शिव-पार्वती के मिलन के रूप में मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजन करने पर सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

भगवान भोलेनाथ की अपने भक्तो पर सदैव कृपा दृष्टि रहती है ऐसे में महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है।

शास्त्रों में भी भगवान शिव को अत्यंत दयालु एवं भक्तवत्तस्ल देव के रूप में मंडित किया गया है। वर्ष 2023 के महाशिवरात्रि के पर्व पर शनि प्रदोष व्रत तिथि भी पड़ रही है

हिन्दू पंचाग के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व को प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

इस वर्ष यह तिथि शनिवार 18 फरवरी को रात 08 बजकर 02 मिनट से प्रारंभ होकर रविवार 19 फरवरी को सांय 04 बजकर 18 मिनट तक पड़ रही है

ऐसे में मुहूर्त के अनुसार वर्ष 2023 में शिवरात्रि पर्व (Maha Shivratri 2023 Date) 18 फरवरी 2023 को मनाया जायेगा

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अवसर पर 18 फरवरी 2023 को मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुहूर्त के अनुसार पूजा करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

महाशिवरात्रि 2023 में निशीथ काल पूजा मुहूर्त का शुभारंभ रात्रि 12 बजकर 9 मिनट से होगा जो की कुल 51 मिनट तक चलेगा। निशीथ काल पूजा मुहूर्त का समापन रात्रि के 1 बजे तक होगा।

निशीथ काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। महाशिवरात्रि 2023 में भक्तजन 18 फरवरी को शिवरात्रि का व्रत रखेंगे एवं 19 फरवरी को इसका पारण करेंगे।

19 फरवरी को महाशिवरात्रि पारण का समय प्रातः 6 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा जो की मध्यान्ह दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा।