आजकल लगभग सभी यूनिकॉर्न स्टार्टअप के बारे में सुन रहे होंगे। हाल ही में वर्ष 2022 के लिए Unicorn Startup की सूची जारी की गयी है। जिसमें बहुत सी भारतीय कंपनियां इस सूची में अपना नाम शामिल करवा चुकी हैं। यही नहीं विश्व में Unicorn Startup के तौर पर भारत तीसरे स्थान पर आ चूका है। हमारे देश में अधिकतर कंपनियां आज यूनिकॉर्न की सूची में आ चुकी है। ये भारत के लिए काफी गर्व की बात है। आज इस लेख के जरिये हम आप को Unicorn Startup के बारे में ही जानकारी देंगे और आप को बताएंगे कि यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या होता है ? इसके साथ ही वर्तमान में Unicorn Startup List 2022 के बारे में भी आप को जानकारी देंगे। जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ें।
Article Contents
यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या है?
Unicorn Startup उन निजी कंपनियों को कहते हैं जिनका मूल्यांकन (Valuation) 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाता है। इन कंपनियों को यूनिकॉर्न की श्रेणी में रखा जाता है। यूनिकॉर्न स्टार्टअप का प्रयोग वेंचर कैपिटल इंडस्ट्री में इन कंपनियों के लिए किया जाता है। जो भी कंपनियां इस श्रेणी में आती है तो उनके तेजी से ग्रोथ के चलते, इन्वेस्टर इन कंपनियों में अपना पैसा लगाने को तैयार हो जाते हैं। जिससे कंपनी के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
हमारा देश स्टार्ट आप कल्चर में पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर आता है। जानकारी दे दें कि पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका और दूसरे स्थान पर रिपब्लिक ऑफ चीन है, जिनके बाद भारत ने अपना स्थान बनाया है। ये बात सराहनीय है कि हमारे देश में स्टार्ट आप कल्चर की शुरुआत देर से हुई थी लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह से भारत ने उन्नति की है, उसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि जल्द ही हमारा देश विकासशील देश से विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगा।
बात करें तेजी से स्टार्टअप कम्पनियों की शुरुआत करने की तो इसका अनुमान आप ऐसे लगा सकते हैं कि एक साल में ही भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और चौथी रैंक से तीसरे स्थान तक का सफर किया है। इतने कम समय में भारत देश में कितने ही स्टार्टअप बिजनेस शुरू हो गए और यूनिकॉर्न स्टार्टअप की सूची में आ गए।
यह भी पढ़ें : यूपी निवेश मित्र ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन)
Highlights Of Unicorn Startup
आर्टिकल का नाम | यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या है |
यूनिकॉर्न के मामले में भारत का रैंक | तीसरा |
भारत में इस वर्ष कुल यूनिकॉर्न कंपनियां शामिल | 44 |
भारत की यूनिकॉर्न क्लब में कुल स्टार्टअप्स की संख्या | 84 |
यूनिकॉर्न में प्रथम स्थान पर | संयुक्त राज्य अमेरिका |
यूनिकॉर्न के मामले में दूसरे स्थान पर | रिपब्लिक ऑफ चीन |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
यूनिकॉर्न स्टार्टअप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- मूल रूप से वर्ष 2013 में “यूनिकॉर्न” शब्द की शुरुआत एलीन ली ने की थी।
- स्टार्टअप कम्पनिया वो निजी स्वामित्व वाली कंपनियां हैं जिन्हे आमतौर पर उनके विकसित होने के बिलकुल शुरुआती दौर में होती हैं।
- 15 प्रतिशत तक की स्टार्टअप कंपनियों को शुरू करने वाले उद्यमी राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं।
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा नया स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस योजना के तहत सहायता की जाएगी।
- वर्ष 2021 में 44 नए स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप में शामिल किये गए हैं।
- यूनिकॉर्न स्टार्टअप किसी एक ही सेक्टर के दायरे में न होकर देश के विभिन्न सेक्टरों में शुरू और विकसित हुए हैं।
- हमारा देश मार्च 2022 तक 100 यूनिकॉर्न स्टार्टअप के साथ विश्व का तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है।
- वर्ष 2021 के लिए यूनिकॉर्न कंपनियों के मामले में तीसरा शीर्ष देश के तौर पर जाना जाएगा।
- पिछले एक वर्ष में भारत ने इंग्लैंड को तीसरे स्थान से हटाकर खुद ये स्थान प्राप्त कर लिया है। भारत ने 33 यूनिकॉर्न स्टार्टअप शुरू किये वहीँ इंग्लैंड से 15 स्टार्टअप कम्पनिया यूनिकॉर्न का खिताब ले सकीं।
यह भी पढ़ें : मानव सम्पदा पोर्टल: Online Registration
2021 में भारतीय यूनिकॉर्न क्लब में प्रवेश करने वाले स्टार्टअप्स
जैसे की आप ने लेख के माध्यम से जाना कि वर्ष 2021 में 44 नए स्टार्टअप , यूनिकॉर्न स्टार्टअप में शामिल हुए हैं। नीचे इनकी सूची देख सकते हैं जिन्होंने इस वर्ष खुद को यूनिकॉर्न में शामिल किया है और जिनकी जिनकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक यानी साढ़े 7 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की हो चुकी है।
- Flipkart
- Moglix
- BharatPe
- CoinDCX
- upGrad
- Groww
- BlackBuck
- Droom
- OfBusiness
- Meesho
- Chargebee
- CRED
- Digit
- Gupshup
- Infra Market
- MindTickle
- Five Star Business Finance
- Innovaccer
- Pharmeasy
- Sharechat
- Urban Company
- Zeta
- Eruditus
- Zetwerk and BrowserStack
- Apna
- Vedantu
- Licious
- CoinSwitch Kuber
- Rebel Foods
- CarDekho
- MobiKwik Acko
- The Good Glamm Group
- Cure Fit
- Mensa
- NoBroker
- Spinny
- Upstox
- Slice
- Pristyn Care
- GlobalBees
- Mamaearth
भारत में स्टार्टअप इंडिया स्कीम की शुरुआत
आज भारत विश्व में यूनिकॉर्न स्टार्टअप के मामले में तीसरे स्थान पर है। इसके पीछे कंपनी की मेहनत के साथ साथ देश की सरकार से मिलने वाला समर्थन भी है। आज इस मुकाम तक पहुँचने और जल्द ही और आगे बढ़ने के उद्देश्य के साथ सरकार ने वर्ष 2016 में देशवासियों के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का नाम था – स्टार्टअप इंडिया स्कीम (startup india scheme) इस योजना के जरिये सरकार देश के नागरिकों को स्वरोजगार/ स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करती रही है। इस स्कीम की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ शुरू की गयी थी देश में युवाओं को रोजगार मिले और बेरोजगारी की समस्या खत्म हो सके। इसके साथ ही इन स्टार्टअप के जरिये न सिर्फ उद्योग जगत का विकास होगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा।
बता दें कि देश में नागरिकों को अपना रोजगार लगाने और उसे आने वाले समय में सफल बनाने के लिए सरकार उन्हें योजना के तहत सहायता प्रदान करती है। जानकारी दे दें कि केंद्र सरकार द्वारा देश में स्टार्टअप को बढ़ावा और सहायता प्रदान करने के लिए 19 एक्शन प्लांस बनाए हैं . इसके साथ ही पंजीकरण फॉर्म भी बहुत ही सिंपल बनाया गया है। जिसे बिना किसी परेशानी के जल्द ही भरा जा सके। और हर कोई इच्छुक उम्मीदवार इसे भर सके। इसके साथ ही केंद्र सरकार इन कंपनियों को शुरू करने के लिए उम्मीदवारों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड भी तैयार किया है।
स्टार्टअप योजना के तहत विभिन्न सेक्टरों में हुई स्टार्टअप की शुरुआत
वर्ष 2016 से शुरू हुई इस योजना के तहत मई 2022 की शुरुआत तक कुल 69,000 से भी अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी जा चुकी है। ध्यान देने योग्य बात ये है की ये इनोवेशनल स्टार्टअप देश के किसी एक सेक्टर में न होकर विभिन्न सेक्टरों में हुए हैं। आइये अब जानते हैं कि किन सेक्टरों में अभी तक के स्टार्टअप को मान्यता प्रदान की गयी है।
- आईटी सेक्टर में 13 प्रतिशत,
- स्वास्थ्य सेवा और जीव विज्ञान से 9 प्रतिशत,
- शिक्षा क्षेत्र से 7 प्रतिशत,
- पेशेवर एवं वाणिज्यिक सेवाओं के क्षेत्र से 5 प्रतिशत,
- कृषि क्षेत्र से 5 प्रतिशत
- खाद्य एवं पेय पदार्थों से 5 प्रतिशत
- इस के अतिरिक्त 56 अन्य विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप को मान्यता दी गई है।
4 महीने में 44 नए स्टार्टअप (यूनिकॉर्न स्टार्टअप)
मात्र एक वर्ष में भारत में यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से भारत आज इस मामले में इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर काबिज हुआ है। इस एक वर्ष के अंदर ही 44 स्टार्टअप यूनिकॉर्न कम्पनिया जिनका कुल मूल्यांकन 93 अरब डॉलर है , वो अब यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो चुके हैं। यही नहीं वर्ष 2022 की शुरूआती 4 महीने की अवधि में ही हमारे देश में 14 यूनिकॉर्न, जिन का कुल मूल्यांकन 18.9 अरब डॉलर है , अभी से तैयार हो गए हैं।
यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियों की सूची
देश में यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियों की सूची आप आगे देख सकते हैं –
S.no | Company | Sector | Entry valuation | Valuation | Entry | Location |
102. | मेकमायट्रिप | Online travel | N/A | N/A | 2000 | दिल्ली |
101. | हाईरेडियस | Fintech,AI,SAAS,Software | N/A | N/A | 2006 | टेक्सास |
100. | ज़ेरोधा | स्टॉक ब्रोकर | N/A | N/A | 2010 | बैंगलोर |
99. | रिन्यू पॉवर | रिन्यूएबल एनर्जी | N/A | N/A | 2011 | गुडगाँव |
98. | पर्पल | इ-कॉमर्स पर्सनल केयर & कॉस्मेटिक्स | 1.1 | 1.1 | जून 2022 | मुंबई |
97. | फिजिक्स वाल्लाह | एडटेक | 1.1 | 1.1 | जून 2022 | नोएडा |
96. | ओपन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी | फिनटेक नियो बैंक | 1 | 1 | मई 2022 | कर्नाटक |
95. | गेम्स 24×7 | गेमिंग | 2.5 | 2.5 | मार्च 2022 | मुंबई |
94. | ऑक्सिजो फाइनेंशियल सर्विस | फिनटेक मार्केटप्लेस एसएमई लैंडिंग | 1 | 1 | मार्च 2022 | गुड़गांव |
93. | आमागी मीडिया लैब्स | सास:लोकल एड्स टारगेटिंग | 1 | 1 | मार्च 2022 | बेंगलुरु |
92. | क्रेड एवेन्यू | मार्केटप्लेस लैंडिंग | 1.3 | 1.3 | मार्च 2022 | चेन्नई |
91. | हसुरा | सास प्रोग्रामिंग टूर | 1 | 1 | फरवरी-2022 | बेंगलुरु |
90. | यूनिफॉर सॉफ्टवेयर सिस्टम | सास: कन्वरसेशनल सर्विस ऑटोमेशन | 2.5 | 2.5 | फरवरी-2022 | चेन्नई |
89. | एक्सप्रेसबीस लॉजिस्टिक्स | लॉजिस्टिक सर्विस | 1.2 | 1.2 | फरवरी-2022 | पुणे |
88. | लिवस्पेस | इंटीरियर डिजाइन माड्यूलर किचन एंड होम प्रोडक्ट | 1.2 | 1.2 | फरवरी-2022 | बेंगलुरु |
87. | इलास्टिक रन | लॉजिस्टिक सर्विस | 1.4 | 1.4 | फरवरी-2022 | पुणे |
86. | पॉलीगोन | web3 इंफ्रास्ट्रक्चर डेप्स | 10 | 1.7 | फरवरी-2022 | मुंबई |
85. | डील शेयर | ई-कॉमर्स सोशल साइट | 1.62 | 1 | जनवरी-2022 | जयपुर |
84. | डार्विनबॉक्स | सास एच आर | 1 | 11 | जनवरी-2022 | हैदराबाद |
83. | लीड स्कूल | एडटेक | 1.1 | 1 | जनवरी-2022 | मुंबई |
82. | फ्रेक्टल | सास एनालिटिक्स | 1 | 11 | जनवरी-2022 | मुंबई |
81. | ग्लोबल बीस | एग्रीगेटर कंजूमर ब्रांड | 1.1 | 1.1 | दिसंबर- 2021 | दिल्ली |
80. | मामा अर्थ | D2c पर्सनल केयर | 1.07 | 1.07 | दिसंबर- 2021 | गुडगांव |
79. | प्रिस्टाइन केयर | हेल्थ केयर इलेक्टिव सर्जरी सर्विस | 1.4 | 1.4 | दिसंबर- 2021 | गुड़गांव |
78. | स्लाइस | फिनटेक क्रेडिट कार्ड | 1 | 1 | नवम्बर-2021 | बेंगलुरु |
77. | अप स्टॉक्स | फिनटेक ब्रोकरेज | 3.4 | 3.4 | नवम्बर-2021 | मुंबई |
76. | स्पिनी | मार्केटप्लेस यूज्ड कार | 1.5 | 1.8 | नवम्बर-2021 | गुड़गांव |
75. | नोब्रोकर | प्रोप्टेक क्लासिफाइड | 1 | 1 | नवम्बर-2021 | बेंगलुरु |
74. | मेनसा ब्रांड | एग्रीगेटर कंजूमर ब्रांड | 1.2 | 1.2 | नवम्बर-2021 | बेंगलुरु |
73. | क्योर फिट | हेल्थ केयर वैलनेस | 1.5 | 1.5 | नवम्बर-2021 | बेंगलुरु |
72. | माईग्लेम | d2c पर्सनल केयर | 1.2 | 1.2 | नवम्बर-2021 | मुंबई |
71. | एको | फिनटेक जनरल इंश्योरेंस | 1.1 | 1.1 | अक्टूबर – 2021 | बेंगलुरु |
70. | कार देखो | मार्केटप्लेस यूज्ड कार | 1.2 | 1.2 | अक्टूबर – 2021 | जयपुर |
69 | रेबल फूड्स | फूड टेक क्लाउड किचन | 1.4 | 1.4 | अक्टूबर – 2021 | मुंबई |
68 | कोईन स्विच | क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज | 1.9 | 1.9 | अक्टूबर – 2021 | बेंगलुरु |
67 | लीशियस | D2c मीट | 1 | 1.3 | अक्टूबर – 2021 | बेंगलुरु |
66 | वेदांतु | एडटेक | 1 | 1 | सितम्बर- 2021 | बेंगलुरु |
65 | अपना.को | मार्केटप्लेस जॉब | 1.1 | 1.1 | सितम्बर- 2021 | बेंगलुरु |
64 | मोबाइल प्रीमीयर लीग | गेमिंग | 2.3 | 2.3 | सितम्बर- 2021 | बेंगलुरु |
63 | जेटवर्ल्ट | मार्केटप्लेस मैन्युफैक्चरिंग सर्विस | 1 | 2.5 | अगस्त- 2021 | बेंगलुरु |
62 | ब्लिंकीट | ई-कॉमर्स ग्रॉसरी | 1 | 1 | अगस्त- 2021 | गुड़गांव |
61 | एरूडिटस | एडटेक एग्जीक्यूटिव एजुकेशन | 3.2 | 3.2 | अगस्त- 2021 | मुंबई/सिंगापुर |
60 | कॉइनडीसीएक्स | क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज | 1.1 | 2.15 | अगस्त- 2021 | मुंबई |
59 | अपग्रेड | एडटेक हायर स्टडी | 1.2 | 1.2 | अगस्त- 2021 | मुंबई |
58 | माइंड टिकल | सास एचआर ट्रेनिंग | 1.2 | 1.2 | अगस्त- 2021 | बंगलौर/सैन फ्रांसिस्को |
57 | भारत पे | फिनटेक पेमेंट | 2.8 | 2.8 | अगस्त- 2021 | दिल्ली |
56 | ऑफबिजनेस | एनबीएफसी एसएमई लोन | 1.5 | 5 | जुलाई- 2021 | गुडगाँव |
55 | ड्रूम | मार्केटप्लेस यूज्ड कार | 1.2 | 1.2 | जुलाई- 2021 | गुडगाँव |
54 | ब्लैकबक | लॉजिस्टिक सर्विस | 1 | 1 | जुलाई- 2021 | बंगलौर |
53 | ब्राउजरस्टैक | सास सॉफ्टवेयर टेस्टिंग | 4 | 4 | जून-2021 | मुंबई/डबलिन |
52 | जेटा | फिनटेक एपीआई बैंकिंग प्रोडक्ट | 1.4 | 1.5 | मई- 2021 | बंगलौर/सैन फ्रांसिस्को |
51 | मौजलिस्क | b2b ई-कॉमर्स इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट | 1 | 2.6 | मई- 2021 | नॉएडा/सिंगापोर |
50 | अर्बन कंपनी | मार्केटप्लेस हैंडीमैन सर्विस | 2.1 | 2.1 | अप्रैल-2021 | दिल्ली |
49 | चार्ज बी | सांस सब्सक्रिप्शन बिलिंग सलूशन | 1.4 | 3.5 | अप्रैल-2021 | चेन्नई/ सैन फ्रांसिस्को |
48 | गपशप | कन्वरसेशनल मैसेजिंग | 1.4 | 1.4 | अप्रैल-2021 | मुंबई/ सैन फ्रांसिस्को |
47 | शेयर चैट | सोशल मीडिया | 2.1 | 3.7 | अप्रैल-2021 | बंगलौर |
46 | ग्रो | फिनटेक ब्रोकरेज एंड म्युचुअल फंड | 1 | 3 | अप्रैल-2021 | बंगलौर |
45 | फार्म इजी | ई-कॉमर्स ऑनलाइन फार्मसी | 1.5 | 5.6 | अप्रैल-2021 | मुंबई |
44 | क्रेड | फिनटेक पेमेंट एंड क्रेडिट कार्ड रीवार्ड | 2.2 | 6.4 | अप्रैल-2021 | बंगलौर |
43 | मीशो | ई-कॉमर्स-सोशल कॉमर्स | 2.1 | 4.9 | अप्रैल-2021 | बंगलौर |
42 | फर्स्टक्राइ | ई-कॉमर्स- बेबी केयर प्रोडक्ट | 1.7 | 1.7 | मार्च-2021 | पुणे |
41 | फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस | एनबीएफसी | 1.4 | 1.4 | मार्च-2021 | चेन्नई |
40 | इंफ्रा मार्केट | b2b ई-कॉमर्स कंस्ट्रक्शन मैटेरियल | 1 | 2.5 | फरवरी-2021 | थाणे |
39 | इन्नोवेटर | सास हेल्थ केयर डाटा एनालिटिक्स | 1.3 | 3.2 | फरवरी-2021 | नॉएडा/ सैन फ्रांसिस्को |
38 | डिजिट | फिनटेक जनरल इंश्योरेंस | 1.9 | 4 | जनवरी-2021 | बंगलौर |
37 | गलांस इन मोवी | कंटेंट लॉकस्क्रीन | 1 | 2 | दिसंबर-2020 | बंगलौर/ सिंगापोर |
36 | डेलीहंट | कंटेंट न्यूज़ | 1 | 5 | दिसंबर-2020 | बंगलौर |
35 | जिनोटी | सास- सलून एंड स्पा मैनेजमेंट | 1 | 1.5 | दिसंबर-2020 | हेदराबाद/Belluve |
34 | फोन पे | फिनटेक पेमेंट | 5.5 | 5.5 | दिसंबर-2020 | बंगलौर |
33 | cars24 | मार्केटप्लेस यूज्ड कार | 1 | 3.3 | नवम्बर-2020 | गुडगाँव |
32 | रेज़र पे | फिनटेक पेमेंट गेटवे | 1 | 7.5 | अक्टूबर-2020 | बंगलौर |
31 | अनअकैडमी | एडटेक | 1.4 | 3.4 | सितम्बर-2020 | बंगलौर |
30 | पोस्टमैन | सास एपीआई डेवलपमेंट एंड टेस्टिंग | 2 | 5.6 | जून 2020 | बंगलौर/ सैन फ्रांसिस्को |
29 | नायका | ई-कॉमर्स पर्सनल केयर एंड कॉस्मेटिक | 1.2 | 1.8 | मार्च 2020 | मुंबई |
28 | पाइन लैब्स | फिनटेक पीओएस पेमेंट सलूशन | 1.6 | 5 | जनवरी 2020 | नॉएडा |
27 | लेंसकार्ट | ई कॉमर्स आईवियर | 1.1 | 4.3 | सितम्बर 2019 | बंगलौर |
26 | ओला इलेक्ट्रिक | मोबिलिटी इलेक्ट्रिक | 1.1 | 5 | जुलाई 2019 | बंगलौर |
25 | सिटीएस टेक | आईटी सर्विस हेल्थ केयर | 1.1 | 1.1 | जुलाई 2019 | मुंबई/प्रिंसटोन |
24 | आईसर्टिस | सास- कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट | 1 | 5 | जुलाई 2019 | पुणे/Bellevue |
23 | ध्रुवा सॉफ्टवेयर | सास- डाटा मैनेजमेंट | 1 | 2 | जून-2019 | पुणे/Sunnyvale |
22 | dream11 | गेमिंग | 1 | 8 | अप्रैल -2019 | मुंबई |
21 | बिग बास्केट | ईकॉमर्स ग्रॉसरी | 1.1 | 2 | मार्च -2019 | बंगलौर |
20 | रिवीरो | लॉजिस्टिक सर्विस ट्रक | 1.1 | 1.1 | फरवरी-2019 | गुडगाँव |
19 | दिल्लीवेरी | लॉजिस्टिक सर्विस | 1.6 | 3 | जनवरी -2019 | गुडगाँव |
18 | बिलडेस्क | फिनटेक b2b पेमेंट | 1.6 | 1.6 | नवम्बर-2018 | मुंबई |
17 | उड़ान | B2b इकॉमर्स | 1 | 3.1 | सितम्बर 2018 | बंगलौर |
16 | ओयो रूम्स | प्रोप्टेक होटल बुकिंग | 4.9 | 9.6 | सितम्बर 2018 | गुडगाँव |
15 | फ्रेशवर्क | सास सीआरएम | 1.5 | 3.5 | जुलाई- 2018 | चेन्नई/San Mateo |
14 | पॉलिसी बाजार | फिनटेक इंश्योरेंस | 1 | 2.4 | जून-2018 | गुडगाँव |
13 | स्वीगी | फूड टेक | 1.4 | 10.7 | जून-2018 | बैंगलोर |
12 | पेटीएम मॉल | ई-कॉमर्स | 1.9 | 0.013 | अप्रैल 2018 | नॉएडा |
11 | बायजूस | एडटेक | 1 | 22 | जनवरी 2018 | बैंगलोर |
10 | हाईक | सोशल मीडिया मैसेजिंग | 1.4 | 1.4 | अगस्त 2016 | दिल्ली |
9 | शॉपक्लूज | ई-कॉमर्स | 1.1 | 1.1 | जनवरी- 2016 | गुडगाँव |
8 | जोमैटो | फुड टेक | 1 | 5.4 | सितम्बर 2015 | गुडगाँव |
7 | क्विकर | मार्केटप्लेस क्लासिफाइड | 1 | 1.5 | अप्रैल -2015 | बैंगलोर |
6 | ओला कैब्स | मोबिलिटी राइड एग्रीगेटर | 1.6 | 7.3 | मार्च -2015 | बैंगलोर |
5 | पेटीएम | फिनटेक पेमेंट एंड वालेट | 1.7 | 16 | फरवरी-2015 | नॉएडा |
4 | स्नैपडील | ईकॉमर्स | 1.8 | 2.4 | अक्टूबर-2014 | दिल्ली |
3 | मू सिगमा | सास एनालिटिक्स | 1 | 1.5 | फरवरी 2013 | बंगलौर/शिकागो |
2 | फ्लिपकार्ट | ईकॉमर्स | 1 | 37.6 | फरवरी 2012 | बैंगलोर/सिंगापोर |
1 | इनमोबी | एडटेक मोबाइल एप्स | 1 | 1 | सितम्बर 2011 | बैंगलोर/सिंगापोर |
Unicorn Startup से संबंधित प्रश्न उत्तर
Unicorn Startup उन कंपनियों को कहा जाता है जो कंपनियां 1 बिलियन डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन रखती हों। इन स्टार्टअप को ही यूनिकॉर्न स्टार्टअप का दर्जा दे दिया जाता है।
भारत में कुल 104 कंपनियों को यूनिकॉर्न स्टार्टअप का दर्जा हासिल है।
विश्व में Unicorn Startup के मामले में भारत का वर्ष 2022 में तीसरा स्थान है।
Unicorn बनने के लिए किसी भी स्टार्टअप कंपनी का कम से कम 1 बिलियन डॉलर की वैल्यू होनी चाहिए। इसके बाद ही कोई भी कम्पनी यूनिकॉर्न की श्रेणी में आएगी।
जिन कंपनियों को अस्तित्व में आये 10 वर्ष से अधिक नहीं हुए हों, एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या एक पंजीकृत भागीदारी फर्म हो , वो कम्पनिया केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
दुनिया भर में अभी तक यानी मार्च 2022 तक 1000 से भी ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियां हैं।
आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को यूनिकॉर्न स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये लेख उपयोगी लगा होगा। यदि आप ऐसे ही अन्य जानकारीपरक लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट www.crpfindia.com से जुड़ सकते हैं। आप को इसी प्रकार के अन्य उपयोगी लेख पढ़ने को मिलेंगे।