तुकमलंगा के 5 फायदे : Tukmalanga Ke 5 Fayde

तुकमलंगा भारत में बहुतायत में प्राप्त होने वाली गुणकारी औषधि है। जिस का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी बूटी के र्रोप में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इस से बनी औषधि से  बवासीर, दस्त, आंखों के रोग, डायबिटीज, त्वचा के रोग के साथ ही पेट की अन्य बीमारियों का भी निराकरण हो जाता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको प्रोटीन, चीनी, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, डिएटरी-फाइबर, मिनरल आदि पोषक तत्व मिल जाते हैं। यह शरीर के सभी शारीरिक कार्यों नियंत्रित करके बिमारियों को दूर भागता है। यह एक प्राकृतिक स्ट्रेस बस्टर में से एक है। आगे जानिए तुकमलंगा के 5 फायदे के बारे में।

रागी का आटा के फायदे : Ragi Ka Atta Ke Fayde

तुकमलंगा के 5 फायदे : Tukmalanga Ke 5 Fayde
तुकमलंगा के 5 फायदे : Tukmalanga Ke 5 Fayde

तुकमलंगा के 5 फायदे

  • हड्डियों के फायदे : यदि आप के शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप को तुकमलंगा का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यूंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से आप के शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। जोकि आप की हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक होती है। बढ़ती उम्र के साथ ये बहुत आवश्यक होता है की बॉडी में कैल्शियम की कमी न हो।
  • पाचन में तुकमलंगा के फायदे : तुकमलंगा के प्रयोग से आप का पाचन तंत्र मजबूत होता है। इस में बहुत मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि व्यक्ति के पाचन क्रिया को ठीक करने में कारगर होता है। हाई फाइबर होने के चलते कब्ज, गैस, अपच जैसे अन्य बहुत सी उदर संबंधी बीमारियों का इलाज हो सकता है।
  • त्वचा के लिए : यदि आप भी सामान्य तौर पर होने वाले त्वचा संबंधी विकारों से परेशान हैं तो आप के लिए तुकमलंगा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस के लिए आप को सिर्फ इसकी पत्तियों को पीसकर अपनी त्वचा पर लगाना होता है। जिससे आप की त्वचा के विकार दूर हो जाते हैं और त्वचा कांतिमय बन जाती है।
  • खून की कमी में : तुकमलंगा का इस्तेमाल आप को खून की कमी और एनीमिया के इस्तेमाल से बचा सकता है। आप की जानकारी के लिए बता दें की शरीर में खून की कमी होने का प्रमुख कारन खून में आयरन की कमी होना है। ऐसे में तुकमलंगा का इस्तेमाल करने से आप के शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी। क्यूंकि तुकमलंगा में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
  • मोटापा घटाने के लिए : आज के समय में मोटापे से बहुत से लोग परेशान हैं। जिसके लिए लोग बहुत व्यायाम और आसान आदि करते हैं। यदि इसके साथ साथ आप तुकमलंगा का सेवन भी करें तो इससे आप को फायदा होगा। बता दें की इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे आप को भूख जल्दी नहीं लगती और आप एक्स्ट्रा खाने से बचते हैं।
  • इस के अतिरक्त आप को बवासीर , मानसिक स्वास्थ्य , डाइबिटीस जैसी अन्य बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

कुल्‍थी की दाल के फायदे – Kulthi ki daal ke fayde

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Tukmalanga Ke 5 Fayde FAQ’s

तुकमलंगा के क्या फायदे होते हैं ?

तुकमलंगा का अधिक प्रयोग गर्मियों में बनाई जाने वाली ड्रिंक में किया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है साथ ही यह मोटापे को भी दूर करता है, पाचन शक्ति को मजबूत करता है, शरीर के अंदर की गर्मी को ठण्डक पहुँचाता है, तनाव को कम करता है।

क्या तुकमलंगा वजन घटाने में सहायक है ?

जी हाँ यह वजन को घटाने में बहुत अधिक सहायक होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिनोलेनिक एसिड वजन को कम करने में सहायक होते हैं।

तुकमलंगा को किस दुसरे नाम से जाना जाता है ?

यह पौधा मुख्यतः मैदानी इलाकों में पाया जाता है, जिसे सभा के नाम से भी जाना जाता है। सेहत के लिए इसके बीज बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं।

तुकमलंगा का पानी कैसे पीएं ?

रात को सोने से पहले इसके बीजों को पानी में भिगोकर रख लें और सुबह उठकर खाली पेट उस पानी को पीएं इससे शरीर को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Join Telegram