यूपी सप्लाई मित्र: आवेदन, Supply Mitra UP होम डिलीवरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन

आज के हमारे इस आर्टिकल में आप सभी पाठकों का स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर-प्रदेश सप्लाई मित्र नामक पोर्टल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। uttar pradesh Home Delivery Mitra नाम के इस पोर्टल का शुभारम्भ 8 अप्रैल 2020 को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा किया गया था। आप सभी इस बात से भली-भांति परिचित ही होंगे की किस प्रकार से राज्य में लॉक डाउन के चलते दैनिक आवश्यक सामग्री हेतु जनता को कई विपरीत परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा था। इन आवश्यक सामग्री को राज्य की जनता के सीधे घर तक पहुंचने के लिए यूपी सरकार ने supplymitra up होम डिलीवरी पोर्टल को शुरू किया जिसके माध्यम से राज्य की जनता को किराना स्टोर और राशन की दुकानों, प्रोपराइटरों के नाम के साथ-साथ उनके संपर्क विवरणों आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

यूपी सप्लाई मित्र: आवेदन, Supply Mitra UP होम डिलीवरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन
यूपी सप्लाई मित्र: आवेदन, Supply Mitra UP होम डिलीवरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य की जनता घर बैठे बड़ी ही आसानी से राशन सामग्री को मंगवा सकेगी। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको supplymitra-up.com होम डिलीवरी पोर्टल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं आज आपको उत्तर-प्रदेश होम डिलीवरी पोर्टल सप्लाई मित्र क्या है ? supply mitra up होम डिलीवरी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?,ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है ?इसके लाभ,उद्देश्य आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। हमारे प्यारे पाठक इससे सम्बन्धित जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

supply mitra-up होम डिलीवरी पोर्टल (supplymitra-up.com) क्या है ?

उत्तर-प्रदेश राज्य की जनता इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश की उन सभी दुकानों का विवरण आसानी से घर बैठे ऑनलाइन देख सकेगी जो जिनके द्वारा होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं इस पोर्टल पर राज्य की जनता को जिलेवार भोजन आदि उपलब्ध कराने वाले स्वयंसेवी संगठनों का ब्यौरा भी उपलब्ध कराया गया है। यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल supplymitra-up.com पर 9415 होम डिलीवरी करने वाले सभी दुकानदारों तथा 1218 भोजन वितरण करने वाले केंद्रों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गयी है। राज्य के सभी नागरिक supplymitra-up होम डिलीवरी पोर्टल पर खाद्य पदार्थों की जानकारी के साथ पके हुए खाद्य वितरण केंद्रों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल की सहायता से ऐसे सभी व्यक्ति ,संस्था व व्यापारी आदि भोजन वितरण व होम डिलीवरी करना चाहते हैं पोर्टल पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन कर इस सुविधा का लाभ जनता तक पंहुचा सकते हैं।

यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल, उद्देश्य

होम डिलीवरी मित्रा योजना उत्तर-प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को खाने की सामग्री/वस्तुओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक पहुँचाना है। राज्य की जनता के लिए लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों में आवश्यक खाद्य सामग्री को उनके घर तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। यूपी सप्लाई मित्र योजना का उद्देश्य राज्य हर व्यक्ति तक खाने की सुविधा उपलब्ध करना है। इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से राज्य की जनता को घर बैठे खाद्य पदार्थो को सुविधा को प्रदान करना है इस पोर्टल का उद्देश्य है।

[यह भी जानें –UP Ration Card Apply ]

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

(आवेदन ) उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पर अपना पंजीकरण ऐसे करें ? [supplymitra-up.com Registration Process]

उत्तर प्रदेश राज्य जो भी व्यापारी, दुकानदार अपना इस ऑनलाइन पोर्टल पर शामिल करना चाहते है उन्हें नीचे दी गयी प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आवेदन /पंजीकरण फॉर्म को भरना होगा। supply mitra up होम डिलीवरी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कैसे करें ?( How To Registered On up Home Delivery Mitra) इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। –

  • सर्वप्रथम आवेदक व्यक्ति को यूपी सप्लाई मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते हैं आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको इस पेज पर आपको दिए हुए विकल्प ”लिंक पर क्लिक करे ‘‘ में से किराना/राशन सामग्री की होम डिलीवरी सूची में अपनी दुकान/व्यापारिक फ़र्म का नाम सम्मिलित करने के लिए क्लिक करें के विकल्प का चयन कर लेना होगा।
  • जैसे ही आप दुकान/व्यापारिक फ़र्म का नाम सम्मिलित करने के लिए क्लिक करें के विकल्प का चयन कर लेते हैं इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा।
  • अब इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी ;जैसे उपयोगकर्ता का प्रकार का चयन करना होगा और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होगा ।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको सत्यापित करे के बटन पर क्लिक करना होगा
  • इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) पूरा हो जायेगा ।
  • इसी तरह “पका हुआ भोजन अथवा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वालों में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा ।
  • इसके बाद अगला पेज पर आपको उपयोगकर्ता का प्रकार का चयन कर लेना है और फिर मोबाइल नंबर को दर्ज करके सत्यापित करे के बटन पर क्लिक कर देना है।

Uttar Pradesh Home Delivery Mitra Portal की जानकारी कैसे प्राप्त करे?

इस सप्लाई मित्रा पोर्टल पर किराना स्टोर और राशन की दुकानों, प्रोपराइटरों के नाम के साथ-साथ उनके संपर्क विवरणों की सूचि उपलब्ध कराई गयी है जिनके द्वारा राज्य भर में होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर उपलब्ध की जाने वाली सेवाओं के बारे में नीचे दिया गया है –

  • इस पोर्टल पर लोग किराना और राशन की वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए पास के वितरण केंद्रों की सूची को आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ आपके सामने इसका होम पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको मौजूदा 3 घटकों और सेवाओं के बारे में दिखाई देगा यहाँ से आपको वितरकों के नाम को सर्च करने के लिए “अपने निकटवर्ती कृषि / राशन सामग्री की होम नोट करने वाले डेवलपर की जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए विकल्प का चयन कर लेना है।
  • क्लिक करते ही अब आपके आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको आपूर्तिकर्ता और वितरक विकल्प को दर्ज कर लेना है और इसके बाद जिला, वार्ड और सड़क का नाम चुन लेना है।
  • पके हुए भोजन की जानकारी प्राप्त करना के लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर “पके हुए भोजन केन्द्रों की जानकारी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे इसके तुरतं बाद अगला पेज खुल जायेगा ।
  • इस पेज पर आपको निकटतम पके हुए भोजन वितरण केंद्रों की जाँच करने के लिए, जिला / नगर निगम / ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • यदि आपके पास कोई खाद्य वितरण केंद्र नहीं है, तो इस परिस्थिति में उत्तर-प्रदेश COVID-19 हेल्पलाइन नंबर 1076 और 1070 पर कॉल करें तथा अपनी आवश्यकता के बारे जानकारी दें।

सप्लाई मित्र (supplymitra up) होम डिलीवरी पोर्टल से सम्बंधित कुछ प्रश्नोत्तर –

होम डिलीवरी पोर्टल उत्तर-प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट supplymitra-up.com है।

यू पी सप्लाई मित्र पोर्टल supplymitra-up.com पर कितने केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गयी है।

पोर्टल पर 9415 होम डिलीवरी करने वाले सभी दुकानदारों तथा 1218 भोजन वितरण करने वाले केंद्रोंकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गयी है।

उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पर अपना पंजीकरण कैसे करें ?

supplymitra-up.com पर अपना Registration करने के लिए यूपी सप्लाई मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया के लिए आपको आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

होम डिलीवरी मित्रा योजना उत्तर-प्रदेश का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

पोर्टल की सहायता से राज्य की जनता को घर बैठे खाद्य पदार्थो को सुविधा को प्रदान करना है इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Comment