उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस सैलरी स्लिप के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है , जिसके माध्यम से सभी पुलिस सेवा से जुड़े नागरिक या पुलिसकर्मी अपनी वार्षिक या माहवार सैलरी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी इस पोर्टल के माध्यम से आप अन्य उपलब्ध सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। यदि आप भी उत्तर प्रदेश की पुलिस सेवा में हैं तो ये लेख आप के लिए उपयोगी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को यूपी पुलिस सैलरी स्लिप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप भी UP Police Pay Slip 2023 के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप 2023
उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने अपने राज्य की पुलिस सेवा के कर्मचारियों और अधिकारीयों के लिए UP Police Pay Slip 2023 ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से सभी पुलिस कर्मचारी कभी भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी वेतन पर्ची देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन के साथ इंटरनेट कनेक्शन की ही आवश्यकता ही होगी। फिर संबंधित कर्मचारी कहीं से भी Uppolice.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपनी वेतन पर्ची आसानी से देख सकता है। और साथ ही उसे डाउनलोड भी कर सकता है। आगे इस लेख में हम आप को इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। हम आप को इस लेख में उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची) देखने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। साथ ही आप को पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सभी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देंगे।
UP Police Pay Slip Highlights
लेख का नाम | पुलिस सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची) |
संबंधित राज्य | उत्तर प्रदेश |
पोर्टल का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस पोर्टल |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | प्रदेश के पुलिस सेवा में उपलब्ध कर्मचारियों को वेतन पर्ची देखने की सुविधा प्रदान करना। |
लाभार्थी | राज्य के सभी पुलिस सेवा में कार्यरत कर्मचारी। |
आधिकारिक वेबसाइट | uppolice.gov.in |
यहाँ जाने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा पोर्टल से लाभ
आइये जानते हैं इस पोर्टल के माध्यम से क्या क्या लाभ हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
- Uppolice.gov.in पोर्टल पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिनका लाभ सभी पुलिस सेवा में कार्यरत कर्मचारी उठा सकते हैं।
- यूपी पुलिस पोर्टल की मदद से सभी पुलिस कर्मचारी अपनी वार्षिक या मासिक वेतन पर्ची आसानी से इसपर देख सकते हैं।
- इस पोर्टल की मदद से सभी कर्मचारी वेतन पर्ची के अतिरिक्त जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- वेतन संबंधी जानकारी और रिकार्ड्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किये जाने से पुलिसकर्मियों के लिए कभी और कहीं से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की छूट है। जिस से उन्हें संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- कर्मचारियों को यूपी पुलिस सैलरी स्लिप देखने के लिए सिर्फ यूजर नाम और पासवर्ड की ही आवश्यकता होगी।
- ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची) देखने और डाउनलोड करने की सुविधा से समय और पैसे की बचत भी होती है।
उत्तर प्रदेश बिजली बिल यूपीपीसीएल लॉगिन ऐसे करें
यूपी पुलिस पोर्टल में लाभ लेने हेतु पात्रता एवं दस्तावेज
यदि आप भी पुलिस पोर्टल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आप को कुछ निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। साथ ही आप के पास कुछ आवश्यक जानकारी या दस्तावेज भी होने आवश्यक है। आइये जानते हैं इस बारे में –
- आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
- इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है की आप उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के कर्मचारी या अधिकारी हों।
- uppolice.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आवश्यक है की आप के पास सबंधित जानकारी हो।
- साथ ही आप के पास सभी आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए।
- लॉगिन आईडी नंबर।
- लॉगिन पासवर्ड
- पहचान पत्र।
uppolice.gov.in Login ऐसे करें
यदि आप को अपनी यूपी पुलिस सैलरी स्लिप देखनी है तो आप को इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए शुरू किये गए पोर्टल पर जाना होगा। वहां से आप नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी वेतन पर्ची आसानी से देख सकते हैं।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल uppolice.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर आप को कुछ विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ दिए गए विकल्पों में से आप को लॉगिन के विकल्प का चुनाव करना होगा। जो आप को दाहिने तरफ ऊपर की ओर मिल जाएगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा , जहाँ आप को पूछी गयी जानकारी जैसे की – यूजर नेम , पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद Login के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप uppolice.gov.in Login की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं और पोर्टल पर लॉगिन हो चुके हैं।
पासवर्ड भूलने पर ऐसे रिकवर करें अपना पासवर्ड
यदि आप पासवर्ड भूलने की वजह से uppolice.gov.in पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं तो भी आप को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप यहाँ बताये गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया –
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाएँ।
- अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहाँ आप को दिख रहे विकल्पों से लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। जहाँ आप को लॉगिन आईडी , पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि भरना होता है।
- यहाँ पर आप को लॉगिन और रिसेट के नीचे “Forgot Password ” का विकल्प दिखेगा।
- आप इस लिंक पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
- यहाँ आप को ईमेल आईडी , लॉगिन आईडी , मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद Proceed के बटन पर क्लीक कर दें।
- अब आप के ईमेल आईडी पर पासवर्ड को reset का लिंक प्राप्त हो जाएगा। आप को इस लिंक पर क्लीक करना है और इसके बाद आप को आप को अपना पासवर्ड रिकवर करना है।
- इस तरह से आप की पासवर्ड रिकवर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें अपनी यूपी पुलिस सैलरी स्लिप
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस पोर्टल uppolice.gov.in पर जाएं।
- दिए गए लिंक को फॉलो करके आप होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- होम पेज पर आप को लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को लॉगिन करने के लिए पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को अपनी लॉगिन आईडी , पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद आप लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को सैलरी स्लिप का ऑप्शन दिखेगा। आप को इस पर क्लिक करना होगा।
- अब आप को नए पेज पर पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- आप को यहाँ पर्सनल नंबर , वर्ष और माह की जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद show report पर क्लिक करना होगा।
- अब आप के सामने अगले पेज पर संबंधित जानकारी आ जाएगी।
- यहाँ आप अपनी पे स्लिप / सैलरी स्लिप आसानी से देख सकते हैं।
- यदि आवश्यकता हो तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- इस तरह से आप की अपनी यूपी पुलिस वेतन स्लिप देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
यहाँ जाने उत्तर प्रदेश सैलरी स्केल के बारे में
इस लेख में हम आप को पुलिस सेवा में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों की पे- स्केल से समबन्धित जानकारी दे रहे हैं। पुलिस विभाग में उनके पदों के अनुसार ग्रेड पे निर्धारित की जाती है।
सीरियल नंबर | पोस्ट के नाम | यूपी पुलिस पे-स्लिप | ग्रेड पे |
1. | यूपी पुलिस कांस्टेबल मंथली सैलरी | up to rupees 20,200 | 7200 रुपये |
2. | हेड कांस्टेबल | 5200 से 20,200 रुपये | 9400 रुपये |
3. | असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर | 5200 से 20,200 रुपये | 10,400 रुपये |
4. | यूपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर | 9300 से 34,800 रुपये | 12,600 रुपये |
5. | इंस्पेक्टर | 9300 से 34,800 रुपये | 13,800 रुपये |
6. | असिस्टेंट कमांडेंट | 15,600 से 39,100 रुपये | 16,200 रुपये |
7. | डिप्टी कमांडेंट | 15,600 से 39,100 रुपये | 19,800 रुपये |
8. | सेकंड-इन-कमांडेंट | 39,100 रुपये | 22,800 रुपये |
9. | कमांडेंट | अप टू रूपीस 67,000 | 26,100 रुपये |
10. | DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) | अप टू रूपीस 67,000 | 30,000 रुपये |
11. | IG (इंस्पेक्टर जनरल) | 37,400 से 67,000 रुपये | – |
12. | ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) | 79,000 रुपये | – |
13. | SDG (स्पेशल डायरेक्टर जनरल) | 75,500 से 80,000 रुपये | – |
14. | DG (डायरेक्टर जनरल) | up to rupees 80,000 | – |
यूपी पुलिस सैलरी स्लिप से संबंधित प्रश्न उत्तर
UP Police Pay Slip वेतन पर्ची होती है जिसमें सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारीयों की सैलरी व अन्य संबंधित जानकरी होती है। इसके माध्यम से पुलिस सेवा में कार्यरत कोई भी व्यक्ति अपनी सैलरी डिटेल्स देख सकता है।
यूपी पुलिस वेतन स्लिप कैसे देख सकते हैं ?
यदि आप पुलिस सेवा में हैं तो आप UP Police Pay Slip आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आसानी से देख सकते हैं।
जी हाँ आप उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा पोर्टल के माध्यम से अपनी वार्षिक और मासिक आय भी आसानी से देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा पोर्टल ( uppolice.gov.in ) आधिकारिक पोर्टल है जिसके माध्यम से आप यूपी पुलिस सेवा में सैलरी स्लिप देख सकते हैं।
जी हाँ लेकिन इस पोर्टल के माध्यम से ये सुविधा सिर्फ उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए ही है।
आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को यूपी पुलिस सैलरी स्लिप के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को इस संबंध में कुछ और जानकारी चाहिए हो या फिर आप कुछ पूछना चाहें तो आप यहाँ दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
इसी तरह की उपयोगी जानकारी पाने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप तक ऐसे ही जानकारी लाते रहेंगे।