देश में बढ़ती कोरोना महामारी के बीच कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिनके लिए हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा घोषणा की गयी है। उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, उत्तरप्रदेश और मणिपुर में एक साथ चुनाव संपन्न करवाए जायेंगे। इन चुनावों में आप तभी वोट दे पाएंगे जब आपके पास वोटर कार्ड होगा एवं आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होगा। यहां हम आपको बताएंगे की आपको उत्तराखंड वोटर लिस्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें और वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करना है। उत्तराखंड वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं है आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते है। और बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए Uttarakhand Voter List PDF Online Download कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और आपने वोटर कार्ड बनाया है तो आपको वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए।
उत्तराखंड वोटर लिस्ट 2023
जैसे की वोटर लिस्ट से ही मालूम होता है की यह कोई लिस्ट होगी, तो आइये जानते है ये वोटर लिस्ट क्या होती है। जब भी राज्य में कोई चुनाव होते हैं तो उससे पहले चुनाव आयोग सभी पोलिंग बूथों के मतदाताओं की एक सूची तैयार करता है। जिसे वोटर लिस्ट कहा जाता है। इस लिस्ट में उन सभी वोटर्स के नाम होते हैं जो आने वाले चुनावों में वोटिंग कर सकते हैं यानि जिन लोगों के पास वोटर कार्ड तो है लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वो लोग वोट नहीं डाल सकते हैं। इसके लिए जरुरी भी आपके क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने तो आप वोटर लिस्ट में अपना नाम लिस्ट में जरूर करवाएं।
आर्टिकल | उत्तराखंड वोटर लिस्ट 2023 |
राज्य | उत्तराखंड |
लाभार्थी | उत्तराखंड के नागरिक |
उद्देश्य क्या है | ऑनलाइन वोटर लिस्ट उपलब्ध कराना |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | ceo.uk.gov.in |
Uttarakhand Voter List PDF Online की विशेषताएं और लाभ
- उत्तराखंड वोटर लिस्ट को आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
- अब किसी को भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- अपने समय की बचत करते हुए अब घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है।
- एक वेबसाइट के जरिए ही अब घर बैठे अपने voter id के लिए भी आवदेन किया जा सकता है।
- वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप बिना वोटर कार्ड के भी वोट दे सकते हैं।
उत्तराखंड वोटर लिस्ट पीडीएफ देखने की प्रक्रिया
- Uttarakhand Voter List PDF देखने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट election.uk.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको यह होम पेज पर सेलेक्ट रोल के सामने सेलेक्ट पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी, इसमें से आपको फाइनल एलेक्ट्रोल रोल वाले ऑप्शन को क्लिक कर लेना हैं।
- अब आपको अपना जिला चुनना है, फिर विधानसभा और उसके बाद अपना पोलिंग बूथ सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें और View PDF के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- View PDF के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके पोलिंग बूथ में पंजीकृत सभी लोगों की एक पीडीएफ आ जाएगी।
- इस पीडीएफ में आप अपना ना चेक कर सकते हैं, अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आप वोट दे सकते हैं।
वोटर कार्ड चेक कैसे करें
आपने यदि वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था और आपको पता नहीं है की कार्ड बना है की नहीं या आपका नाम लिस्ट में दर्ज हुआ है या नहीं या आवेदन करने के बाद आपका कार्ड आप तक नहीं पहुंचा तो आप कैसे चेक करेंगे की आपके नाम का वोटर कार्ड बना है या नहीं नीचे बताये गए प्रोसेस से आसानी से पता करें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- वोटर कार्ड बना है या नहीं ये चेक करने के लिए सबसे पहले electoralsearch.in की वेबसाइट पर जायेंगे
- अब आपके सामने जैसे नीचे तस्वीर में दिखाया गया पेज है वैसे ही पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पिता या पति का नाम, राज्य,जिला,और विधानसभा क्षेत्र चुन लेना है।
- सभी जानकारियां भरने बाद कैप्चा कोड भरें और खोजें के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर कुछ नामों की लिस्ट आ जाएगी जो आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी से मिलते जुलते हो सकते हैं,
- इस लिस्ट में से अपने नाम के आगे व्यू डिटेल पर क्लिक करें।
- अब आपकी पूरी जानकारी खुल जाएगी, इसे आप मतदाता सूचना प्रिंट करें के ऑप्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप जान सकते हैं की आपका वोटर कार्ड बना है की नहीं।
अपने विधान सभी की वोटर लिस्ट कैसे निकालें?
- अगर आप अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी वोटर्स की लिस्ट निकलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ceo.uk.gov.in की वेबसाइट पर जाना है।
- अब वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको Electoral Roll के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपना जिला और विधान सभा तथा पोलिंग स्टेशन चुनकर खोजें पर क्लिक करना है।
- अब आपकी विधानसभा की वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
माइग्रेटेड ईपीआईसी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज खुलकर आएगा।
- अब इसके बाद आपको माइग्रेटेड ईपीआईसी रोल पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- अब इस पेज पर अपनी जरुरत अनुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सभी जानकारी आपके सामने होगी।
Uttarakhand Voter List PDF से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
वोटर लिस्ट की PDF डाउनलोड करने के लिए लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट election.uk.gov.in है।
हाँ अब voter id ऑनलाइन बनवा सकते है।
voter कार्ड के लिए आधार कार्ड,आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है।
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आपको अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करना चाहिए।
नहीं वोटर लिस्ट में नाम न होने पर वोट नहीं डाल सकते है।