दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा हो चुकी है। यह एक सम्पूर्ण विश्व का सर्वोच्च सम्मान है

नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर पुरस्कार राशि के रूप में दी जाती है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की 1895 में छोड़ी गई वसीयत के अनुसार दिया जाता है।

रसायन विज्ञान में 3 लोगों को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।  1. कैरोलीन के बर्टोजी 2. मोर्टन मेल्डाल 3. के बैरी शार्पलेस

भौतिकी विज्ञान में रिसर्च के लिए 3 वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार 1.एलेन एस्पेक्ट 2. जान एफ क्लाजर 3. एंटोन जिलिंगर

फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए एक वैज्ञानिक को मिला नोबेल प्राइज मिला है   1. स्वंते पाबो (Svante Paabo) [स्वीडन]

साहित्य में फ्रांसीसी लेखिका को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है।  1. एनी एरनाॅक्स (Annie Ernaux) [फ्रांसीसी लेखिका]

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 एक व्यक्ति व 2 संस्थाओं को दिया गया है 1. एलेस बियालियात्स्की 2. मेमोरियल 3. सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज