीर का वजन डालते हुए शरीर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे ले जाएं।
- ऐसा आप 10-15 बार कर सकते हैं।
- इससे आप का वजन बढ़ने में मदद मिलेगी।
लंज एक्सरसाइज (Lunge Exercise)
- वजन बढ़ाने के लिए आप लंज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। बता दें की लंज एक्सरसाइज को रोज करने से आप का वजन बढने में मदद मिलेगी। साथ ही मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और स्ट्रेंथ पॉवर में भी बढ़ोतरी होती है।
- सबसे पहले आप को इस एक्सरसाइज के लिए किसी जगह पर सीधे खड़ा होना होगा ।
- इस के बाद अपनी पेट की मसल्स को रिलैक्स और फ्लेक्स करें।
- अब आप को अपने दाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाना है।
- इस दौरान अपना बांयां पैर घुटनों से मोड़कर 90 डिग्री में रखें।
- ध्यान दें की आप के शरीर का पूरा वजन बाएं पैर पर ही होना चाहिए।
- अब अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ लाएं और इंटरलॉक करें।
- अपने हाथों को चेहरे के सामने रखें।
- इसी पोजीशन में कुछ देर ठहरने के बाद सामान्य स्थिति में आएं।
- अब यही प्रक्रिया 5-10 बार दोहरा सकते हैं।
क्रंचेस (Crunches)
- क्रंचेस को अधिकतर लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए करते हैं लेकिन बता दें की यही एक्सरसाइज दुबली मांसपेशियों को बढ़ावा देती है। यही नहीं इससे आप को एक आकर्षक मिड सेक्शन पाने में भी मदद मिल जाएगी। ये एक्सरसाइज महिला और पुरुष दोनों ही आसानी से कर सकते हैं। इससे आप की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।
- सबसे पहले आपको जमीन पर पीठ के बल लेट जाना है।
- अब आपको पैर जमीन पर ही रखकर घुटनों को मोड़ लेना है।
- अब आप अपने हाथों को अपने सिर के पीछे लगाएं।
- इसके बाद आप अपने सिर को अपने घुटनों के पास तक लाकर ऊपर नीचे करें।
- ये आप 10-12 रिपिटेशन के साथ कर सकते हैं।
Weight Badhane Ki Exercise FAQ’s
दुबले शरीर को मोटा करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ हमें अपनी डाइट में भी ध्यान देना होगा। इसके लिए हमें केला, दूध, ड्राई फ्रूट, सोयाबीन और शहद को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करना होगा। नियमित इन चीज़ों को अपने डाइट में शामिल करके हमें वजन बढ़ने में मदद मिलेगी।
पतलेपन को दूर करने के लिए हमें नियमित व्यायाम करना चाहिए साथ ही पूरी नींद लेनी चाहिए, पूरे दिनभर में ड्राई फ्रूट खाएं, नॉनवेज खाने वाले अपनी डाइट में चिकेन और एग शामिल कर सकते हैं।
मोटा होने के लिए प्रतिदिन हमें ये आसन करने चाहिए – सूर्य नमस्कार, मत्स्यासन, भुजंगासन, चक्रासन, धनुरासन, वज्रासन, सर्वांगासन आदि आसनों को करने से भी आप वेट गेन कर सकते हैं।
अगर आप रोजाना इन फलों का जूस पीते हैं तो आपको वजन बढ़ने में मदद मिलेगी। जैसे:- आम, चीकू, केला, एवाकाडो आदि।