उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को विभिन सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल (UP E Sathi Portal) का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र सहित भू-आलेख और सरकार द्वारा प्रदत अन्य सेवाओं के लिये ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है जैसे यूपी ई साथी पोर्टल क्या है ? इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ और रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आपको यूपी ई साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया (UP E Sathi Registration & Login 2023) से भी अवगत कराया जायेगा।
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा नागरिको को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ द्वार तक पहुंचाने के लिए e-sathi portal uttar pradesh लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको को सभी सुविधाएँ आसानी से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकेंगी जिसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। यूपी ई साथी पोर्टल (UP e Sathi Portal) के माध्यम से नागरिक विभिन सरकारी सेवाओं के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते है जिससे की उनके समय और धन की बचत होगी। विभिन सरकारी दस्तावेजों को बनवाने के लिए नागरिको को यूपी ई साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा प्रदान की गयी है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
UP E Sathi Registration & Login
इस टेबल के माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की सूची प्रदान की गयी है :-
आर्टिकल सम्बंधित है | उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन |
पोर्टल का उद्देश्य | नागरिको को सभी सरकारी सुविधाओं हेतु आवेदन की सुविधा |
लांच किया गया | उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा |
लाभ | नागरिक विभिन प्रमाणपत्रो हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे |
सम्बंधित प्रदेश | उत्तरप्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | उत्तरप्रदेश के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.up.gov.in esathi.up.gov.in |
सेवाओं हेतु आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल, उद्देश्य
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन प्रमाणपत्रो को निर्गत करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं का लाभ सभी नागरिको तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, भू-अधिवास, खतौनी की नकल, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं सरकार द्वारा निर्गत किये जाने वाले प्रमाणपत्रो के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है। इसके लिए नागरिको को विभिन सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी साथ ही वे सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को एक ही पोर्टल के माध्यम से नागरिको को उपलब्ध करवाया गया है। UP E Sathi Registration & Login 2023 के माध्यम से नागरिक आसानी से इन सभी सेवाओं का लाभ एक ही क्लिक के माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
यूपी ई-साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
यूपी ई-साथी पोर्टल के माध्यम से उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा विभिन विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाया गया है। ई-साथी पोर्टल के माध्यम से विभिन विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का विवरण इस प्रकार है :-
विभाग का नाम | विभाग द्वारा उपलब्ध सेवाएँ |
कृषि विभाग | मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना |
पंचायती राज विभाग | कुटुंब रजिस्टर नकल हेतु आवेदन |
समाज कल्याण विभाग | शादी और बीमारी अनुदान हेतु आवेदन अत्याचारों के बारे में शिकायत हेतु आवेदन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन (सामान्य और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) |
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | कोविड टीकाकरण पंजीकरण दिव्यांग प्रमाणपत्र |
राजस्व विभाग | खतौनी की नकल दैनिक राजस्व वाद तालिका हैसियत प्रमाण पत्र आय प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र राजस्व वाद-विवाद विवरण अधिवास प्रमाणपत्र राजस्व वाद–न्यायालय आदेश प्रति |
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | दिव्यांग नागरिको को कृत्रिम अंगों हेतु अनुदान दिव्यांग नागरिको को पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान हेतु आवेदन दिव्यांग नागरिको से विवाह करने पर अनुदान हेतु आवेदन |
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने हेतु आवेदन दहेज पीड़िता महिलाओं हेतु वित्तीय सहायता विधवा बेसहारा महिलाओं की कन्याओ के विवाह हेतु अनुदान योजना दहेज पीड़िता महिलाओं हेतु कानूनी सहायता |
गृह विभाग | विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3) विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5) आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2) आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र/लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति |
यूपी ई-साथी पोर्टल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन – UP E Sathi Registration
E Sathi UP Registration के लिए इन स्टेस्प को फॉलो करें।
- सबसे पहले यूपी ई-साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको सिटीजन लॉगिन/ई-साथी का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।
- इसके पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म पर आपको लॉगिन ID, आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी होंगी।
- सभी जानकारियों को दर्ज करके एक बार पुनः आवेदन पत्र की अच्छे से जांच कर ले। इसके बाद आप इसे सबमिट कर सकते है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड भेजा जायेगा। पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन में जाकर यूजरनेम, OTP और कैप्चा दर्ज करने सबमिट कर दे।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन की आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सभी फॉर्मलिटीज पूरी करके आवेदन को अंतिम रूप से जमा कर दे।
इस प्रकार से आप यूपी ई-साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। अपनी लॉगिन ID को भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले।
यूपी ई-साथी पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया – UP E Sathi Login
E District UP Login के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले यूपी ई-साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको सिटीजन लॉगिन/ई-साथी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात नए पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन में जाकर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के विकल्प दिखाई देगा ।
- इन सभी जानकारियों को पूर्ण रूप से भर दे। इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके आप लॉगिन प्रोसेस को पूरा कर सकते है।
UP E Sathi Registration & Login सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
यूपी ई-साथी पोर्टल उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन सरकारी सेवाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
यूपी ई-साथी पोर्टल के माध्यम से नागरिको विभिन प्रकार के प्रमाणपत्रो हेतु घर बैठे आवेदन कर सकते है। साथ ही नागरिक आसानी से विभिन विभागों द्वारा जारी किये जाने वाले प्रमाणपत्रो हेतु भी आवेदन कर सकते है।
यूपी ई-साथी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन सेवाओं की सूची ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से दी गयी है। आप ऊपर दिए आर्टिकल के माध्यम से विभिन सेवाओं की सूची चेक कर सकते है।
यूपी ई साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया जानने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसकी सहायता से आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।