Nobel Prize 2022 Winners list in Hindi | 2022 में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट..

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा हो चुकी है। यह एक सम्पूर्ण विश्व का सर्वोच्च सम्मान है जिसे मानव जाति के कल्याण व मदद के लिए के किये गए कार्यों के सम्मान में दिया जाता है। यह एक विश्व स्तरीय सम्मान है। नोबेल पुरस्कार 5 अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, अर्थशात्र, साहित्य और औषधि विज्ञान। विश्व में जिस भी व्यक्ति के द्वारा शोभनीय कार्य किए जाते हैं उन्हें रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस कमेटी (Royal Swedish Academy of Science Committee) स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा ये अवार्ड दिया जाता है। आगे पढ़ें Nobel Prize Winners 2022

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची

Nobel Prize 2022
Nobel Prize 2022 Winners list in hindi

नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (900,000 अमेरिकी डॉलर) पुरस्कार राशि के रूप में दी जाती है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) की 1895 में छोड़ी गई वसीयत के अनुसार दिया जाता है। आइये आगे जानते हैं नोबेल पुरस्कार से सम्बंधित सभी तथ्यों को, कि कैसे इसकी शुरुआत हुई और यह किस आधार पर दिया जाता है ?

Article Contents

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) 2022

नोबेल पुरस्कार एक ऐसा पुरस्कार है जो अपने सम्बंधित क्षेत्रों में दिए जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल किया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और मौद्रिक राशि दी जाती है। इस साल के नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषण हो चुकी है। जिसे अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदान किया गया है। नीचे पुरस्कार प्राप्त करने वालों की लिस्ट दी गई है साथ ही उनके सम्बंधित क्षेत्र शामिल है।

क्रम संख्या श्रेणीविजेतायोगदान
1फिजियोलॉजी और मेडिसिनप्रोफेसर स्वंते पाबोइन्होने विलुप्त होमिनी और मानव विकास में जीनोम सम्बंधित खोज की है तथा निएंडरथल के जीनोम सिक्वेंसिंग की है।
2रसायन विज्ञान
(Chemistry)
कैरोलिन बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेसक्लिक केमिस्ट्री और बायो-ऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास में अहम योगदान दिया है। जो भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक नया रास्ता खोलेगा।
3भौतिक विज्ञान
(Physics)
एलेन आसपेक्ट, जॉन क्लॉसर, एंटन जिलिंगरइन्होंने क्वांटम यांत्रिकी में प्रयोग किए, कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी में तेजी से विकसित नए एप्लिकेशन के लिए आधार तैयार किया है।
4.साहित्य
(Literature)
एनी एर्नोसाहस और नैदानिक तीव्रत के लिए जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं।
5.शांति
(Peace)
एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (रूस), मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (यूक्रेन)एलेस को यह पुरस्कार देश को समर्पित अपना जीवन लोकतंत्र की स्थापना व शांति विकास को बढ़ावा देने को मिला है। रूस- कम्युनिस्ट शासन के दौरान उत्पीड़न का शिकार हुए लोगो को समर्थन देना।
यूक्रेन- युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए के लिए
6.अर्थशास्त्र
(Economics)
बेन एस. बर्नान, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच.बेन एस. बर्नान के, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। इन्हें नोबेल पुरस्कार ‘बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए’ दिया गया। 

2022 की नवीनतम पुस्तकें और लेखक

नोबेल पुरस्कार क्या है ? What is Nobel Prize

  • नोबेल पुरस्कार एक विश्व स्तरीय प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसकी शुरुआत नोबेल फाउंडेशन द्वारा की गई है। अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार यह प्रत्येक वर्ष मानव जाति की भलाई और मानव के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। यह पुरस्कार 5 क्षेत्रों (रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, अर्थशात्र, साहित्य और औषधि विज्ञान) में प्रभावशाली तौर पर कार्य करने वालों को दिया जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1961 में स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में किया गया था। नोबेल फाउंडेशन द्वारा इसका आर्थिक सञ्चालन किया होता है। अल्फ्रेड नोबेल की की मृत्यु के बाद उनकी सम्पति के एक हिस्से को ट्रस्ट में दिया गया था। जो नोबेल फाउंडेशन द्वारा चलाया जाता है और उसी सम्पति से ही नोबेल प्राइज प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize Winners in India in Hindi

वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल कौन थे ? who was alfred nobel

  • अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन के एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने अपने जीवनकाल में 355 से अधिक आविष्कार किये थे। इसमें से सबसे महत्वपूर्ण डायनामाइट का आविष्कार है। अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1835 में स्वीडन में हुआ था और ये रसायन के क्षेत्र में बहुत रुचि रखते थे, इसी कारण वे रसायन विज्ञान के महान वैज्ञानिक बने। इन्होने शादी नहीं की और पूरी उम्र भर अकेले ही रहे और अविष्कारों में लगे रहे।
  • विज्ञान के लिए अपनी साड़ी उम्र लगा देने वाले व्यक्ति अल्फ्रेड नोबेल को 10 दिसंबर 1896 में अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसी समय इनकी मृत्यु हो गई तब वे इटली में थे। इसी के बाद इनकी याद में नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं उनकी सम्पति के कुछ हिस्से से यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पूरी लिस्ट With PDF

नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है ? why is the nobel prize given

  1. नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हर साल उन व्यक्तियों को दिया जाता है। जो शांति, साहित्य, रसायन, भौतिकी, अर्थशात्र आदि क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान देकर विश्व में एक यवस्थित विचार को आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।
  2. स्वीडन के किंग द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है, इसमें पूरे विश्व के सभी नामित लोगों को एकत्रित किया जाता है और इन महान हस्तियों को इस पुरस्कार द्वारा नवाजा जाता है।

पद्म पुरस्कार 2023

यह भी जानें :-

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची (nobel prize winners in india)

क्रम संख्यानोबेल विजेतावर्षश्रेणीक्षेत्र
1रोनाल्ड रॉस1902फिजियोलॉजी और चिकित्सायूके (भारत में जन्म)
2रुडयार्ड किपलिंग1907साहित्ययूके (भारत में जन्म)
3रवीद्रनाथ टैगोर1913साहित्यप. बंगाल
4सी. वी.रमन1930भौतिक विज्ञानतमिलनाडु
5हर गोविंद खुराना1968फिजियोलॉजी और चिकित्सायूएसए (भारत में जन्म)
6मदर टेरेसा1979शांतिभारत
7सुब्रमण्यम चंद्रशेखर1983भौतिक विज्ञानयूएसए (भारत में जन्म)
814वें दलाई लामा1989शांतिभारत (तिब्बत में जन्म)
9अमर्त्य सेन1998अर्थव्यवस्थाप. बंगाल
10वेंकी रामाकृष्णन2009रसायन विज्ञानयूके (भारत में जन्म)
11कैलाश सत्यार्थी2014शांतिमध्य प्रदेश
12अभिजीत बनर्जी2019अर्थव्यवस्थायूएसए (भारत में जन्म)

Nobel Prize (नोबेल पुरस्कार) 2022 FAQ’s

भौतिक विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है ?

भौतिकी में इस वर्ष नोबेल पुरस्कार एलेन आसपेक्ट, जॉन क्लॉसर, एंटन जिलिंगर को मिला है। इन्होने क्वांटम यांत्रिकी में प्रयोग किए, कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी में तेजी से विकसित नए एप्लिकेशन के लिए आधार तैयार किया है।

रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है ?

रसायन में इस वर्ष तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया गया है, नोबेल पुरस्कार पाने वालो में कैरोलिन बेट्रोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क) और बेरी शार्पलेस (अमेरिका) शामिल हैं। इन्होने रसायन को एक अलग आयाम दिया है। इसके अलावा इन्होने बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में भी रिसर्च की है, भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत फायदेमंद होगा।

साहित्य में 2022 का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है ?

साहित्य में इस वर्ष नोबेल पुरस्कार फ़्रांसिसी लेखिका एनी एर्नाक्स को दिया गया है। इनके लेखन में व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों में जाकर पारम्परिक व्यवस्थाओं और समूहिक प्रतिबंधों को उजागर करने का काम दीखता है जिसके लिए इन्हे इस वर्ष इस अवार्ड से नवाजा गया है।

शांति पुरस्कार 2022 किसे दिया गया है ?

शांति का नोबेल पुरस्कार इस वर्ष बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की और रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है। एलेस बियालियात्स्की का पूरा जीवन देश के लोकतंत्र की स्थापना और शांति विकास को बढ़ावा देने में समर्पित है।

नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है ?

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हर साल उन व्यक्तियों को दिया जाता है। जो शांति, साहित्य, रसायन, भौतिकी, अर्थशात्र आदि क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान देकर विश्व में एक यवस्थित विचार को आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram