योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नागरिको के हित के लिए बहुत सी नयी नयी योजनाए चलायी जाती है। जिनका लाभ राज्य के सभी लोग उठा भी रहे है। इन सभी योजनाओ का उद्देश्य नागरिको के जीवन को बेहतर करना है। हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे है जिसके बेहद फायदे है।
उत्तरप्रदेश के मख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानो के लिए UP Kisan Uday Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत फ्री सोलर पंपो का वितरण किया जायेगा। इस योजना के तहत सरकार ने 10 लाख सोलर पंप वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
यदि आप भी यूपी राज्य के किसान है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आज हम आपको बतायेगे UP Kisan Uday Yojana 2023 | उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे। लेख विषय से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़े :-
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना
उदय योजना की शुरुआत किसानो के हित के लिए की गयी है। यूपी किसान उदय योजना के तहत किसानो को सोलर पंप दिए जायेगे जिनके रख रखाव का खर्चा 5 साल तक सरकार का ही होगा।
इन पंप के इस्तेमाल से बिजली का खर्चा कम होगा क्योंकि ये पंप सोलर ऊर्जा से चलेंगे। इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य किसानो की कृषि में लगने वाली लागत को कम करना है।
इस योजना से बिजली के बिल की बचत होगी जिससे किसानो को फायदा मिलेगा और वे बचे हुए पैसो को कही और खर्च कर पाएंगे। किसान सोलर पंप की सहायता से फसलों की सिचाई उचित समय पर और सुचारु रूप से कर पाएंगे।
जिससे उनको सिंचाई सम्बन्धी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जब किसानो की खेती अच्छी होगी को उनकी आय में भी वृद्धि होगी। किसानो को बिजली और बारिश के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।
योजना का नाम | UP Kisan Uday Yojana |
राज्य | उत्तरप्रदेश |
उद्देश्य | किसानो को मुफ्त सोलर पंप वितरण करवाना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
वेबसाइट | upagriculture.com |
उत्तरप्रदेश किसान उदय योजना के उद्देश्य
यूपी किसान उदय योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को फ्री में सोलर वाटर पंप वितरित करवाना है। जिसके मदद से उनकी खेती करने में आसानी होगी और उनको बिजली, बारिश का इंतज़ार भी नहीं करना पड़ेगा।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
पहले किसानो को डीजल वाले पंप लगाने पड़ते थे जिसमे बहुत ज्यादा वजन भी होता था और डीजल और बिजली की खपत भी ज्यादा होती थी लेकिन सोलर पंप मिलने की वजह से किसानो को इन सब परेशानियों से राहत मिलेगी और साथ ही उनका बिजली डीजल का खर्चा भी बचेगा।
किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना, किसान उदय योजना जैसे और भी बहुत सी योजनाए चलायी जा रही है।
UP Kisan Uday Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक किसान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान पहले से ही किसी अन्य योजना के तहत सोलर पंप धारक नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल जरूरतमंद किसानो को ही दिया जायेगा।
- किसान के पास कृषि भूमि होना आवश्यक है।
- जिन किसानो के पास सोलर पंप नहीं है उनको ही इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन हेतु दस्तावेज
- आधारकार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- किसान विकास पत्र
- बैंक का विवरण
- खेती के जमीन के कागज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
किसान उदय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी किसान उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आपके सामने आ जायेगा।
- वहाँ आपको लॉगिन आईडी बनानी होगी।
- लॉगिन करने के बाद किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करे।
- जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- अब फॉर्म में पूछी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरे।
- सबमिट पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करे।
- इस प्रकार आपकी किसान उदय योजना में आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
योजना के लाभ एवं विशेषताएँ
- सरकार द्वारा 10 लाख किसानो को सोलर पंप देने का लक्ष्य रखा गया है।
- सोलर पंप के होने से किसानो को किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- बिजली के बिल में कमी आएगी
- इस योजना के अंतर्गत किसान को 2 सोलर पंप मुहैया कराये जायेगे।
- सरकार द्वारा सोलर पंप का खर्चा 5 वर्षो तक उठाया जायेगा।
- किसानो के पास किसी योग्य भूमि होने के बाद ही इस योजना के लाभ किसानो को मिल पाएंगे।
- यूपी के सभी किसानो को मुफ्त में सोलर पंप दिए जायेगे जिससे उनको खेती करने में आसानी होगी।
- योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले सोलर पंप को मोबाइल के द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है
- अब किसानो के बिजली के बिल में लगभग 35% तक कमी आएगी।
- सोलर वाटर पंप लगने से किसानो का खर्चा कम होगा और आय में वृद्धि आएगी।
- सोलर पंप एक ग्रीन एनर्जी है जो प्रदुषण फ्री है तो इससे हमारे पर्यावरण को भी कोई नुक्सान नहीं होगा।
- किसानो सोलर पंप के साथ साथ स्मार्ट किट भी वितरित करवाई जाएगी।
कितने हॉर्स पावर का सोलर पंप देगी सरकार ?
5 से 7.5 हॉर्स पावर का सोलर पंप देगी सरकार।
यूपी किसान उदय योजना के लिए सरकार का बजट क्या है ?
यूपी किसान उदय योजना के लिए सरकार का बजट 70 करोड़ रूपए है।
कितने किसानो को दिया जायेगा यूपी किसान उदय योजना का लाभ ?
10 लाख किसानो को दिया जायेगा यूपो किसान उदय योजना का लाभ।
यूपी किसान उदय योजना का लाभ क्या है ?
किसानो को यूपी किसान उदय योजना के अंतर्गत एक सोलर पंप दिया जाएगी जिसकी मदद से खेत की सिंचाई करने में आसानी होगी और फसल की पैदावार भी अच्छी होगी जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
सोलर पंप क्या है ?
जहाँ हमे पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना होता है तो उसके लिए पंप की आवश्यकता होती है। सोलर पंप वो होता है जो सोलर पैनल की मदद से चलता है। वर्तमान समय में खेत की सिचाई करने के लिए सोलर वाटर पंप का इस्तेमाल अधिक किया जा रहा है।